न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इब्राहिम के घर से निकलती दिखीं पलक, वीडियो वायरल, ‘रामायण’ के सेट पर इस एक्ट्रेस के साथ दिखे रणबीर

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी एक्ट्रेस पलक तिवारी और एक्टर सैफ अली खान व एक्ट्रेस अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 11 Jun 2024 2:15:04

2 News : इब्राहिम के घर से निकलती दिखीं पलक, वीडियो वायरल, ‘रामायण’ के सेट पर इस एक्ट्रेस के साथ दिखे रणबीर

एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी एक्ट्रेस पलक तिवारी और एक्टर सैफ अली खान व एक्ट्रेस अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान की रिलेशनशिप को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही हैं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जा चुका है। वे अक्सर पार्टी-फंक्शन और डेट पर स्पॉट किए जाते हैं। इस बारे में पलक कई बार कह चुकी हैं कि इब्राहिम सिर्फ उनके अच्छे दोस्त हैं और उनका कोई अफेयर नहीं है।

अब एक बार फिर से पलक और इब्राहिम की नजदीकियां जाहिर हो गईं, जिससे उन्हें लेकर बातें हो रही हैं। सोमवार (10 जून) रात पलक को इब्राहिम के घर से निकलकर कार में बैठते हुए देखा गया। पलक, इब्राहिम की बिल्डिंग से बाहर निकलती नजर आईं, लेकिन वो पैपराजी के कैमरों से बच नहीं सकीं। हालांकि दोनों अलग-अलग कार में सवार होकर निकलते दिखे। पलक अपनी रेड कार में निकलीं, जबकि इब्राहिम नई कार से जाते दिखे।

इस दौरान जब पलक को पैपराजी ने क्लिक करने की कोशिश की तो एक्ट्रेस उनसे बचने की कोशिश करती दिखीं। पलक लगातार अपने मोबाइल की तरफ देखती रहीं और पैपराजी को कोई रिएक्शन नहीं दी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में पलक ने इब्राहिम के लिए कहा था कि हम ज्यादातर तभी बात करते हैं, जब कहीं सोशल गैदरिंग में मिलते हैं।

हम दोस्त हैं, लेकिन इतने भी क्लोज नहीं हैं, जितना लोगों को लगता है। इब्राहिम टैलेंटेड हैं और उनके अंदर बड़ा स्टार बनने का पोटेंशियल है। बता दें कि पलक की पहली फिल्म सलमान खान स्टारर ‘किसी का भाई किसी की जान’ थी। दूसरी ओर, इब्राहिम साउथ इंडियन स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन और एक्ट्रेस काजोल के साथ फिल्म ‘सरजमीन’ से बॉलीवुड में एंट्री को तैयार हैं।

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों में है जबरदस्त क्रेज

फिल्ममेकर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ लंबे समय से लाइमलाइट में है। फिलहाल फिल्म की शूटिंग चल रही है। पिछले दिनों ‘रामायण’ के सेट से कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। अब ‘रामायण’ में ‘श्रीराम’ की भूमिका निभा रहे रणबीर कपूर संग उनकी को-स्टार की एक फोटो सामने आई है, जो इंटरनेट पर छाई हुई हैं। यह फोटो देख फैंस काफी खुश हैं। रणबीर के साथ एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन ने एक प्यारी फोटो शेयर की है।

दोनों के बीच क्लोज बॉन्डिंग नजर आ रही है। रणबीर ने इंदिरा को गले लगाया हुआ है और दोनों बेहद खुश हैं। रणबीर क्लीन शेव लुक में हैं, जिसे उनका ‘रामायण’ वाला गेटअप बताया जा रहा है। इंदिरा ने रणबीर की तारीफ की और उन्हें केयरिंग बताया। इंदिरा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “एनिमलिंग...आपकी देखभाल, प्यार और अपनेपन और आपके अद्भुत हावभाव के लिए शुक्रिया रणबीर...कोस्टार।”

मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से इंदिरा ‘रामायण’ में ‘श्रीराम’ की मां ‘कौशल्या’ का रोल निभाती दिखेंगी। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी इंदिरा और रणबीर की एक फोटो सामने आई थी, जिसे देख फैंस उनके साथ काम करने की अटकलें लगाने लगे थे। हालांकि ‘रामायण’ को लेकर मेकर्स ने पूरी तरह चुप्पी साधी हुई है। यहां तक कि इसकी स्टार कास्ट को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क