न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ओरी ने किया पलक का अपमान, शेयर किया चैट का स्क्रीनशॉट, रामगोपाल वर्मा ने युवती पर उड़ेली शराब

ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि इंटरनेट सेंसेशन हैं। ओरी पिछले कुछ समय से आए दिन खबरों में छाए हुए हैं। ओरी कई बॉलीवुड स्टार के फ्रेंड हैं। इनकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 02 Jan 2024 7:44:18

2 News : ओरी ने किया पलक का अपमान, शेयर किया चैट का स्क्रीनशॉट, रामगोपाल वर्मा ने युवती पर उड़ेली शराब

ओरी उर्फ ओरहान अवात्रामणि इंटरनेट सेंसेशन हैं। ओरी पिछले कुछ समय से आए दिन खबरों में छाए हुए हैं। ओरी कई बॉलीवुड स्टार के फ्रेंड हैं। इनकी फ्रेंड लिस्ट में अनन्या पांडे से लेकर सारा अली खान, सुहाना खान, जान्हवी कपूर, नीसा देवगन समेत कई सेलेब्स और स्टार किड्स शामिल हैं। ओरी सभी के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज साझा करते हैं। पिछले दिनों ओरी सुपरस्टार सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 17’ में जाकर आए थे।

अब ओरी एक बार फिर लाइमलाइट में हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही एक चैट में ओरी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी एक्ट्रेस पलक तिवारी को अपमानजनक बातें कहते दिख रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ओरी ने खुद इंस्टाग्राम पर पलक संग रैडिट पर हुई चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया था। माना जा रहा है कि पलक संग ओरी की दोस्ती में दरार आ चुकी है।

पलक ने मैसेज कर ओरी से माफी तो मांगी, लेकिन वे उन्हें माफ करने के मूड में नहीं दिख रहे हैं। चैट में सारा नाम की एक लड़की का भी जिक्र हुआ है, एक्ट्रेस सारा अली खान की ओर इशारा करता है। यूजर्स पलक के मैसेज को जगजाहिर करने के लिए ओरी को निशाने पर लेते हुए उन्हें भला-बुरा कह रहे हैं। कुछ यूजर्स इसे पब्लिसिटी स्टंट भी बता रहे हैं।

रामगोपाल वर्मा ने की गलत हरकत, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स

बॉलीवुड में ‘रामू’ के नाम से मशहूर डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा पिछले कुछ समय से फिल्मों से ज्यादा अपने बयानों की वजह से खबरों में रहते हैं। अब ‘रामू’ ने कुछ ऐसा कर डाला जिससे उनकी बदनामी हो रही है। उनका एक वीडियो सामने आया है जो जमकर वायरल हो रहा है। उन्होंने ऐसी हरकत की है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।

सोशल मीडिया यूजर्स को उन पर काफी गुस्सा आ रहा है। इस वीडियो में रामगोपाल सफेद शर्ट में नजर आ रहे हैं। पब में वे शराब का ग्लास लेकर डांस कर रहे हैं। इसी दौरान उनके हाथ में जो शराब का ग्लास था वो उन्होंने साथ में डांस कर रही लड़की के ऊपर गिरा दिया। हालांकि युवती ने इस पर आपत्ति नहीं जताई। रामू ने इस वीडियो की झलक अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “मैं ‘व्यूहम’ के ऊपर ‘नारा लोकेश’ की जीत का जश्न मना रहा हूं लेकिन मेरी जीत की पार्टी 100 गुना बड़ी है।”

‘रामू’ ने एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें सिर्फ वह लड़की नजर आ रही हैं और उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, “जो लोग पूछ रहे हैं…उनके लिए यह लड़की स्टाजी है।” बता दें पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश ने रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘व्यूहम’ को कोर्ट में घसीटा है क्योंकि ये फिल्म आंध्रप्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी की जिंदगी पर बेस्ड है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम