न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : परेश रावल की ‘शास्त्री विरुद्ध शास्त्री’ का ट्रेलर जारी, ‘स्टारफिश’ फिल्म का टीजर भी आया सामने

वायकॉम18 स्टूडियोज ने बुधवार (25 अक्टूबर) को पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'शास्त्री विरुद्ध शास्त्री' का ट्रेलर सोशल मीडिया पर जारी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 25 Oct 2023 6:23:35

2 News : परेश रावल की ‘शास्त्री विरुद्ध शास्त्री’ का ट्रेलर जारी, ‘स्टारफिश’ फिल्म का टीजर भी आया सामने

वायकॉम18 स्टूडियोज ने बुधवार (25 अक्टूबर) को पारिवारिक ड्रामा फिल्म 'शास्त्री विरुद्ध शास्त्री' का ट्रेलर सोशल मीडिया पर जारी कर दिया। फिल्म में परेश रावल के साथ बंगाली सिनेमा में मशहूर एक्ट्रेस मिमी चक्रवर्ती, अमृता सुभाष, मनोज जोशी, नीना कुलकर्णी और शिव पंडित जैसे दमदार कलाकार हैं। फिल्म 7 साल के बच्चे ‘मोमोजी’ के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने माता-पिता के बीच भावनाओं के मुश्किल भंवर में फंस गया है।

बच्चे के दादा-दादी भी उससे बहुत प्यार करते हैं। इस बच्चे पर किसका अधिकार है? यह फिल्म एक ऐसी कहानी बताती है जो घर-घर की कहानी है लेकिन उसके बारे में कम ही बात होती है। फिल्म प्यार की प्रकृति पर गंभीर सवाल उठाती है और यह भी पूछती है कि कानून को किस हद तक बच्चे का भविष्य निर्धारित करने का अधिकार है। यह एक इमोशनल कोर्टरूम ड्रामा है।

यह साल 2017 में आई बंगाली फिल्म पोश्तो का आधिकारिक रीमेक है। नंदिता रॉय और शिबोप्रसाद मुखर्जी द्वारा संयुक्त रूप से निर्देशित 'शास्त्री विरुद्ध शास्त्री' 3 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन परेश रावल की एक अन्य फिल्म ‘आंख मिचौली’ भी रिलीज हो रही है, जिसका निर्देशन उमेश शुक्ला ने किया है। यह कॉमेडी फिल्म है।

paresh rawal,mini chakraborty,shastry virudh shastry,trailer released,khushali kumar,milind soman,starfish film,teaser out

‘स्टारफिश’ में खुशाली कुमार और मिलिंद सोमन की हैं खास भूमिकाएं

एक्ट्रेस खुशाली कुमार की फिल्म ‘स्टारफिश’ का टीजर रिलीज हो गया है। 45 सैकंड के वीडियो में रोमांस और संगीत दोनों शामिल हैं। जो एक रहस्यमय अंधेरे स्वर से भरा हुआ है, जो एक तरह की सस्पेंस की यात्रा करवाता है। अखिलेश जयसवाल इसके डायरेक्टर और भूषण कुमार, कृष्ण कुमार व ऑलमाइटी मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर हैं। इसमें खुशाली के साथ मिलिंद सोमन, एहान भट्ट व तुषार खन्ना भी हैं।

खुशाली ने कहा कि मुझे जब ‘स्टारफिश’ पहली बार ऑफर की गई थी, तो मैं बड़े पर्दे पर इसकी दुनिया को देखकर दीवानी हो गई थी। एक कुशल व्यावसायिक गोताखोर ‘तारा’ का किरदार निभाना मेरे लिए किसी थेरेपी से कम नहीं रहा। वह मजबूत है और उसकी एक कमजोर साइड भी है।

मिलिंद ने कहा कि अखिलेश ने ‘स्टारफिश’ की दुनिया को काफी खूबसूरती से पेश किया है। मैं एक गुरु की भूमिका निभा रहा हूं। कहानी काफी दिलचस्प है। कुल मिलाकर बिग स्क्रीन पर फिल्म देखना एक असली आनंद है। फिल्म बीना नायक की सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब ‘स्टारफिश पिकल’ पर आधारित है। स्टारफिश 24 नवंबर को रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार