न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान गिरफ्तार, साथ देने पर जैस्मिन ने अली के लिए यूं जताया प्यार

पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान के पूरी दुनिया में फैंस हैं। वे अपनी शानदार खनकती आवाज से सबका दिल जीत लेते हैं। उन्होंने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 22 Jul 2024 7:55:52

2 News : पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान गिरफ्तार, साथ देने पर जैस्मिन ने अली के लिए यूं जताया प्यार

पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान के पूरी दुनिया में फैंस हैं। वे अपनी शानदार खनकती आवाज से सबका दिल जीत लेते हैं। उन्होंने बॉलीवुड की फिल्मों में भी कई सुपरहिट गाने गाए हैं। फिलहाल राहत के फैंस के दिल तोड़ने वाली खबर सामने आ रही है। राहत को दुबई एयरपोर्ट पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक राहत के पूर्व मैनेजर सलमान अहमद की शिकायत के बाद उन पर पुलिस ने कार्रवाई की है।

पिछले कुछ महीने से राहत का सलमान से विवाद चल रहा था। खबरों के अनुसार राहत ने सलमान को नौकरी से भी निकाल दिया था। विवाद के बीच सलमान ने दुबई में उनके खिलाफ शिकायत कर दी। राहत किसी म्यूजिकल शो में परफॉर्म करने को लेकर दुबई गए हुए थे। जहां बुर्ज दुबई पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया। इस बीच राहत ने वीडियो जारी कर गिरफ्तारी की बात को नकारा है। राहत ने कहा कि मैं दुबई में अपने गाने रिकॉर्ड करने के लिए आया हुआ हूं और सब ठीक है।

मैं आपसे यहीगुजारिश करूंगा कि ऐसी घटिया अफवाहों पर ध्यान ना दें। ऐसा कुछ भी नहीं है जैसा दुश्मन सोच रहे हैं। मैं जल्द ही अपने वतन लौटूंगा और आपको नए गाने से सरप्राइज करूंगा। ऐसा पहली बार नहीं है जब राहत किसी विवाद में फंसे हो। इससे पहले उनका अपने शागिर्द को पीटने का मामला सामने आया था। राहत का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह अपने घर के सहायक को नशे में धुत होकर पीटते नजर आए थे।

एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन की आंखों का कॉर्निया हुआ डैमेज, अली गोनी ने रखा ध्यान

टीवी और पंजाबी मूवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन इन दिनों बड़े दर्द से गुजर रही हैं। उनकी आंखों का कॉर्निया डैमेज हो गया है। उन्होंने हाल ही में एक इवेंट में लेंस लगाया था जिसके बाद से उन्हें काफी दर्द हो रहा था। बाद में उन्हें दिखना बंद हो गया। ऐसे में उनके बॉयफ्रेंड अली गोनी ने उन्हें मोटिवेट करते हुए एक पोस्ट की है। उन्होंने अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी पार्टनर जैस्मिन के साथ एक फोटो शेयर की है जिसमें वह उन्हें बाहों में पकड़े नजर आ रहे हैं जबकि एक्ट्रेस मुस्कुरा रही होती हैं।

अली ने इसे शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “सबसे ज्यादा मजबूत”। उनकी इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार बरसा रहे हैं। वहीं जैस्मिन ने भी रिएक्ट करते हुए लाल दिल वाली इमोजी लगाई है। इसके बाद जैस्मिन ने इंस्टाग्राम पर अली के साथ बेहतरीन पलों का एक वीडियो साझा किया। जैस्मिन ने लिखा, “'पिछले कुछ दिन बेहद मुश्किल थे। दर्द और बिना किसी को देखे बहुत बुरा महसूस कर रही थी।

बहुत-बहुत धन्यवाद अली मेरे साथ दिन-रात रहने के लिए, बल्कि मेरी आंखें बनने के लिए। मुझे मुस्कुराने और दर्द को भूलने की कोशिश करने और हर मिनट मेरे लिए दुआएं पढ़ने के लिए।” बता दें कि साल 2020 में ‘बिग बॉस 14’ में एक साथ दिखाई देने के बाद से ही जैस्मिन और अली एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। जैस्मिन हाल ही कलर्स टीवी के रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में पहुंची थीं। वहां उन्होंने कंटेस्टेंट के रूप में चुनौती पेश कर रहे अली की मदद की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री