न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पंखुड़ी-गौतम ने जुड़वा बच्चों के लिए रखा नामकरण समारोह, देखें Video, उधर मस्ती करते दिखे सारा-इब्राहिम

टीवी एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी और एक्टर गौतम रोडे ने 25 जुलाई को जुड़वा बच्चों का स्वागत किया था। तब से ही वे अपने दोनों नन्हे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 04 Sep 2023 1:41:57

पंखुड़ी-गौतम ने जुड़वा बच्चों के लिए रखा नामकरण समारोह, देखें Video, उधर मस्ती करते दिखे सारा-इब्राहिम

टीवी एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी और एक्टर गौतम रोडे ने 25 जुलाई को जुड़वा बच्चों का स्वागत किया था। तब से ही वे अपने दोनों नन्हे-मुन्नों के साथ खूब प्यारा समय बिता रहे हैं। हाल ही में उन्होंने बच्चों के लिए एक नामकरण समारोह की मेजबानी की। पंखुड़ी ने रविवार (3 सितंबर) को अपनी इंस्टा स्टोरी पर घर पर आयोजित पारंपरिक नामकरण समारोह से एक वीडियो शेयर किया। वीडियो की शुरुआत गायकों की मंडली के साथ सुंदर सजावट दिखाने से हुई।

पंखुड़ी व्हाइट एंड गोल्डन साड़ी के साथ बड़े हार और मैचिंग झुमके में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। गौतम ने स्ट्रिप्ड शर्ट और ब्लू पैंट यानी कैजुअल लुक चुना। परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। पंखुड़ी-गौतम को पंडितजी के सामने बैठे देखा गया, जो मंत्रों का जाप कर रहे थे। पंखुड़ी ने कैप्शन में लिखा, “नामकरण संस्कार।”

अभी तक कपल के जुड़वा बच्चों के नाम का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पंखुड़ी प्यार से बेटे को छोटू भैया और बेटी को छुग्गा पॉप बुलाती हैं। इससे पहले पंखुड़ी व गौतम ने 31 अगस्त को इंस्टा हैंडल पर बच्चों की एक झलक साझा की थी। उनकी बच्ची, भाई के हाथ पर राखी बांधती नजर आ रही थी। बता दें कि गौतम और पंखुड़ी ने साल 2018 में शादी की थी।

करिअर की बात करें तो पंखुड़ी टीवी सीरियल ‘रजिया सुल्तान’, ‘गुड से मीठा इश्क’, ‘सूर्यपुत्र कर्ण’ और ‘मैडम सर’ में नजर आई थीं। वहीं गौतम को ‘सरस्वती चंद्र’ से काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी। वे ‘सूर्यपुत्र कर्ण’ में भी नजर आए थे। गौतम ने कुछ फिल्मों में भी काम किया है। इनमें ‘अक्सर 2’ और ‘स्टेट ऑफ सीज टेंपल अटैक’ शामिल हैं।

सारा ने इब्राहिम के साथ इंस्टाग्राम पर शेयर की Photos

एक्ट्रेस सारा अली खान भाई इब्राहिम अली खान संग गहरी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने इब्राहिम के साथ कुछ मस्ती करती हुईं तस्वीरें शेयर की हैं, जो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। सारा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर की हैं। इनमें देखा जा सकता है कि दोनों एक-दूसरे की बाहों में पोज दे रहे हैं। इस दौरान सारा भाई को मुंह बना-बनाकर चिढ़ाती दिख रही हैं।

इब्राहिम भी फुल मस्ती मूड में हैं। लुक की बात करें तो इस दौरान सारा पिंक कलर के आउटफिट में गॉर्जियस लग रही हैं। इब्राहिम भी ब्लैक शर्ट में हैंडसम दिख रहे हैं। वर्कफ्रंट पर सारा को आखिरी बार विक्की कौशल के साथ 'जरा बचके जरा हटके' में देखा गया था। अब सारा जल्द ही फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में नजर आने वाली हैं।

इसमें सारा एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इब्राहिम पिछले कुछ समय से श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी के साथ अफेयर को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों को कई दफा साथ-साथ स्पॉट किया गया है। हालांकि उन्होंने अभी तक रिलेशनशिप पर कोई मोहर नहीं लगाई है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार