न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : एक्ट्रेस ने दिलजीत दोसांझ के साथ शादी पर तोड़ी चुप्पी, इस फिल्म के लिए पसीना बहाते दिखे विक्की कौशल

पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। लोग उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों के बारे में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 23 Mar 2024 1:18:59

2 News : एक्ट्रेस ने दिलजीत दोसांझ के साथ शादी पर तोड़ी चुप्पी, इस फिल्म के लिए पसीना बहाते दिखे विक्की कौशल

पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। लोग उनकी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ दोनों के बारे में जानने को बेकरार रहते हैं। इन दिनों दिलजीत की शादी संबंधी खबरें सोशल मीडिया पर धूम मचा रही हैं। दरअसल एक्ट्रेस कियारा आडवाणी के एक पुराने इंटरव्यू के फिर से सामने आने के बाद अटकलें शुरू हुई थीं। कियारा ने अनजाने में दिलजीत के बेटे का जिक्र कर दिया था।

अब दिलजीत की पंजाबी सिंगर व एक्ट्रेस निशा बानो के साथ शादी की तस्वीर वायरल हो रही है। निशा ने इस मामले में चुप्पी तोड़ फोटो के पीछे की सच्चाई बताई है। फोटो में दिलजीत और निशा एक साथ नजर आ रहे हैं। एक फोटो में दिलजीत के पास एक छोटा सा बच्चा है, जिसे उनका बेटा बताया जा रहा है।

निशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “'हाहाहाहा कोई मेन्यू वी पुचलो, हाय मुझे वाइफ बन दिया और बताया भी नहीं, दिलजीत संग मेरी शादी की न्यूज बहुत वायरल हो रही और बहुत सारे लोग मेन्यू वीडियो और तस्वीर में टैग करते हुए शेयर कर रहे, लेकिन पंजाबिया नू ता पता के माई किसी पत्नी हूं। ये सब झूठ है।” निशा की शादी समीर वाही के साथ हुई है।

उल्लेखनीय है कि ‘गुड न्यूज’ फिल्म के प्रमोशन के दौरान कियारा का कहना था कि उन्हें छोड़कर बाकी तीनों एक्टर्स मैरिड हैं और उनके बच्चे भी हैं। इसी से साफ हो गया कि दिलजीत मैरिड हैं और उनका बेटा भी है। शेष दो एक्टर अक्षय कुमार व करीना कपूर खान थे। दिलजीत के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे अब 12 अप्रैल को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' में लीड रोल में नजर आएंगे। इस बायोपिक में परिणीति चोपड़ा ने उनकी पत्नी का रोल निभाया है।

‘छावा-द ग्रेट वॉरियर’ में रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगे विक्की कौशल

विक्की कौशल अपनी अगली फिल्म ‘छावा-द ग्रेट वॉरियर' को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म में विक्की महान मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज के रोल में दिखेंगे। विक्की के साथ ‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना हैं। विक्की मराठा सम्राट जैसा दिखने के लिए जबरदस्त बॉडी बना रहे हैं। वे लंबे समय से जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी झलक दिखाते रहते हैं।

विक्की ने अब एक बार फिर जिम से अपनी इंस्टा स्टोरी पर फोटो शेयर की है। इसमें वे जिम में पसीना बहाते दिख रहे हैं। विक्की डंबल के हैवी सेट लगा रहे हैं। विक्की के बाइसेप्स फ्लॉन्ट हो रहे हैं। विक्की ने ब्लैक शॉर्ट पर ऑलिव जिम वेस्ट पहना है और ब्लैक कैप लगाई हुई है। विक्की ने कैप्शन में ‘छावा’ लिखा है। बता दें फिल्म के डायरेक्टर लक्ष्मण उटेकर हैं।

इससे पहले विक्की और लक्ष्मण की जोड़ी ने पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'जरा हटके जरा बचके' में काम किया था। ‘छावा’ के प्रोड्यूसर दिनेश विजन और जियो स्टूडियोज हैं। फिल्म इसी साल रिलीज हो सकती है। विक्की की पिछली फिल्म ‘सैम बहादुर’ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम