न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : श्रुति हासन की हो चुकी है शादी! इन्होंने किया खुलासा, विवाह बंधन में बंधे रति अग्निहोत्री के बेटे तनुज

दिग्गज एक्टर कमल हासन और एक्ट्रेस सारिका की बेटी एक्ट्रेस श्रुति हासन लंबे समय से आर्टिस्ट शांतनु हजारिका को डेट कर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 26 Dec 2023 11:40:33

2 News : श्रुति हासन की हो चुकी है शादी! इन्होंने किया खुलासा, विवाह बंधन में बंधे रति अग्निहोत्री के बेटे तनुज

दिग्गज एक्टर कमल हासन और एक्ट्रेस सारिका की बेटी एक्ट्रेस श्रुति हासन लंबे समय से आर्टिस्ट शांतनु हजारिका को डेट कर रही हैं। वे कई मौकों पर साथ नजर आ चुके हैं। फैंस उनकी शादी को लेकर उत्सुक हैं। इस बीच सेलेब किड्स के दोस्त ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि ने श्रुति की शादी को लेकर एक खुलासा किया है। दरअसल ओरी ने सोमवार (25 दिसंबर) को क्रिसमस के दिन रेडिट पर ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन रखा।

इस दौरान फैंस ने उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ पर्सनल सवाल पूछे। सबसे पहले एक सोशल मीडिया यूजर ने पूछा, “हाय ओरी क्या कोई ऐसा सेलिब्रेटी है जिसने आपके साथ फोटो खिंचवाने से मना किया हो और जबरदस्ती का एटीट्यूड दिखाया हो? अगर आप नाम नहीं ले सकते तो कोई हिंट तो दे सकते हैं’। ओरी ने जवाब में श्रुति का नाम लिखा। ओरी ने कहा कि मैंने उसे कभी पोज देने के लिए नहीं कहा, लेकिन एक इवेंट में जहां वह मुझे मिली थी, वो मेरे साथ बहुत रूड थीं। मैं उन्हें जानता भी नहीं था और मुझे श्रुति के बर्ताव का बहुत बुरा लगा।

शायद कुछ गलतफहमी हो गई थी। मुझे श्रुति का व्यवहार अच्छा नहीं लगा, क्योंकि मेरी उनके पति शांतनु के साथ बहुत अच्छी बनती है और मैं उन्हें बहुत पसंद भी करता हूं। हालांकि वक्त के साथ चीजें ठीक हो जाएंगी। ओरी के इस जवाब के बाद फैंस श्रुति की शादी की अटकलें लगा रहे हैं। हालांकि कुछ समय पहले श्रुति ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि शादी शब्द से ही मुझे बहुत डर लगता है, इसलिए फिलहाल शादी करने का कोई इरादा नहीं है। उल्लेखनीय है कि श्रुति हाल ही रिलीज हुई फिल्म ‘सालार’ में नजर आ रही हैं।

orry,orhan awatramani,shruti hassan,shantanu hazarika,rati agnihotri,actress shruti hassan,actor tanuj virwani,actress rati agnihotri

तनुज विरवानी की मॉडल व आर्टिस्ट तान्या जैकब के साथ हुई शादी

‘एक-दूजे के लिए’ फेम एक्ट्रेस रति अग्निहोत्री के बेटे एक्टर तनुज विरवानी सोमवार (25 दिसंबर) को क्रिसमस पर लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड तान्या जैकब के साथ विवाह बंधन में बंध गए। शादी मुंबई से कुछ ही दूर लोनावाला वाले बंगले पर हुई, जिसमें कपल के परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। उनकी सगाई पिछले महीने सिंगापुर में हुई थी। सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरे और वीडियो काफी वायरल हो रहे हैं।

तनुज बेज कलर की शेरवानी में डैशिंग लग रहे हैं। तान्या बेज कलर के हैवी लहंगे में कहर बरपा रही हैं। तान्या ने लुक को ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए ऑफ व्हाइट कलर की ज्वेलरी पहनी हुई थी। तनुज ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शादी की फोटो और वीडियो शेयर किए हैं, जिनमें वे मस्ती करते दिख रहे हैं।

एक पोस्ट में रति बारात में जमकर नाच रही हैं। इस दौरान रति ने लाइट पिंक कलर का लहंगा पहना था। बता दें कि तान्या मॉडल व आर्टिस्ट हैं। वह कई सेलिब्रिटीज के स्कैच बना चुकी हैं। दूसरी ओर, तनुज कुछ फिल्मों के साथ 'इनसाइड एड्ज', 'कोड एम', 'मसाबा मसाबा', 'कार्टेल एंड इलीगल जस्टिस' जैसे वेब शो में काम कर चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम