न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ओरी ने बताया काजोल की बेटी न्यासा से क्या है रिश्ता, अरबाज ने शूरा को बहुत प्यारे अंदाज में किया विश

फिल्ममेकर करण जौहर के लोकप्रिय चैट शो 'कॉफी विद करण 8' के आखिरी एपिसोड में सोशल मीडिया सेंसेशन ओरहान अवत्रामणि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 18 Jan 2024 6:39:33

2 News : ओरी ने बताया काजोल की बेटी न्यासा से क्या है रिश्ता, अरबाज ने शूरा को बहुत प्यारे अंदाज में किया विश

फिल्ममेकर करण जौहर के लोकप्रिय चैट शो 'कॉफी विद करण 8' के आखिरी एपिसोड में सोशल मीडिया सेंसेशन ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी नजर आए। इसमें कुशा कपिला, सुमुखी सुरेश, दानिश सैत और तन्मय भट्ट जैसे सोशल मीडिया के प्रभावशाली लोग भी शामिल हुए। शो के दौरान ओरी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। ओरी इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में हैं। वे बॉलीवुड के बहुत से स्टार्स के दोस्त हैं, खास तौर से स्टारकिड्स के।

वे उनके साथ फोटो लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हैं। आए दिन ओरी को लेकर खबरें आती रहती हैं। ओरी ने शो के दौरान एक्ट्रेस काजोल के साथ पहली मुलाकात के बारे में कहा कि बहुत से लोग यह नहीं जानते हैं कि मैं काजोल के लिए अटेंडेंट नंबर 3 था और शायद वह यह बात नहीं जानतीं। मुझे लगता है कि यह 2013 में न्यूयॉर्क में ताज पियरे में हुआ था। मैंने उनकी सिक्योरिटी से काजोल के साथ एक फोटो मांगी, जिस पर उन्होंने मना कर दिया।

ये सुनकर करण ने कहा कि यह बड़ी विडंबना है! क्योंकि काजोल को नहीं पता होगा कि इतने सालों में एक दिन आप उनकी बेटी न्यासा के साथ लाखों तस्वीरों में होंगे। ओरी ने आगे कहा, “हां, जिंदगी में कभी भी कुछ भी हो सकता है... मैं न्यासा से ऐसे प्यार करता हूं जैसे वह मेरी छोटी बहन है।” ओरी ने जान्हवी और खुशी कपूर के पिता फिल्ममेकर बोनी कपूर के लिए कहा कि पहली बार मुझे लाइमलाइट दिलाने वाले वही थे।

मैं उनकी बेटी की बर्थडे पार्टी पर गया था। तभी मुझे गेट पर मीडिया वालों ने घेर लिया और वह जोर-जोर से ‘ओरी’ चिल्लाने लगे। इसके बाद जब मुझे लेने बोनी अंकल आए तो मैंने उनसे पूछा कि ये मेरा नाम लेकर चिल्ला क्यों रहे हैं। इसके बाद वह हाथ पकड़कर मुझे मीडिया के सामने लेकर गए और कहा कि इसकी भी फोटो क्लिक कर लो ये मेरा बच्चा है।

अरबाज खान ने पत्नी शूरा खान के जन्मदिन पर फोटो पोस्ट करने के साथ लिखा...

एक्टर व फिल्ममेकर अरबाज खान के दूसरे निकाह को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। अरबाज ने पिछले साल 24 दिसंबर को छोटी बहन अर्पिता खान के घर पर मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से शादी की थी। शादी के बाद दोनों कपल मुंबई में अक्सर स्पॉट होते हैं और पैपराजी की नजर भी उन पर टिकी रहती है। आज गुरुवार (18 जनवरी) को शूरा का 31वां जन्मदिन है। अरबाज ने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत अंदाज में पत्नी की फोटो के साथ बर्थडे विश किया है।

यह पोस्ट वायरल हो रही है। फोटो में शूरा व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं। अरबाज ने कैप्शन में लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार शूरा. कोई भी मुझे आपकी तरह मुस्कुराने नहीं देता। आप मेरे जीवन में रोशनी करो। मैं तुम्हारे साथ बूढ़ा होने का इंतजार कर रहा हूं, उफ बूढ़ा, वास्तव में बहुत बूढ़ा। जब ब्रह्मांड ने हमें एक साथ लाया तो यह मेरे साथ अब तक हुई सबसे अच्छी चीज थी। पहली डेट से ही मुझे पता था कि मैं अपना बाकी जीवन तुम्हारे साथ बिताऊंगा।

आप अपनी सुंदरता और दयालुता से मुझे आश्चर्यचकित करती रहीं। हर दिन मुझे याद दिलाया जाता है कि तुम्हें ‘कुबूल है’ कहना मेरे मुंह से निकले सबसे अच्छे शब्द थे। आपको चन्द्रमा में जाकर वापस आने तक प्यार करूंगा।” बता दें कि इससे पहले अरबाज की शादी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से हुई थी। शादी के 17 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। उनके एक बेटा अरहान है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम