न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

विजयकांत के अन्तिम विदाई के अवसर पर थलापति विजय पर फेंकी चप्पल, प्रशंसक नाराज

29 दिसंबर को रजनीकांत और थलपति विजय समेत कई बड़े स्टार्स उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। इस बीच थलपति विजय का एक शॉकिंग वीडियो सामने आया है। वीडियो में भीड़ में एक शख्स उन पर चप्पल फेंकता दिख रहा है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Fri, 29 Dec 2023 10:43:10

विजयकांत के अन्तिम विदाई के अवसर पर थलापति विजय पर फेंकी चप्पल, प्रशंसक नाराज

दक्षिण भारत के ख्यातनाम अभिनेता और राजनेता विजयकांत के निधन से इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। 29 दिसंबर को रजनीकांत और थलपति विजय समेत कई बड़े स्टार्स उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। इस बीच थलपति विजय का एक शॉकिंग वीडियो सामने आया है। वीडियो में भीड़ में एक शख्स उन पर चप्पल फेंकता दिख रहा है।

विजय थलपति को पड़ी चप्पल

29 दिसंबर को अभिनेता-राजनेता विजयकांत का पार्थिव शरीर कोयम्बेडु कार्यालय से चेन्नई के आईलैंड ग्राउंड लाया गया। जहां हजारों की तादाद में लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। विजयकांत के दर्शन करने पहुंचे साउथ सुपरस्टार थलपति विजय इस मौके पर अपने आंसुओं को कंट्रोल नहीं कर सके। उन्हें अंतिम विदाई देते हुए वो भावुक हो गए।

काफी देर बाद वो उनके पार्थिव शरीर से खुद को दूर कर सके। विजय को देखकर ऐसा लगा कि जैसे वो आखिरी बार अपने चहेते अभिनेता को जी भर कर देखना चाहते हैं। वो एक्टर के अंतिम संस्कार से लौटकर कार की तरफ बढ़ रहे थे, इतने में ही भीड़ में से किसी ने उन पर चप्पल फेकी। हालांकि, इस दौरान उनकी सुरक्षा में पुलिस वाले मौजूद थे, लेकिन फिर भी उन्हें इस से बचाया नहीं जा सका।

गौरतलब है कि DMDK चीफ विजयकांत उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें चेन्नई के Miat हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। उम्मीद थी कि वो ठीक होकर घर आ जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। गुरुवार को उन्होंने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया।

प्रशंसक हुए नाराज

विजयकांत के अंतिम संस्कार में थलपति विजय के साथ जो हुआ, उससे उनके फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं। एक प्रशंसक ने लिखा- ऐसी जगहों पर भी लोग गंदी हरकत करने से बाज नहीं आते हैं। अन्य फैन ने लिखा- पुलिस क्या कर रही थी? कई प्रशंसकों का कहना है कि जिसने भी थलपति विजय पर चप्पल फेंकी है, उसे शर्म आनी चाहिए। अब देखते हैं कि मामले पर पुलिस क्या एक्शन लेती है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम