न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : BB 13 फेम पारस का माहिरा से इसलिए हुआ ब्रेकअप, नीना की वेब सीरीज ‘1000 बेबीज’ का टीजर रिलीज

एक्टर पारस छाबड़ा ने ‘बिग बॉस 13’ में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। शो के दौरान ही वे माहिरा शर्मा के करीब आ गए थे। फैंस को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 25 Aug 2024 2:15:43

2 News : BB 13 फेम पारस का माहिरा से इसलिए हुआ ब्रेकअप, नीना की वेब सीरीज ‘1000 बेबीज’ का टीजर रिलीज

एक्टर पारस छाबड़ा ने ‘बिग बॉस 13’ में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। शो के दौरान ही वे माहिरा शर्मा के करीब आ गए थे। फैंस को भी उनकी जोड़ी खूब पसंद आती थी। शो से बाहर आने के बाद भी उनके प्यार का सिलसिला चलता रहा। वे तीन साल तक एक-दूसरे को डेट करते रहे। हालांकि अब दोनों की राहें जुदा हो चुकी हैं। इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पारस ने खुलासा किया कि वे सालों की मुलाकात के बाद माहिरा से अलग हो गए हैं और उन्होंने अपने अलगाव के कारण के बारे में भी बात की।

हाल ही में एक पॉडकास्ट में पारस ने साझा किया कि वे कुछ सालों तक माहिरा के साथ थे, लेकिन फिर उन्होंने इसे खत्म कर दिया। वे लिव-इन रिलेशनशिप में थे और अब इसमें विश्वास नहीं करते और सीधे शादी करना चाहते हैं। पारस ने भव्या सिंह के YouTube चैनल पर माहिरा के साथ रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि हम लंबे समय से एक साथ थे। प्यार के सामान्य उतार-चढ़ाव का अनुभव कर रहे थे। हालांकि हम दोनों एक ऐसे बिंदू पर पहुंच गए जहां हम कुछ मुद्दों की वजह से साथ भविष्य नहीं देख सकते थे।

हम रिश्ते में थे, सब अच्छा था, सब बढ़िया था। जब तक ऊपर वाले ने लिखा था कि साथ रहना है तब तक हम साथ रहे। हर एक की जिंदगी में अच्छा-बुरा होता है, हम दोनों ने दोनों चीजें देख लीं। हमें ये समझ में आ गया कि हम दोनों एक-दूसरे के लिए कुछ समय के लिए तो ठीक हैं लेकिन भविष्य के लिए अनुकूल नहीं हैं। हम दोनों ने बातचीत की और एक-दूसरे की भावनाओं के प्रति सम्मान दिखाते हुए आपसी सहमति से ब्रेकअप के नतीजे पर पहुंचे।

paras chhabra,actor para chhabra,mahira sharma,actress mahira sharma,paras mahira,paras mahira breakup,neena gupta,actress neena gupta,1000 babies web series,panchayat 3

‘1000 बेबीज’ में डरावने रूप में दिखीं ‘पंचायत 3’ फेम एक्ट्रेस नीना गुप्ता

नीना गुप्ता तीन दशक से भी ज्यादा समय से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। उन्हें एक मंझी हुईं कलाकार माना जाता है। नीना ने छोटे और बड़े दोनों पर्दों पर अपना हुनर दिखाया है। उनकी खास फैन फॉलोइंग है। नीना ने पिछले दिनों वेब सीरीज ‘पंचायत 3’ में प्रधान की पत्नी ‘मंजू देवी’ का रोल निभाकर सबका दिल जीत लिया था। अब वह एक नई वेब सीरीज ‘1000 बेबीज’ में नजर आएंगी। इसका टीजर रिलीज हो गया है।

नीना इसमें एक अलग ही अंदाज में दिख रही हैं। उनका जो लुक सामने आया है वो डरावना है। खास बात यह है कि ‘1000 बेबीज’ मलयालम भाषा की वेब सीरीज है और इसमें नीना का मेन करेक्टर है। टीजर 54 सैकंड लंबा है। इसे देख बहुत ज्यादा चीजें तो पता नहीं चलती लेकिन कहानी और उसके डरावने मोड़ का थोड़ा सा संकेत जरूर मिल जाता है। यह एक क्राइम थ्रिलर है।

टीजर में दिखाया गया है कि सुनसान घने जंगल के बीच एक घर है जिसके अंदर लाइट जल रही है। इसी दौरान एक बूढ़ी औरत दिखती हैं। इसके बाद बच्चे हंसते-खेलते दौड़ते नजर आते हैं। और फिर सीन कट हो जाता है और अगले सीन में एक महिला अस्पताल में होती है, जहां वह रहस्यमयी हालत में खड़ी होती है और उसके सामने लेटी हुई लड़की रो रही होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका