न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अब यह एक्ट्रेस भी हुईं डीप फेक वीडियो की शिकार, कैटरीना कैफ ने जताई ऐसे रोल करने की इच्छा

पिछले कुछ समय से भारत के कई सेलेब्रिटी डीप फेक वीडियो का शिकार हो चुके हैं। सबसे पहले इसका खुलासा एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 20 Jan 2024 8:16:23

2 News : अब यह एक्ट्रेस भी हुईं डीप फेक वीडियो की शिकार, कैटरीना कैफ ने जताई ऐसे रोल करने की इच्छा

पिछले कुछ समय से भारत के कई सेलेब्रिटी डीप फेक वीडियो का शिकार हो चुके हैं। सबसे पहले इसका खुलासा एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने किया था। उसके बाद एक्ट्रेस आलिया भट्ट, काजोल तथा और भी लोगों का नाम इस लिस्ट में जुड़ गया। जब से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) का उपयोग बढ़ा है, तभी से ऐसी चीजें ज्यादा होने लगी हैं। सरकार भी इससे सख्ती से निपटने की तैयारी कर रही है।

हाल ही सचिन तेंदुलकर और सोनू सूद इसकी गिरफ्त में आ गए थे और उन्होंने अपील की थी कि इन वीडियो पर भरोसा नहीं करें। अब मशहूर एक्ट्रेस व लाजवाब डांसर नोरा फतेही का भी डीप फेक वीडियो सामने आया है। नोरा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी साझा की है। इस पर एक फैशन ब्रांड के पेज का वीडियो लगा हुआ है और उसमें नोरा बताती है कि यह पूरी तरीके से फेक है।

दरअसल यह वीडियो लुलुमेलन नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया था और यह एक फैशन ब्रांड का पेज है। हालांकि नोरा कई फैशन ब्रांड्स की ब्रांड एंबेसडर है, लेकिन उनका इस वीडियो और फैशन ब्रांड से कोई वास्ता नहीं है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नोरा के चेहरे का इस्तेमाल किया गया है। वह लुलुमेलन नाम के ब्रांड को प्रमोट करती दिख रही हैं। नोरा ने बताया कि ये फेक है। वीडियो में वह नहीं हैं। वह तो खुद ये सब देखकर हैरान हैं। हैरानी की बात ये है कि इस वीडियो को अभी भी डिलीट नहीं किया गया है। ये सोशल मीडिया पर तैर रहा है।

nora fatehi,actress nora fatehi,deep fake video,katrina kaif,actress katrina kaif,katrina negative role,merry christmas

हाल ही कैटरीना की फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ हुई थी रिलीज, हो रही एक्टिंग की तारीफ

अपनी खूबसूरती के कारण फैंस के दिलों पर राज कर रहीं एक्ट्रेस कैटरीना कैफ को बॉलीवुड में करीब दो दशक हो चुके हैं। एक्टर विक्की कौशल की पत्नी कैटरीना अब तक के करिअर में कई तरह की भूमिकाओं को अंजाम दे चुकी हैं। फिलहाल कैटरीना उनकी लेटेस्ट फिल्म ‘मैरी क्रिसमस’ के कारण सुर्खियों में हैं। श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कैटरीना की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है।

इस बीच, कैटरीना ने मीडिया के साथ बातचीत के दौरान किरदारों के चयन को लेकर कहा कि एक कलाकार के रूप में, काफी कुछ सेल्फ-एक्सप्रेशन वाला मामला है। मैं इसे आजादी नहीं कहूंगी। यह आत्मविश्वास की बात है कि आप क्या सोचते हैं कि कौनसा किरदार आपके लिए सही है। इंसान 20 वर्ष की उम्र में जैसा होता है, वह अपनी उम्र के 30वें वर्ष में भी वैसा नहीं हो सकता।

मैंने जो भी फिल्में की हैं और करती रहूंगी, कुछ चीजें हैं जो जरूरी नहीं कि आपसे जुड़ी हों, बल्कि सिर्फ आपकी इच्छाएं हों। मैं सच में एक नेगेटिव किरदार निभाना पसंद करूंगी, लेकिन कोई ऐसा शख्स जिसके ऐसा होने का कारण हम जानते हों। बिना कारण के सिर्फ नेगेटिव दिखाना नहीं चाहती, बल्कि उसके ऐसा बनने के पीछे कोई वजह हो। नेगेटिव रोल्स के अलावा कैटरीना ने पीरियड फिल्मों का हिस्सा बनने की भी इच्छा जाहिर की।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम