न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘मैं अटल हूं’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज, पंकज त्रिपाठी ने डाल दी वाजपेयीजी के किरदार में जान, बताया-कैसे की तैयारी

पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी हमारे देश के काफी लोकप्रिय नेता थे। लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। उनकी शख्सियत कुछ ऐसी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Dec 2023 10:48:58

‘मैं अटल हूं’ फिल्म का ट्रेलर रिलीज, पंकज त्रिपाठी ने डाल दी वाजपेयीजी के किरदार में जान, बताया-कैसे की तैयारी

पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी हमारे देश के काफी लोकप्रिय नेता थे। लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं। उनकी शख्सियत कुछ ऐसी थी कि वे आज भी बहुत से लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। वाजपेयी को चाहने वालों के लिए खुशी की बात ये है कि उनकी जीवनी पर एक फिल्म जल्द ही रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का टाइटल है ‘मैं अटल हूं’ और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे लोगों के लिए बुधवार (20 दिसंबर) रात इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया।

इसमें जबरदस्त प्रतिभा के धनी एक्टर पंकज त्रिपाठी अटल की भूमिका निभा रहे हैं। वे एक्टिंग से पहले राजनीति में भी रहे हैं। पंकज छात्रसंघ के नेता थे। फिल्म के डायरेक्टर रवि जाधव हैं। ट्रेलर देखने के बाद फिल्म के प्रति उत्सुकता और बढ़ गई है। इसमें पंकज को वाजपेयी के रूप में देख हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। उनके हाव-भाव के साथ संवाद अदायगी भी कमाल की है।

3 मिनट 37 सैकंड के ट्रेलर में भारतीय जनता पार्टी के सशक्त लीडर रहे वाजपेयी के जीवन और उनके राजनीति संघर्षों का ब्यौरा बखूबी दिखाया गया है। फैंस को इस फिल्म की सौगात अगले साल के शुरू में ही मिल जाएगी। फिल्म 19 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ये फिल्म ऋषि विरमानी और रवि जाधव ने लिखी है। इसे भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड और लीजेंड स्टूडियोज के बैनर तले बनाया गया है। विनोद भानुशाली, संदीप सिंह और कमलेश भानुशाली निर्माता हैं।

pankaj tripathi,actor pankaj tripathi,main atal hoon,main atal hoon movie,main atal hoon trailer,atal bihari vajpayee,former pm atal bihari vajpayee

पंकज ने वाजपेयीजी के बारे में पढ़ा, उनके वीडियो देखे...

पंकज ने ट्रेलर लॉन्च के दौरान अपने रोल पर प्रकाश डाला। पंकज ने कहा कि मेरे लिए वाजपेयी के किरदार को निभाना आसान काम नहीं था क्योंकि मैं उनका रोल निभाते वक्त मिमिक्री नहीं करना चाहता था और उनके व्यक्तित्व की नकल नहीं करना चाहता था। निर्माता संदीप सिंह ने आईपैड में वीएफएक्स के जरिए मेरी एक तस्वीर दिखाई जिसमें मैं वाजपेयीजी जैसा लग रहा था।

मैं अपनी ही तस्वीर को देखकर चौंक गया और फिर पंकज ने मजाक में कहा कि जैसे ही मुझे चेक दिया गया, मैंने फिल्म की शूटिंग की तैयारी शुरू कर दी। इस किरदार के लिए मैंने वाजपेयीजी से जुड़ी तमाम मौजूद साहित्य पत्रिकाएं और कविताएं पढ़ीं और सभी भाषणों के वीडियो भी देखे। हालांकि मैंने पहले से ही उनके बारे में काफी कुछ पढ़ रखा था।

फिर भी फिल्म के लिए मैंने और भी चीजें पढ़ीं और देखीं ताकि मैं उनके व्यक्तित्व और जीवन को और बेहतर ढंग से समझ सकूं। पंकज के वर्कफ्रंट की बात करे तो अभिनेता पॉपुलर वेब सीरीज ‘मिर्जापुर 3’ में भी नजर आने वाले हैं। ओटीटी दर्शक पंकज को ‘कालिन भईया’ के किरदार में एक बार फिर देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम