न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

छतरी लेकर डांस करते दिखे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, वायरल हुए शादी के कई इनसाइड वीडियो, देखें...

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद राघव चड्ढा विवाह बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने 24 सितंबर को उदयपुर में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 26 Sep 2023 11:26:57

छतरी लेकर डांस करते दिखे परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, वायरल हुए शादी के कई इनसाइड वीडियो, देखें...

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद राघव चड्ढा विवाह बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने 24 सितंबर को उदयपुर में 'द लीला पैलेस' होटल में शादी रचाई। अब कपल की शादी के कुछ इनसाइड वीडियो सामने आए हैं। वीडियो में परिणीति की एंट्री हो रही है। दुल्हन के लिबास में परिणीति राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं।

उन्होंने गोल्डन रंग का लहंगा कैरी किया था। इस दौरान राघव स्टेज पर हैं। राघव को देखते ही परिणीति का चेहरा खुशी से खिल उठता है। परिणीति डांस करते हुए मंडप में जाती हैं और राघव के गले मिलती हैं। फिर जयमाला की रस्म होती है। एक और वीडियो में दूल्हा-दुल्हन व्हाइट छतरी लेकर डांस कर रहे हैं। उनके चेहरे पर खुशी देखते ही बन रही है।

एक अन्य वीडियो में परिणीति और राघव जयमाला के बाद पैरेंट्स का आशीर्वाद ले रहे हैं। इसके अलावा एक और वीडियो में राघव दूल्हा बने ढोल की थाप पर थिरकते दिखाई दे रहे हैं। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी ढोल का लुत्फ उठा रहे हैं।

परिणीति का ससुराल में चड्ढा फैमिली ने किया जोरदार स्वागत

राघव और परिणीति की शादी का मंडप पूल के ऊपर बनाया गया था। मंडप को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया गया था जिसका भी वीडियो सामने आया है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं। सोमवार (25 सितंबर) शाम परिणीति पति संग दिल्ली में ससुराल पहुंचीं। यह नवविवाहित जोड़ा एयरपोर्ट के बाहर पैपराजी को पोज देते देखा गया। परिणीति ग्रीन कलर के सूट में दिखीं। साथ ही मांग में सिंदूर, हाथों में चूड़ा और गले में मंगलसूत्र पहने परिणीति काफी सुंदर लग रही थीं।

वहीं राघव कॉफी रंग के कुरते और सफेद पजामा में थे। दोनों एक-दूसरे के साथ खूब जंच रहे थे। जब परिणीति ससुराल पहुंचीं, तो चड्ढा फैमिली ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान की कुछ फोटो सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें कपल घर के अंदर जाते नजर आ रहा है। इस दौरान घरवालों ने उनका ग्रैंड वेलकम किया। राघव के परिजनों ने घर को लाइटों और फूलों से बिल्कुल दुल्हन की तरह सजाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार