न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पंकज ने शेयर किया ‘कड़क सिंह’ का पोस्टर, करण ने की 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की रिलीज डेट घोषित

अभिनेता पंकज त्रिपाठी की अपकमिंग फिल्म ‘कड़क सिंह’ का पोस्टर आज गुरुवार (9 नवंबर) को जारी कर दिया गया। पोस्टर में पंकज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 09 Nov 2023 8:09:52

2 News : पंकज ने शेयर किया ‘कड़क सिंह’ का पोस्टर, करण ने की 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की रिलीज डेट घोषित

अभिनेता पंकज त्रिपाठी की अपकमिंग फिल्म ‘कड़क सिंह’ का पोस्टर आज गुरुवार (9 नवंबर) को जारी कर दिया गया। पोस्टर में पंकज दमदार किरदार में नजर आ रहे हैं। पोस्टर को शेयर करते हुए पंकज ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, “कहानियां कई लेकिन सच सिर्फ एक क्या कड़क सिंह झूठ की तलाश करने में सफल होगा।” पोस्टर देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि ये फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर होने वाली है।

पंकज की यह फिल्म पॉपुलर ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 पर रिलीज होने वाली है। एक्ट्रेस संजना सांघी, जया अहसन, पार्वती थिरुवोथु, दिलीप शंकर, परेश पाहुजा और वरुण बुद्धदेव भी ‘कड़क सिंह’ का हिस्सा हैं। फिल्म पंकज के किरदार ‘एके श्रीवास्तव’ की हैरान कर देने वाली यात्रा दिखाती है। वह प्रतिगामी भूलने की बीमारी से जूझते हैं और अपने अतीत की विरोधी कहानियों के जाल को उजागर करते हैं।

पंकज ने दो दिन पहले इस फिल्म के संकेत भी दिए थे। दरअसल वे इंस्टाग्राम पर लाइव हुए थे, जिसमें वे थोड़ा खोए हुए और भ्रमित लग रहे थे और उन्होंने लाइव को अचानक समाप्त कर दिया, जिससे लोग हैरान हो गए। वर्क फ्रंट की बात करें तो पंकज की पिछली फिल्म अक्षय कुमार के साथ ‘ओएमजी 2’ थी। इसमें उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी।

करण जौहर ने जारी किया 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का नया पोस्टर

एक्टर राजकुमार राव और एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की जोड़ी एक बार फिर लोगों का मनोरंजन करने आ रही है। साल 2021 की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'रूही' में स्क्रीन शेयर करने के बाद दोनों अब 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में नजर आएंगे। फिल्ममेकर करण जौहर ने इसकी घोषणा दो साल पहले की थी। अब उन्होंने दर्शकों के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए फिल्म की रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है।

फिल्म अगले साल 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। करण ने अपने इंस्टाग्राम पर 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का नया पोस्टर शेयर किया है। उन्होंने लिखा, “यह सब दिल से और उससे भी अधिक है, जो एक जादुई कहानी को 'पिच-एर परफेक्ट' बनाता है।” फिल्म का डायरेक्शन शरण शर्मा ने किया है।

फिल्म की कहानी क्या है इसे लेकर कुछ भी रिवील नहीं किया गया है लेकिन नाम से लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि इसका कनेक्शन महेंद्र सिंह धोनी से है, जिन्हें लोग प्यार से ‘माही’ पुकारते हैं। करण इन दिनों अपनी पहली एक्शन फ्रेंचाइजी फिल्म 'योद्धा' को लेकर भी चर्चा में हैं। उन्होंने इसकी रिलीज डेट को एक बार फिर टाल दिया। यह फिल्म अगले साल 15 मार्च को थिएटर्स में दस्तक देगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे
'अल्फा' ने ओपनिंग डे पर 'बेबी डू डाई डू' को छोड़ा पीछे, हुमा कुरैशी की फिल्म की फीकी शुरुआत, आलिया भट्ट की फिल्म रही आगे