न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नोरा ने कहा, बॉलीवुड में पैसे और नेटवर्किंग के लिए आपस में कर रहे शादी, प्रियंका ने की इस हीरो की तारीफ

मॉडल व एक्ट्रेस नोरा फतेही अधिकतर समय अपने काम और निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 12 Apr 2024 2:14:05

2 News : नोरा ने कहा, बॉलीवुड में पैसे और नेटवर्किंग के लिए आपस में कर रहे शादी, प्रियंका ने की इस हीरो की तारीफ

मॉडल व एक्ट्रेस नोरा फतेही अधिकतर समय अपने काम और निजी जिंदगी को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। उन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर मनोरंजन जगत में एक खास स्थान बना लिया है। नोरा कई बॉलीवुड फिल्मों और म्यूजिक एल्बम में काम कर चुकी हैं। नोरा ने हाल ही में रणवीर अल्लाबादिया के पॉडकास्ट के दौरान बॉलीवुड के कुछ डार्क सीक्रेट खोले। नोरा का मानना है कि यहां लोग फायदे और नेटवर्क के लिए शादी कर लेते हैं। पैसे के लिए पति-पत्नी चुन लेते हैं। यह क्लिप इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

नोरा ने कहा कि वे लोग आपको फेम के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं। वे मेरे साथ ऐसा नहीं कर सकते, इसीलिए आप मुझे लड़कों के पीछे भागते या डेटिंग करते नहीं देखेंगे। लेकिन मैं देखती हूं कि ऐसा होता है, मेरे सामने ही। फिल्म इंडस्ट्री में लोग रुतबे के लिए शादी कर लेते हैं। लोग अपने पति या पत्नी को नेटवर्किंग, सर्कल, पैसे या प्रभाव के लिए शादी कर लेते हैं।

वे सोचते हैं, मुझे उस इंसान से शादी कर लेनी चाहिए ताकि मैं आने वाले 3 साल तक रिलीवेंट रहूं क्योंकि उसके हाथ में कुछ फिल्में हैं और बॉक्स ऑफिस पर ठीक चल रही है। इसलिए मौके का फायदा उठाना चाहिए। इस क्लिप को Reddit पर भी शेयर किया गया है और लोग नामों के कयास लगा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि बॉलीवुड में कई जोड़ियां ऐसी हैं जो हीरो-हीरोईनों की हैं या फिर वे इंडस्ट्री से जुड़े किसी प्रभावशाली व्यक्ति से शादी करते हैं।

nora fatehi,actress nora fatehi,dancer nora fatehi,nora bollywood,nora marriage,nora podcast,priyanka chopra,dev patel,priyanka dev,monkey man movie

प्रियंका चोपड़ा ने एक्टर और डायरेक्टर देव पटेल की ‘मंकी मैन’ फिल्म के लिए की प्रशंसा

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों में अपनी छाप छोड़ चुकी हैं। पिछले दिनों वह पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी के साथ भारत आई थीं। अब वह अमेरिका लौट चुकी हैं। प्रियंका सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं। वह खुद और परिवार से जुड़ी अपडेट फैंस को समय-समय पर देती हैं। इस बीच प्रियंका ने एक्टर और डायरेक्टर देव पटेल और उनकी टीम की तारीफ की है।

बता दें कि देव ने अपने डायरेक्शन की पहली एक्शन-थ्रिलर 'मंकी मैन' के साथ फिल्म निर्माण की दुनिया में कदम रखा है। यह फिल्म 11 अप्रैल को अमेरिका और कनाडा में रिलीज हुई है, जिसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। प्रियंका को भी ये फिल्म काफी पसंद आई। प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए देव की सराहना की है। प्रियंका ने लिखा, “शानदार देव पटेल, क्या जबरदस्त और प्रभावशाली शुरुआत है।” प्रियंका ने ‘मंकी मैन’ की पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।

फिल्म में देव के साथ शार्ल्टो कोपले, पितोबाश त्रिपाठी, विपिन शर्मा, सिकंदर खेर, अदिति कलकुंटे, शोभिता धूलिपाला, अश्विनी कालसेकर, मकरंद देशपांडे, जतिन मलिक और जाकिर हुसैन हैं। फिल्म में एक युवक की यात्रा को दिखाया गया है, जो भ्रष्ट नेताओं के कारण हुई अपनी मां की मौत के लिए न्याय मांगने के मिशन पर निकलता है। फिल्म भारतीय पौराणिक कथाओं से प्रेरित है। बता दें देव ने फिल्म ‘स्लमडॉग मिलिनेयर’ से लोकप्रियता हासिल की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष