न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : काजोल के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस का निधन, करण जौहर की कार के पीछे भागा था यह एक्टर

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। काजोल के साथ ‘द ट्रायल’ वेब सीरीज में काम कर चुकीं एक्ट्रेस और मॉडल नूर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 10 Jun 2024 1:50:12

2 News : काजोल के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस का निधन, करण जौहर की कार के पीछे भागा था यह एक्टर

मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। काजोल के साथ ‘द ट्रायल’ वेब सीरीज में काम कर चुकीं एक्ट्रेस और मॉडल नूर मालबिका दास (37) ने दुनिया को अलविदा कह दिया। नूर के निधन की खबर मिलते ही फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नूर ने कथित तौर पर आत्महत्या की है। उन्होंने करीब एक हफ्ते पहले फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी थी। पुलिस को उनका शव 6 जून को लोखंडवाला स्थित घर से सड़ी-गली अवस्था में मिला।

नूर की मौत का पता तब लगा जब घर से बदबू आने लगी। पड़ोसियों ने इसकी शिकायत की जिस पर ओशिवारा पुलिस ने आकर जांच की। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि नूर ने फ्लैट में पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड की है। उनकी मौत के पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। घर से तलाशी के दौरान कुछ दवाइयां, मोबाइल और डायरी बरामद हुई है। हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। नूर की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

इस दौरान पुलिस ने नूर के परिवार से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कोई भी सदस्य अस्पताल नहीं पहुंचा। बाद में नूर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। नूर के बैकग्राउंड की बात करें तो वो ओटीटी के एडल्ट फिल्मों वाले प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा चुकी हैं। नूर ने ‘द ट्रायल’ के साथ ‘तीखी चटनी’, ‘बैकरोड हलचल’, ‘चरम सुख’, ‘देखी अनदेखी’ और ‘सिसकियां’ जैसी सीरीज में काम किया है। ‘द ट्रायल’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हुई थी।

noor malabika das,actress noor malabika das,noor malabika das dead,noor malabika das passes away,taha shah,actor taha shah,karan johar,heeramandi : the diamond bazaar

‘हीरामंडी’ फेम एक्टर ताहा शाह बदुशा ने बताया करण जौहर से जुड़ा किस्सा

नेटफ्लिक्स पर संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज ‘हीरामंडी : द डायमंड बाजार’ 1 मई को रिलीज हुई थी। इसमें एक्टर ताहा शाह बदुशा ने भी अहम किरदार निभाया। वे खूब लाइमलाइट में रहे। अब उन्होंने साल 2013 में रिलीज हुई एक फिल्म ‘गिप्पी’ को लेकर बात की है, जोकि दिग्गज फिल्ममेकर करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी थी। इसे सोनम नायर ने डायरेक्ट किया था। ताहा के साथ फिल्म में रिया विज और दिव्या दत्ता भी थीं।

ताहा ने ‘द वीक’ को दिए इंटरव्यू में फिल्म मिलने के पीछे की कहानी बताई। ताहा ने कहा कि मैं करण जौहर की कार के पीछे भागा था। इसके बाद करण से मेरी पहली मुलाकात हुई थी और फिर मैंने ऑडिशन दिया था। यशराज फिल्म्स (YRF) की फिल्म ‘लव का दी एंड’ खत्म होने के बाद मैं बाहर निकला और नेटवर्किंग शुरू की और फिर मुझे ‘गिप्पी’ मिली।

मैं करण जौहर सर की कार के पीछे भागा, मैंने उनकी कार को टक्कर मार दी और उनसे कहा कि मुझे एक फिल्म मिली है और वो मैं आपको दिखाना चाहता हूं, प्लीज आप मुझे अपना नंबर दें। वो बहुत दयालु थे। उन्होंने मुछे अपना नंबर दिया और पूछा कि क्या मैं ठीक हूं। उन्होंने मुझे पानी पिलाया और इस तरह मैं उनसे पहली बार मिला। उसके बाद फिर मैं करण के ऑफिस गया और ‘गिप्पी’ के लिए ऑडिशन दिया। उल्लेखनीय है कि ताहा की डेब्यू फिल्म ‘लव का दी एंड’ (2011) में श्रद्धा कपूर थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
रोमांस में भीगे विक्की-कैटरीना, 'बारिश और तुम' कैप्शन के साथ शेयर की प्यारी तस्वीर
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क