न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अमिताभ के बर्थडे पर ‘कल्कि 2898 AD’ से फर्स्ट लुक आउट, कंगना को इस एक्ट्रेस ने पढ़ाया पाठ

दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन आज 11 अक्टूबर को 81 साल के हो गए। उनके जन्मदिन पर फैंस को एक शानदार गिफ्ट मिला है। अमिताभ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 11 Oct 2023 8:01:27

2 News : अमिताभ के बर्थडे पर ‘कल्कि 2898 AD’ से फर्स्ट लुक आउट, कंगना को इस एक्ट्रेस ने पढ़ाया पाठ

दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन आज 11 अक्टूबर को 81 साल के हो गए। उनके जन्मदिन पर फैंस को एक शानदार गिफ्ट मिला है। अमिताभ की अपकमिंग मूवी ‘कल्कि 2898 AD’ का नया पोस्टर शेयर किया गया है। इसमें अमिताभ का पहला लुक रिवील कर दिया गया। लंबी-चौड़ी कद-काठी, सिर से पैर तक पूरी तरह चादर से ढके और हाथ में एक बड़ी सी लकड़ी पकड़े अमिताभ की सिर्फ आंखें ही दिख रही हैं। वैजयंती मूवीज ने 'कल्कि 2898 AD' से अमिताभ का फर्स्ट लुक जारी किया है।

इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'आपकी यात्रा का हिस्सा बनना और आपकी महानता का गवाह बनना सम्मान की बात है। जन्मदिन की शुभकामनाए।' फिल्म की चर्चा काफी समय से हो रही है क्योंकि इसमे साउथ और बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार नजर आने वाले हैं। अमिताभ के साथ दीपिका पादुकोण, कमल हासन, प्रभास, दिशा पाटनी जैसे सितारों से सजी फिल्म को काफी सीक्रेट रखा जा रहा है। नाग अश्विन फिल्म के डायरेक्टर हैं। इससे पहले वे साउथ की हिट मूवी का निर्देशन कर चुके हैं जो ब्लॉकबस्टर थी।

फिल्म की कहानी को लेकर कहा जा रहा है कि ये कलयुग के विनाश पर बेस्ड होगी क्योंकि पुराणों के मुताबिक कलयुग में धर्म स्थापना करने के लिए कल्कि नाम का अवतार जन्म लेगा और दुनिया में फैल रहे अधर्म का विनाश करेगा। 'कल्कि 2898 AD' एक पौराणिक साइंस फिक्शन फिल्म है, जिसे 600 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है और यह भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म होगी। इस फिल्म को 2 भागों में लाने की तैयारी की जा रही है।

आशा पारेख ने कंगना रनौत को दी वहीदा और हेलेन के साथ खुद की दोस्ती की मिसाल

एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ हाल ही रिलीज हुई थी। अब वह 'तेजस' की तैयारी कर रही हैं। इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कंगना को सुर्खियों में रहना पसंद है। वह फिल्म इंडस्ट्री में काफी एक्टिव होने के साथ अलग-अलग मुद्दों पर कुछ न कुछ कमेंट भी करती रहती हैं। कंगना ने हाल ही एक इंटरव्यू में बॉलीवुड में नकली दोस्ती और रिश्तों को लेकर कुछ बातें कही थीं।

कंगना ने कहा था कि बॉलीवुड में दोस्ती फेक होती है। अब कंगना के इस बयान पर दिग्गज एक्ट्रेस आशा पारेख ने रिएक्शन दी है। आशा ने कहा कि जिन्हें लगता है कि बॉलीवुड में सच्ची दोस्ती और रिश्ते नहीं होते हैं, उनके लिए हेलेन, वहीदा रहमान और उनकी दोस्ती जीता-जागता सबूत है। आशा ने न्यूज18 की एक इवेंट में कहा कि क्या आपने देखा है कि मैं, वहीदाजी और हेलेनजी कितने क्लोज हैं। हमारी बहुत ही स्ट्रॉन्ग दोस्ती है।

मैं नहीं मानतीं कि बॉलीवुड में दोस्ती और रिश्ते नकली होते हैं। आशा से जब पूछा गया कि क्या आज भी बॉलीवुड में पहले जैसी सच्ची दोस्ती और रिश्ते मौजूद हैं, तो उन्होंने कि अब वो आप उनसे ही पूछिएगा कि क्यूं नहीं हैं। आपने ऐसा क्यूं नहीं पूछा कि वो ऐसा क्यों बोल रही हैं। आशा ने कंगना से सवाल करते हुए कहा कि आपने किसी से दोस्ती की है या सिर्फ बातें ही कर रही हैं। पहले दोस्त बनाएं फिर बयान दें।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका