न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शादी से पहले महाकाल मंदिर पहुंचे परिणीति-राघव, ‘गोल्ड डिगर’ कहने वालों को सुष्मिता ने इसलिए दिया था मुंहतोड़ जवाब

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके मंगेतर आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राघव चड्‌ढा की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। शादी की तैयारियां...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 26 Aug 2023 6:51:29

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके मंगेतर आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राघव चड्‌ढा की शादी का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं और दोनों आए दिन साथ नजर आते हैं। इस बीच ये कपल आज शनिवार (26 अगस्त) को उज्जैन पहुंचा और भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। दोनों का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। यह जोड़ा पूरी तरह से भारतीय वेशभूषा में नजर आया।

जहां राघव ने पीली धोती और लाल शॉल ओढ़ा हुआ था वहीं परिणीति ने पेस्टल कलर की खूबसूरत कांजीवरम साड़ी लपेटी हुई थी। दोनों ने मंदिर में बैठकर शांति पाठ किया। यह वीडियो देख फैंस धड़ाधड़ कमेंट कर रहे हैं। कुछ तो उनकी नजर उतारने लगे। उन्होंने आई कैचर वाला इमोटिकॉन बनाया हुआ है। एक ने लिखा - ये जोड़ी परफेक्ट है। दूसरे यूजर ने लिखा- क्या शादी के बाद परिणीति राजनीति में आएंगी या राघव फिल्मों में प्लीज बताओ।

तीसरे ने शादी की कंफर्म डेट और वेन्यू पूछा। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार दोनों 25 सितंबर को उदयपुर में विवाह बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि अब तक इस पर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया। दोनों ने 13 मई को दिल्ली में सगाई की थी। सगाई के मौके पर पूरा परिवार साथ था। खास तौर से प्रियंका चोपड़ा अमेरिका से दिल्ली पहुंची थीं।

parineeti chopra,raghav chadha,mahakal temple,sushmita sen,parineeti raghav marriage,actress parineeti chopra,lalit modi,gold digger

पिछले साल ललित मोदी के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में थीं सुष्मिता सेन

पूर्व मिस यूनिवर्स व एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'ताली' को लेकर खूब तारीफें बटोर रही हैं। इसमें उन्होंने ट्रांसजेडर गौरी सावंत का रोल निभाया है। अब सुष्मिता ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर रिएक्शन दी है। दरअसल पिछले साल वह आईपीएल के पूर्व कमिश्नर व बिजनेसमैन ललित मोदी संग अफेयर को लेकर सुर्खियों में थीं, जिसके बाद लोगों ने उन्हें 'गोल्ड डिगर' कहना शुरू कर दिया था।

इस पर सुष्मिता ने अलग से पोस्ट लिखकर उन्हें ‘गोल्ड डिगर’ कहने वालों को करारा जवाब दिया था। अब सुष्मिता ने बताया है कि उन्हें यह पोस्ट लिखने की जरूरत क्यों पड़ी। सुष्मिता ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मेरी पोस्ट लिखने की इकलौती वजह सिर्फ इस सब पर हंसना था। मुझे उसका कोई दुख नहीं था। यह पोस्ट सिर्फ मजाक के लिए था, क्योंकि आप एक महिला को गोल्ड डिगर कहते हैं और आप उस पर कहानियां लिखकर उस गोल्ड डिगर से कमाई कर रहे हैं।

मुझे यह बात परेशान करती है, जब अच्छे लोग चुप रहते हैं, बुरे लोगों की हिम्मत और बढ़ती रहती है। मैंने कई बार ऐसा होते देखा है। हमें लगता है कि इस पर रिएक्ट करना ठीक नहीं है। लेकिन, मुझे बस लोगों को यह बताना जरूरी लगता है कि मैं उनकी बातों पर हंस रही हूं। मुझे तो यही दिखाई देता है कि पीढ़ियां बदल गई हैं, लेकिन नैतिक रूप से लोग ज्यादा नहीं बदले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार