न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘भूल भुलैया 3’ में कार्तिक के साथ दिखेंगी पलक, राजकुमार ने पत्रलेखा के साथ किए बाबा महाकाल के दर्शन

कार्तिक आर्यन इस समय बॉलीवुड की हॉट प्रॉपर्टी माने जाते हैं। उनकी बॉलीवुड में जबरदस्त डिमांड बनी हुई है। ज्यादा से ज्यादा फिल्ममेकर्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Dec 2023 7:24:55

2 News : ‘भूल भुलैया 3’ में कार्तिक के साथ दिखेंगी पलक, राजकुमार ने पत्रलेखा के साथ किए बाबा महाकाल के दर्शन

कार्तिक आर्यन इस समय बॉलीवुड की हॉट प्रॉपर्टी माने जाते हैं। उनकी बॉलीवुड में जबरदस्त डिमांड बनी हुई है। ज्यादा से ज्यादा फिल्ममेकर्स उन्हें साइन करना चाहते हैं। कार्तिक के साथ काम करने के लिए भी हर कोई बेकरार है। पिछले साल कार्तिक की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ की अनाउंसमेंट हुई थी। मेकर्स ने फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है। इसमें कार्तिक के साथ लीड एक्ट्रेस सारा अली खान नजर आएंगी। हालांकि मेकर्स ने अभी यह कंफर्म नहीं किया है।

इस बीच रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी मुख्य भूमिका में दिखेंगी। मेकर्स संग पलक की बात फाइनल स्टेज पर है। बस कुछ चीजों को ही फाइनलाइज करना बाकी है। बता दें पलक ने सलमान की इसी साल अप्रेल में रिलीज हुई फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि उनका रोल काफी कम था। ‘भूल भुलैया 3’ को अनीस बज्मी डायरेक्ट करेंगे।

‘भूल भुलैया 2’ में कार्तिक के साथ कियारा आडवाणी और तब्बू लीड रोल में थे। फिल्म सफल रही थी। पलक की पर्सनल लाइफ की बात करें तो पिछले दिनों उनका नाम सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम के साथ जुड़ा था। दोनों को कई जगहों पर साथ-साथ देखा गया। हालांकि दोनों ने अभी तक इस रिलेशनशिप के बारे में कुछ भी नहीं बोला है। पलक म्यूजिक वीडियो में भी काम कर चुकी हैं।

palak tiwari,kartik aaryan,movie bhool bhulaiyaa 3,sara ali khan,rajkummar rao,patralekhaa,mahakal temple,ujjain

राजकुमार राव ने कहा, ‘स्त्री 2’ मूवी की शूटिंग के लिए आए हैं इंदौर

मध्यप्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में हर दिन भक्तों को आना-जाना लगा रहता है। आज गुरुवार (14 दिसंबर) सुबह अभिनेता राजकुमार राव पत्नी एक्ट्रेस पत्रलेखा के साथ यहां पहुंचे। उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। साथ ही अभिषेक के साथ विशेष पूजन भी करवाई। उन्होंने बाबा महाकाल का विधि-विधान से पूजन किया और आशीर्वाद लिया। वे करीब तीन घंटे वहां रहे।

इसके बाद राजकुमार ने कहा कि वे ‘स्त्री-2’ फिल्म की शूटिंग करने इंदौर आए हैं। बाबा के दर्शन के बाद ही शूटिंग की शुरुआत करेंगे। अब तो बाबा महाकाल के दरबार में आना-जाना लगा ही रहेगा। राजकुमार को नगर निगम आयुक्त ने बाबा महाकाल की फोटो और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया।

अमर कौशिक के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'स्त्री 2' को जियो स्टूडियोज और दिनेश विजान प्रोडक्शन के जरिए प्रोड्यूस किया जा रहा है। इस फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बनर्जी और पंकज त्रिपाठी जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। फिल्म अगले साल अगस्त में रिलीज की जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम