न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कंगना को दो थप्पड़ मारना चाहती है यह एक्ट्रेस, कंगना ने शाहरुख को बताया सिनेमा का भगवान, लिखा...

पाकिस्तानी एक्ट्रेस नौशीन शाह बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पर भड़क गई हैं। नौशीन ने पाकिस्तान के बारे में गंदी बातें करने के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Sep 2023 12:04:05

कंगना को दो थप्पड़ मारना चाहती है यह एक्ट्रेस, कंगना ने शाहरुख को बताया सिनेमा का भगवान, लिखा...

पाकिस्तानी एक्ट्रेस नौशीन शाह बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पर भड़क गई हैं। नौशीन ने पाकिस्तान के बारे में गंदी बातें करने के लिए कंगना पर भड़ास निकाली है। एक चैट शो 'हद कर दी विद मोमिन साकिब' में नौशीन से जब पूछा गया कि क्या बॉलीवुड में कोई ऐसा एक्टर है जिससे वह मिलना चाहेंगी। इस पर उन्होंने कंगना का नाम लिया और कहा कि वह उन्हें दो थप्पड़ मारना चाहती हैं।

नौशीन ने कहा कि जिस तरह से कंगना मेरे देश के बारे में बकवास करती रहती हैं, जिस तरह से वह पाकिस्तानी सेना के बारे में गंदी बातें करती हैं, मैं उसकी हिम्मत को सलाम करती हूं। कंगना को कोई ज्ञान नहीं है लेकिन वह देश के बारे में बात करती है, वो भी किसी और के देश के बारे में। वो अपने देश पर, अपने काम और अपने एक्स बॉयफ्रेंड्स पर ध्यान दें तो ज्यादा अच्छा होगा।

कंगना को कैसे पता कि पाकिस्तान में लोगों के साथ दुर्व्यवहार हो रहा है, आप पाकिस्तानी सेना के बारे में कैसे जानती हैं। आप हमारी एजेंसियों के बारे में कैसे जानती हैं? हम खुद नहीं जानते, एजेंसियां हमारे देश में हैं, सेना हमारे देश की है, वो ये बातें हमारे साथ शेयर नहीं करते हैं। सब कुछ सीक्रेट है। हालांकि नौशीन ने कंगना की एक्टिंग की तारीफ की और कहा कि वह अच्छा काम करती है। वो अच्छी एक्ट्रेस है और उसकी एक्टिंग में दम है।

nausheen shah kangana ranaut,pakistani actress nausheen shah,kangana ranaut praise shahrukh khan,nausheen shah kangana ranaut controversy,bollywood feud nausheen shah,shahrukh khan kangana ranaut appreciation,celebrity spat in bollywood,nausheen shah slams kangana ranaut,shahrukh khan lauded by kangana,entertainment industry controversies

कंगना ने ‘जवान’ का पोस्टर शेयर कर शाहरुख के लिए लिखा लंबा-चौड़ा नोट

उल्लेखनीय है कि कंगना दमदार एक्टिंग करने के साथ बयानबाजी को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। वह कई मुद्दों पर अपनी मन की बात सबके सामने रखती नजर आती हैं। फिलहाल कंगना ने नौशीन को कोई जवाब नहीं दिया है, लेकिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शाहरुख खान की तारीफ में लंबा-चौड़ा नोट लिखा है।

कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शाहरुख की ‘जवान’ का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, “नाइंटीज का अल्टीमेट लवर बॉय बनने से लेकर चालीस से लेकर पचास के दशक के मध्य तक अपने दर्शकों के साथ अपने संबंध को फिर से स्थापित करने के लिए एक दशक के लंबे संघर्ष तक और (लगभग) 60 की उम्र में इंडियन मास सुपर हीरो के रूप में उभरने तक, ये असल जिंदगी में भी सुपर हीरो से कम नहीं है।

मुझे वो समय याद है जब लोगों ने उन्हें नजरअंदाज कर दिया था और उनकी पसंद का मजाक उड़ाया था, लेकिन उनका स्ट्रगल लंबे करिअर का आनंद ले रहे सभी कलाकारों के लिए एक मास्टर क्लास है, लेकिन उन्हें फिर से आविष्कार और स्थापित करना होगा। शाहरुख खान सिनेमा के भगवान हैं जिनकी सिनेमा को न सिर्फ उनके हग्स या डिंपल के लिए बल्कि कुछ सीरियस दुनिया को बचाने के लिए भी जरूरत है। आपकी दृढ़ता, कड़ी मेहनत और विनम्रता को नमन किंग खान।”

कंगना जल्द ही फिल्म 'चंद्रमुखी 2' में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा कंगना फिल्म 'इमरजेंसी' में भी दिखाई देंगी जिसमें वह भारत की पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं। साथ ही कंगना एक्शन से भरपूर फिल्म 'तेजस' में भी काम कर रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार