न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नए हेयरस्टाइल और 9 से 5 की नौकरी का मजाक उड़ा फंसे ओरी, रणबीर ने मोदी की ऐसे की तारीफ

ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी की सोशल मीडिया पर जबरदस्त लोकप्रियता है। वे अक्सर सेलिब्रिटीज के साथ फोटो क्लिक कराने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 29 Jul 2024 11:56:26

2 News : नए हेयरस्टाइल और 9 से 5 की नौकरी का मजाक उड़ा फंसे ओरी, रणबीर ने मोदी की ऐसे की तारीफ

ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी की सोशल मीडिया पर जबरदस्त लोकप्रियता है। वे अक्सर सेलिब्रिटीज के साथ फोटो क्लिक कराने के लिए लाइमलाइट में रहते हैं। ओरी खास तौर से स्टारकिड्स के काफी नजदीक हैं और उनके साथ उनकी गजब की बॉन्डिंग है। ओरी हर बड़ी इवेंट में आकर्षण का केंद्र होते हैं। ओरी हाल ही में कलर्स टीवी के शो ‘लाफ्टर शेफ अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट’ में भी पहुंचे थे। ओरी लुक्स के साथ नए-नए एक्सपरिमेंट्स करते रहते हैं। ओरी ने अब एक नया हेयरस्टाइल अपनाने के साथ 9 से 5 वाली नौकरी के बारे में तंज कसा है।

इस पर ओरी को ट्रॉल किया जा रहा है। ओरी ने अपने नए लुक के साथ इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो पोस्ट की है। इसके साथ कैप्शन में लिखा, “मैं रोज शाम अपने चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान के साथ जागता हूं। और मुझे इसमें कोई भी परेशानी वाली बात नहीं लगती। हां, शायद आप अभी-भी 9-5 की रफ्तार से काम कर रहे हैं। और मैं सोचता हूं कि इस वक्त काम करना कितना बुरा होता होगा।” कई यूजर्स को यह बात चुभ गई और वे ओरी को आड़े हाथों ले रहे हैं।

उन्होंने ओरी के हेयरस्टाइल का मजाक उड़ाते हुए इसकी तुलना मुर्गे से की और उनके फैशन सेंस पर सवाल उठाए। एक यूजर ने लिखा, “स्टाइलिस्ट का नाम क्या है? जानकर नहीं बताया क्या?” दूसे ने लिखा, “आपने 9 से 5 करने वालों की इनसल्ट की। जिन नर्सों ने आपके जन्म के समय मदद की, वह भी इसी वक्त नौकरी करती हैं।”

तीसरे ने मुर्गे की इमोजी लगाई और कहा कि उन्हें इस लुक पर इंस्टाग्राम पर यही सजेशन मिला है। चौथे ने लिखा, “अपने हेयर केयर रूटीन के बारे में बताएं।” पांचवें ने पूछा, “क्या जरूरत थी।” छठे ने लिखा, “KFC का नया लोगो।” एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने भी इस हेयरस्टाइल को बेकार बताया। हालांकि राशा थडानी, शहनाज गिल और मीजान जाफरी ने इसकी तारीफ की है।

निखिल कामथ के पॉडकास्ट में रणबीर ने मोदी से मुलाकात का किया उल्लेख

एक्टर रणबीर कपूर हाल ही में निखिल कामथ के पॉडकास्ट में पहुंचे। इसमें रणबीर ने साल 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई मुलाकात का जिक्र किया। रणबीर ने कहा कि मैं राजनीति के बारे में कुछ नहीं सोचता हूं लेकिन मुझे याद है कि हममें से कई पीएम मोदी से 4-5 साल पहले मिलने पहुंचे थे। हमने उनको टीवी पर देखा है। जानते हैं कि वे बहुत अच्छे वक्ता हैं। उनके बोलने का अंदाज शानदार है। हम सभी बैठे थे। उन्होंने कमरे में प्रवेश किया।

उनमें एक 'मैग्नेटिक चार्म' है। उन्होंने वहां मौजूद हर शख्स से करीब से बातचीत की। जैसे मुझसे मेरे पिता के बारे में पूछा कि मेरे पिता का कैंसर का ट्रीटमेंट कैसा चल रहा था। विक्की कौशल से उनके जीवन से जुड़ा, करण जौहर से कुछ अलग तो आलिया से कुछ और सवाल किए। उनका अंदाज अलग था। सबसे मिलने की चाह दिख रही थी।

यही चाह तो महान व्यक्तित्व की पहचान होती है। वे जिस तरह से बात करते हैं और काम करते हैं मैंने इस तरह की कोशिश कई महान लोगों में देखी है। ऐसा शाहरुख खान भी करते हैं। बता दें कि तब पीएम मोदी बॉलीवुड के कलाकारों और निर्माताओं से मिले थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री