न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

परिणीति और राघव की शादी का पूरा कार्यक्रम आया सामने, इधर इस स्टार जोड़ी ने गुपचुप रचाई शादी

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा फिल्म 'मिशन रानीगंज' की शूटिंग में बिजी थीं जो कि अब लगभग पूरी हो चुकी है। फिलहाल वह अपने परिवार वालों के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 13 Sep 2023 7:01:18

परिणीति और राघव की शादी का पूरा कार्यक्रम आया सामने, इधर इस स्टार जोड़ी ने गुपचुप रचाई शादी

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा फिल्म 'मिशन रानीगंज' की शूटिंग में बिजी थीं जो कि अब लगभग पूरी हो चुकी है। फिलहाल वह अपने परिवार वालों के साथ वक्त बिता रही हैं। परिणीति और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राघव चड्ढा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने वाले हैं। शादी की सारी डिटेल्स सामने आ गई हैं। यहां तक कि शादी के कार्ड भी बांट दिए गए हैं।

जल्द ही परिणीति और राघव अपने परिवार वालों के साथ शादी के लिए उदयपुर रवाना होंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी उदयपुर के होटल लीला पैलेस में होगी। दोनों 24 सितंबर को सात फेरे लेंगे और शादी की रस्में एक दिन पहले से ही शुरू हो जाएंगी। मैरिज कार्ड के अनुसार 23 सितंबर की सुबह 10 बजे चूड़ा सेरेमनी होगी। 24 सितंबर को दोपहर 1 बजे ताज लेक पैलेस पर राघव की सेहराबंदी होगी।

दोपहर 2 बजे होटल से बारात निकलेगी। लीला पैलेस में दोपहर 3:30 बजे जयमाला कार्यक्रम होगा। शाम 4 बजे कपल के सात फेरे होंगे। इसके बाद परिणीति की 6 बजे विदाई होगी। चंडीगढ़ के होटल ताज में 30 सितंबर को रिसेप्शन रखा गया है। परिणीति और राघव ने 13 मई को सगाई कर रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। सगाई का फंक्शन दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुआ था। फंक्शन में सिर्फ परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। हालांकि शादी की तारीख को लेकर अभी तक दोनों की तरफ से ही आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

अशोक सेल्वन और कीर्ति पांडियन ने की शादी, फोटो हो रहीं वायरल

साउथ एक्टर अशोक सेल्वन ने एक्ट्रेस कीर्ति पांडियन से गुपचुप शादी रचाकर सबको हैरान कर दिया है। शादी के बाद कपल ने अपनी वेडिंग फोटोज फैंस के साथ शेयर की है, जिसे देख लोग चकित हैं। हालांकि वे एक नई शुरुआत के लिए उन्हें बधाई भी दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर फोटोज वायरल हो रही हैं। कहा जा रहा है कि इनकी शादी में बेहद करीबी लोग ही मौजूद रहे थे। कुछ महीने पहले ही इनकी सगाई हुई थी।

दोनों ने बेहद करीबी परिजनों की मौजूदगी में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई थी। इसी तरह शादी के समारोह को भी बेहद निजी रखा गया। दोनों ने तिरुनेलवेली के बालयांगोट्टई के पास आज बुधवार (13 सितंबर) को सात फेरे लिए हैं। कहा जा रहा है कि वे चेन्नई में एक भव्य रिसेप्शन करेंगे, जिसमें तमिल फिल्म इंडस्ट्री के तमाम दिग्गज कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा।

अशोक की फिल्म ‘पोर थोजिल’ एक ब्लॉकबस्टर हिट थी जिसने बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अब उनकी ‘सबा नायगन’ फिल्म साल के अंत में रिलीज होगी। दूसरी ओर अभिनेता व राजनेता अरुण पांडियन की बेटी कीर्ति को थ्रिलर ‘अंबिरकिनियाल’ और ‘ब्लू स्टार’ फिल्मों से पहचान मिली। उनकी अगली तमिल फिल्म ‘कोनजम पेसिनाल येन्ना’ है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार