न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘गोविंदा ने शाहरुख-सलमान को ठहराया बर्बादी का जिम्मेदार’, ‘बागबां’ को हेमा ने ऐसे किया याद

मशहूर प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी ने हाल ही में बॉलीवुड में कॉमेडी और डांसिंग किंग माने जाने वाले एक्टर गोविंदा को लेकर कई खुलासे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 03 Oct 2023 7:14:03

2 News : ‘गोविंदा ने शाहरुख-सलमान को ठहराया बर्बादी का जिम्मेदार’, ‘बागबां’ को हेमा ने ऐसे किया याद

मशहूर प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी ने हाल ही में बॉलीवुड में कॉमेडी और डांसिंग किंग माने जाने वाले एक्टर गोविंदा को लेकर कई खुलासे किए हैं। गोविंदा ने पहलाज की कई फिल्मों में काम किया है। पहलाज ने ‘बॉलीवुड ठिकाना’ के साथ बातचीत में कहा कि वो डेविड धवन थे जिन्होंने सारी गलतफहमी पैदा की थी।

डेविड को लगता था कि मेरी फिल्में सिर्फ गोविंदा की वजह से चलती हैं, लेकिन जब मैंने अनिल कपूर के साथ काम शुरू कर दिया तो उन्हें लगा कि उनके साथ धोखा हो रहा है। इसके बाद डेविड ने गोविंदा से मेरे खिलाफ बातें करनी शुरू कर दी। कई एक्टर्स ने मुझे आकर बताया था कि डेविड ने मेरी पीठ पीछे चुगली की है। इसके बाद हमारे रास्ते अलग-अलग हो गए। गोविंदा ने मेरी फिल्म इसलिए करनी छोड़ दी क्योंकि डेविड ने उनसे ऐसा करने के लिए कहा था।

चार साल पहले साल 2019 में लंबे समय बाद गोविंदा ने मेरी फिल्म 'रंगीला राजा' में काम किया था। ये रजनीकांत की फिल्म की रीमेक थी। इसमें गोविंदा ने रजनीकांत से भी अच्छा परफॉर्म किया था और उन्हें यकीन था कि इसके लिए उन्हें कुछ अवॉर्ड जरूर मिलेंगे। फिल्म रिलीज से ठीक पहले गोविंदा इंडस्ट्री में खुद को साइडलाइन किए जाने को लेकर तरह-तरह की बातें करने लगे।

वे इन सबको लेकर शाहरुख खान और सलमान खान का नाम भी लेने लगे और उन दोनों को खुद की बर्बादी का जिम्मेदार ठहराने लगे। लास्ट मिनट में गोविंदा के सारे शोज कैंसिल हो गए। आज इन्हीं वजहों से गोविंदा जैसे बेहतरीन एक्टर घर पर बैठे हैं और उनके पास कोई काम नहीं है। उल्लेखनीय है कि ‘रंगीला राजा’ 59 वर्षीय गोविंदा की अंतिम फिल्म थी। हालांकि वे टीवी पर आने वाले रियलिटी शोज में बतौर गेस्ट नजर आते रहते हैं।

pahlaj nihalani,govinda,producer pahlaj nihalani,Salman Khan,shahrukh khan,david dhawan,Hema Malini,baghban,amitabh bachchan

‘बागबां’ की रिलीज के 20 साल पूरे, हेमा ने अमिताभ को लेकर कही ये बात

सदी के महानायक कहलाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन और ‘ड्रीम गर्ल’ के रूप में मशहूर एक्ट्रेस हेमा मालिनी की पारिवारिक फिल्म 'बागबां' ने आज मंगलवार को 20 साल पूरे कर लिए। फिल्म 3 अक्टूबर 2003 को रिलीज हुई थी। रवि चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी फिल्म में हेमा-अमिताभ ने चार बेटों के माता-पिता की भूमिका निभाई थी।

हेमा ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि मैं कॉन्फिडेंट नहीं थी क्योंकि मुझे 4 लड़कों की मां की भूमिका निभानी थी। मुझे अजीब लग रहा था। मैंने कभी फिल्म में मां की भूमिका नहीं निभाई थी, लेकिन मेरी मां ने मुझसे कहा कि अगर अमिताभ पिता की भूमिका निभा सकते हैं तो तुम भी मां का किरदार अदा कर सकती हो। हेमा ने अमिताभ के स्वभाव के बारे में भी बात की।

उन्होंने कहा कि अमिताभ 20 साल पहले अबकी तुलना में कहीं ज्यादा खुशमिजाज थे। जब भी वे सेट पर आते थे 'बागबां' की टीम उत्साहित हो जाती थी क्योंकि उन्हें पता था कि अनुभवी स्टार जल्द ही एक या दो चुटकुले सुनाएंगे। वह बहुत खुशमिजाज, मौज-मस्ती करने वाले हुआ करते थे। मुझे नहीं लगता कि वे अब वैसे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार