न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘ओएमजी 2’ में नहीं लगेगा कोई कट, मिला A सर्टिफिकेट, 72 साल के रजनीकांत के साथ जोड़ी पर बोलीं 33 की तमन्ना...

बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि फिल्म रिलीज होने से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 01 Aug 2023 1:16:12

‘ओएमजी 2’ में नहीं लगेगा कोई कट, मिला A सर्टिफिकेट, 72 साल के रजनीकांत के साथ जोड़ी पर बोलीं 33 की तमन्ना...

बॉलीवुड के सबसे बिजी एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म ‘ओएमजी 2’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हालांकि फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों में फंस गई। दरअसल इसके कुछ सीन्स पर आपत्ति उठाई गई थी। अब फिल्ममेकर्स के लिए राहतभरी खबर आई है। इसे बिना किसी कट के रिलीज किया जाएगा।

हालांकि सेंसर बोर्ड ने मेकर्स से फिल्म में 27 मॉडिफिकेशन (रूपांतरण) करने को कहा है। फिल्म को 'A' सर्टिफिकेट मिला है। इसका मतलब है कि इस फिल्म को 18 साल की उम्र से कम के लोग नहीं देख पाएंगे। ‘ओएमजी 2’ के डायरेक्टर अमित राय हैं। फिल्म साल 2012 में रिलीज हुई 'ओएमजी' का सीक्वल है। अक्षय के साथ फिल्म के पहले पार्ट में परेश रावल थे, जबकि दूसरे पार्ट में पंकज त्रिपाठी दिखेंगे। एक्ट्रेस यामी गौतम का भी अहम रोल है।

फिल्म का टीजर और दो गाने रिलीज हो चुके हैं। एक सूत्र ने बताया कि, "यूए प्रमाणपत्र के लिए समिति बहुत सारे कट्स की मांग कर रही थी। मेकर्स फिल्म की कहानी के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहते थे इसलिए उन्होंने एडल्ट सर्टिफिकेट के साथ जाने का फैसला किया। लेकिन फिल्म की अखंडता को बरकरार रखने के साथ सेंसर बोर्ड के मानदंडों का पालन और सम्मान किया गया है। फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

omg 2 movie,tamannaah bhatia,rajinikanth,omg 2,Akshay Kumar,censor board,jailer movie

रजनीकांत-तमन्ना की फिल्म ‘जेलर’ 10 अगस्त को होगी रिलीज

एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' 10 अगस्त को रिलीज होगी। दोनों ही कलाकार साउथ फिल्म इंडस्ट्री में छाए हुए हैं। फिल्म के डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार हैं। यह फिल्म 250 करोड़ के बजट में बनी है और इसमें मोहनलाल भी कैमियो करते दिखेंगे। तमन्ना को पहली बार रजनीकांत संग स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला है और वे इससे काफी खुश हैं।

हालांकि फैंस को यह अटपटा लग रहा है और वे इसके लिए सोशल मीडिया पर सवाल उठा रहे हैं। दरअसल रजनीकांत 72 साल के हैं, जबकि तमन्ना की उम्र 33 साल है। यानी उनमें 39 साल का फासला है। इस कारण यह जोड़ी लोगों को हजम नहीं हो रही। अब तमन्ना ने इस बारे में जवाब दिया है। तमन्ना ने कहा कि सब उम्र का अंतर क्यों देख रहे हैं। हमें कलाकार के तौर पर क्यों नहीं देखा जा रहा? हम स्क्रीन पर जो किरदार निभा रहे हैं, वह देखना चाहिए।

उम्र की बात की जाए तो 60 पार उम्र में भी टॉम क्रूज शानदार एक्शन कर रहे हैं। मैं खुद भी उम्रदराज होने के बाद भी डांस नंबर करना चाहूंगी। उम्र से क्या फर्क पड़ता है। गौरतलब है कि तमन्ना ‘जेलर' के बाद 'भोला शंकर' फिल्म में दिखेंगी। इसमें मुख्य हीरो चिरंजीवी हैं और उनकी उम्र भी 67 साल है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS देशों ने सर्वसम्मति से मंजूर की नई दिल्ली घोषणा, पीएम मोदी ने 20 साल पूरे होने पर जारी किए दो डाक टिकट
BRICS देशों ने सर्वसम्मति से मंजूर की नई दिल्ली घोषणा, पीएम मोदी ने 20 साल पूरे होने पर जारी किए दो डाक टिकट
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
कालीघाट मंदिर में शुभेंदु अधिकारी ने खाया मछली का भोग, बोले- मैं सनातनी हिंदू हूं; बागेश्वर बाबा का भी किया बचाव
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
ओसामा बिन लादेन का बेटा हमजा जिंदा है? 2019 में मौत की खबर के बाद सामने आया ये वीडियो
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
21 केस, फर्जी पासपोर्ट और विदेश में फरारी... कैसे मोल्दोवा से भारत लाया गया अमृत दलम?
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
RJD में प्रत्याशी चयन को लेकर रोहिणी आचार्य की नाराजगी, पार्टी के आंतरिक लोकतंत्र पर उठाया सवाल
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
गणेश उत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाई कोर्ट की फटकार, पुणे प्रशासन ने घटाकर 2 दिन किया
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
अमीषा पटेल की मां के घर लाखों की ज्वेलरी चोरी, डेढ़ साल से काम कर रही हाउस हेल्प गिरफ्तार
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
महाराणा प्रताप के ‘शूरवीर’ गाने को गैंगस्टरों के साथ दिखाने पर बवाल, ‘मिर्जापुर द मूवी’ के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा मामला
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
101 करोड़ की ओपनिंग के बाद यश की ‘टॉक्सिक’ का ऐसा हाल, इंग्लिश वर्जन ने 7 दिन में कमाए सिर्फ 3.16 लाख
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
यंग डीएसए की बात पर भड़कीं कनिका मान, गुस्से में दिया जवाब; 'बिग बॉस 20' में घरवालों को मिली सजा
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
‘मिर्जापुर द मूवी’ और ‘हनुमान अंश’ के बीच फीकी पड़ी ‘हैवान’, अक्षय-सैफ की फिल्म ने पहले दिन कमाए सिर्फ 3 करोड़
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
8वें दिन ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने ‘आवारापन 2’ को छोड़ा पीछे, 157 करोड़ के पार पहुंची कमाई
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
कांग्रेस छोड़ने की बात से कुछ ही घंटों में पलटे हरीश रावत, बोले- ‘पार्टी मेरे खून और हड्डियों में है’
'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, 36वें दिन भी कमाई में दिखा दम
'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 200 करोड़ का आंकड़ा, 36वें दिन भी कमाई में दिखा दम