न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

परिणीति-राघव की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शंस शुरू, सूफी नाइट में झूमते नजर आए दूल्हा-दुल्हन

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राघव चड्ढा ने 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में प्राइवेट सेरेमनी के...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Sep 2023 11:16:10

परिणीति-राघव की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शंस शुरू, सूफी नाइट में झूमते नजर आए दूल्हा-दुल्हन

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राघव चड्ढा ने 13 मई को दिल्ली के कपूरथला हाउस में प्राइवेट सेरेमनी के अदंर सगाई की थी। अब कपल उदयपुर के होटल लीला पैलेस में शादी रचाने वाला है। वे 24 सितंबर को पंजाबी रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधेंगे। इससे पहले प्री-वेडिंग फंक्शंस शुरू हो चुके हैं। ये रस्में दिल्ली में निभाई जा रही हैं। बुधवार (20 सितंबर) रात कपल की सूफी नाइट वाली महफिल सजी।

इसमें बॉलीवुड और राजनीति से जुड़े दिग्गजों का जमावड़ा लगा। इस दौरान परिणीति की कजन सिस्टर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा, भाई सिद्धार्थ, राज्यसभा सदस्य और पूर्व स्टार क्रिकेटर हरभजन सिंह, डिजाइनर पवन सचदेवा जैसे मेहमानों ने शिरकत की। यह आयोजन राघव के घर पर हुआ। मधु और उनके बेटे सिद्धार्थ ने पैपराजी को जमकर पोज दिए। इस मौके पर घर को बहुत खूबसूरत तरीके से सजाया गया था।

इस फंक्शन का इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि राघव और परिणीति सूफी गानों पर झूमते नजर आ रहे हैं। राघव ने अपने मामा पवन सचदेवा का डिजाइन किया हुआ आउटफिट पहना था, जबकि परिणीति ने बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ एथनिक सूट कैरी किया था।

parineeti chopra,raghav chadha,sufi night,priyanka chopra,udaipur,parineeti raghav marriage

उदयपुर में 23 और 24 सितंबर को निभाई जाएंगी शादी की ये रस्में

राजस्थान में लेकसिटी के नाम से मशहूर उदयपुर में शनिवार (23 सितंबर) से ही शादी की रस्में शुरू हो जाएंगी। कार्यक्रम की शुरुआत परिणीति की चूड़ा सेरिमनी से होगी। सुबह 10 बजे परिणीति को चूड़ा पहनाया जाएगा। इसके साथ ही 10 से दोपहर 1 बजे के बीच खाने-पीने का इंतजाम है। चूड़ा सेरेमनी महाराजा स्वीट्स में होगी। खाने की व्यवस्था बॉलरूम के पास छत पर की गई है। दोपहर 12 से 4 बजे तक इनर कोर्टयार्ड में लंच है। शाम को एक थीम इवेंट हैं, जिसमें सभी लोग 90 के दशक वाले बॉलीवुड अंदाज में दिखेंगे।

ये कार्यक्रम 7 बजे से गोआवा गार्डन में शुरू होगा। रविवार (24 सितंबर) को ताज लेक पैलेस पर दोपहर 1 बजे राघव की सेहराबंधी की रस्म की जाएगी। दोपहर 2 बजे ताज लेक पैलेस से बारात निकलेगी और लीला पैलेस पहुंचेगी। वहां 3.30 बजे जयमाल होगा। शाम 4 बजे फेरे होंगे और फिर 6.30 बजे विदाई होगी। इसके बाद खाने का इंतजाम और छोटा रिसेप्शन 8.30 बजे कोर्टयार्ड में रखा गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका