न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

परिणीति चोपड़ा ने 30 मिनट में ही फाइनल कर लिया था दूल्हा, राघव की मौजूदगी में बताया पूरा दिलचस्प किस्सा, Video...

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) के युवा नेता राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की शादी पिछले साल 24 सितंबर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 03 Feb 2024 10:55:48

परिणीति चोपड़ा ने 30 मिनट में ही फाइनल कर लिया था दूल्हा, राघव की मौजूदगी में बताया पूरा दिलचस्प किस्सा, Video...

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) के युवा नेता राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की शादी पिछले साल 24 सितंबर को हुई थी। राजस्थान में झीलों की नगरी के नाम से विख्यात उदयपुर में हुए विवाह समारोह ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस मौके पर कई बड़ी हस्तियां वहां जमा हुई थीं। परिणीति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की झलक दिखाई थी। तब से ही परिणीति कई मौकों पर फैंस को ससुराल में अपने खास पलों से रूबरू कराती आ रही हैं।

हाल ही परिणीति ने पहली बार बड़ी ऑडियंस के सामने स्टेज पर लाइव सिंगिंग परफोरमेंस दी। बहरहाल हम बात करेंगे परिणीति-राघव की लव स्टोरी की। दरअसल परिणीति ने हाल ही कोलकाता में आयोजित एक इवेंट यंग लीडर्स फोरम में बताया कि उनकी राघव के साथ पहली मुलाकात कैसी थी और किस तरह उन्हें राघव से प्यार हुआ। इवेंट में राघव भी मौजूद थे।

परिणीति ने कहा कि हमारी कहानी लोगों को फिल्मी लग सकती है लेकिन लव स्टोरी का सच यही है। हम लंदन में मिले थे। हम दोनों को अपने-अपने फील्ड में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए सम्मानित किया जा रहा था। इन्हें पॉलिटिक्स के लिए और मुझे एंटरटेनमेंट के लिए। हम सभी मतलब.. इवेंट के ऑर्गनाइजर्स, राघव, मैं और बाकी सब सुबह जल्दी नाश्ते पर मिले, मुझे याद है कि यह गणतंत्र दिवस का मौका था।

परिणीति ने जब राघव से शादी की ठानी तो न तो उनकी उम्र पता थी और न वैवाहिक स्थिति

परिणीति ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि आगे मेरी बात आपको सुनने में बहुत फिल्मी लगेगी लेकिन यकीन करना पड़ेगा। मैं सच बोल रही हूं कि उस दिन नाश्ते पर 30 से 40 मिनट के लिए हम मिले और मैं श्योर हो गई थी...कि यही वो शख्स है जिससे मैं शादी करना चाहती हूं। मुझे तब राघव के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

मैं नहीं जानती थीं कि उनकी उम्र क्या है, वह कितने साल के हैं, उनकी शादी हुई है या नहीं हुई है। मैंने कभी पॉलिटिक्स फॉलो नहीं की थी इसलिए मुझे इनके बारे में कोई पर्सनल डिटेल्स पता नहीं थीं। मैंने सच में वापस अपने कमरे में जाकर इनके बारे में गूगल किया कि राघव क्या करते हैं, राघव शादीशुदा हैं या नहीं।

मेरे ऐसा करने के पीछे यही वजह थी कि मैं मन ही मन श्योर हो गई थीं कि यही मेरे होने वाले पति हैं। यही वो शख्स है जिसके लिए मैंने उम्रभर इंतजार किया है। इसके बाद मैंने राघव से बात करना शुरू किया और सभी चीजें अपनी जगह सही बैठ गईं और पहले ही दिन से चीजें ठीक होती गईं। आपको बता दें कि दोनों की उम्र 35 साल है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम