न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : परिणीति ने राघव के साथ यूरोप में किया नए साल का स्वागत, करीना ने स्विट्जरलैंड से शेयर की तस्वीरें

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की शादी पिछले साल 24 सितंबर को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 01 Jan 2024 6:41:42

2 News : परिणीति ने राघव के साथ यूरोप में किया नए साल का स्वागत, करीना ने स्विट्जरलैंड से शेयर की तस्वीरें

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की शादी पिछले साल 24 सितंबर को उदयपुर में हुई थी। तब से परिणीति अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर काफी एक्टिव हैं। वह फैंस के लिए हर अवसर की झलकियां उपलब्ध कराती रहती हैं। फिलहाल परिणीति और राघव यूरोप में नए साल का जश्न मना रहे हैं। परिणीति ने आज सोमवार (1 जनवरी) को कई प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें दोनों को रोमांटिक पोज देते हुए देखा जा सकता है।

पहली तस्वीर में दोनों एक रेस्टोरेंट में बैठे हुए है। राघव ने बेज कलर का स्वेटर पहना है, जबकि परिणीति क्रीम और ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। दोनों कैमरे के सामने पोज देते हुए मुस्कुरा रहे हैं। अगली फोटो कप केक की है। इसके बाद परिणीति, राघव की गोद में बैठी हैं। परिणीति काले रंग के आउटफिट में हैं। राघव ने मरून स्वेटर और ब्लैक पैंट पहनी है। दोनों ने एक-दूसरे को बांहों में लिया है।

परिणीति ने कैप्शन में लिखा, “अपने प्यारे लोगों के साथ क्रिसमस और न्यू ईयर मनाया। उन्हें कसकर गले लगाया, बेड पर चॉकलेट खाई और यह सब काफी कोजी था।” परिणीति ने लोकेशन में ऑस्ट्रिया डाला है। उनकी इन फोटो पर फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं। सबा पटौदी और मनीष मल्होत्रा ने हार्ट की इमोजी बनाई।

करीना कपूर और सैफ अली खान अपने दोनों बच्चों के साथ ले रहे वेकेशन का मजा

एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फैमिली के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेशन की झलक साझा की है। करीना ने ये तस्वीरें स्विट्जरलैंड से अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। करीना गोल्डन वेलवेट ड्रेस और बालों में लाल गुलाब लगाए दिखीं। उन्हें सिग्नेचर स्मोकी-आई मेकअप किया था। करीना के पति एक्टर सैफ अली खान रेड कार्नेशन के साथ सफेद टक्सीडो में जंच रहे थे।

उन्होंने बच्चों के साथ सेल्फी के लिए अलमारी के शीशे के सामने पोज दिया। उनके दोनों बेटे तैमूर और जेह भी साथ थे। तैमूर को ब्राउन कलर का सूट पहने हुए बालों को ब्रश करते देखा जा सकता है। जेह अपने बड़े भाई को घूर रहा था। वह स्वेटर और पैंट में बेहद क्यूट लग रहा था। बता दें कि करीना और सैफ की शादी को 11 साल हो गए हैं।

दोनों ने ‘एलओसी कारगिल’ (2003) और ‘ओमकारा’ (2006) में साथ काम किया है, लेकिन 2008 की फिल्म ‘टशन’ के सेट पर उन्हें प्यार हो गया और 16 अक्टूबर 2012 को शादी के बंधन में बंध गए। साल 2016 में वे तैमूर के माता-पिता बने और फरवरी 2021 में उन्होंने जेह का स्वागत किया।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम