न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बर्थडे गर्ल प्रियंका चोपड़ा पर पति निक जोनास ने ऐसे लुटाया प्यार, इन्होंने एक्ट्रेस से मांगी माफी

ग्लोबल एक्ट्रेस के रूप में पूरी दुनिया में मशहूर हो चुकीं प्रियंका चोपड़ा का आज गुरुवार (18 जुलाई) को 42वां जन्मदिन है। इस मौके पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 18 Jul 2024 12:20:34

2 News : बर्थडे गर्ल प्रियंका चोपड़ा पर पति निक जोनास ने ऐसे लुटाया प्यार, इन्होंने एक्ट्रेस से मांगी माफी

ग्लोबल एक्ट्रेस के रूप में पूरी दुनिया में मशहूर हो चुकीं प्रियंका चोपड़ा का आज गुरुवार (18 जुलाई) को 42वां जन्मदिन है। इस मौके पर प्रियंका को हर ओर से बधाइयां और शुभकामनाएं मिल रही हैं। फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग प्रियंका को सोशल मीडिया के माध्यम से विश कर रहे हैं। प्रियंका के पति मशहूर अमेरिकन सिंगर निक जोनस ने उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। निक ने एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें वे प्रियंका पर प्यार लुटाते दिखे।

यह पोस्ट इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है। निक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है। इसमें 4 फोटो हैं। पहली तस्वीर में प्रियंका की फोटो है। दूसरी में कपल लिप-लॉक कर अपने प्यार का इजहार कर रहा है। तीसरी में प्रियंका नागिन जैसे बल खा रही हैं। आखिरी में निक और प्रियंका कपल गोल दे रहे हैं। निक ने कैप्शन में लिखा कि “आप जैसी महिला हैं। मैं कितना भाग्यशाली हूं। जन्मदिन मुबारक हो, मेरा प्यार।” निक और प्रियंका की शादी को 5 साल से ज्यादा हो चुके हैं। कपल की एक क्यूट सी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस है।

निक और प्रियंका शादी से पहले रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में थे। निक को पहली नजर में प्रियंका से प्यार हो गया था। प्रियंका के बर्थडे पर निक ने उन्हें रिंग देकर प्रपोज किया था। इसके बाद 2 दिसंबर 2018 को हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज से दोनों ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी रचाई थी। शादी में देश-विदेश से कई मेहमान शामिल हुए थे। गौरतलब है कि प्रियंका न सिर्फ एक्टिंग कमाल की करती हैं, बल्कि उनकी सिगिंग भी शानदार है। इन दिनों प्रियंका अपनी आने वाली हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ की शूटिंग में बिजी हैं।

अमेरिकी इन्फ्लूएंसर जूलिया चाफे ने अनंत की शादी में प्रियंका को नहीं दिया था बोलने का मौका

प्रियंका हाल ही में निक के साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में नजर आई थीं। इस दौरान एक अमेरिकी इन्फ्लूएंसर जूलिया चाफे ने उनसे बातचीत की थी, जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हुई और अब इस मामले पर उन्होंने प्रियंका से माफी मांग ली है। जूलिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शादी का एक वीडियो पोस्ट किया था। इसमें वो प्रियंका से बात करते हुए पूछती हैं कि उन्होंने क्या पहना है।

प्रियंका जवाब देती हैं। बातचीत आगे बढ़ती है, लेकिन जूलिया उन्हें बोलने का मौका ही नहीं देती और निक को लेकर बात करने लगती हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने जूलिया को काफी ट्रॉल किया। अब जूलिया ने एक नया वीडियो साझा किया है, जिसमें वह इस मामले पर बात कर रही हैं।

जूलिया ने कहा कि मुझे लगता है कि मैंने अनंत की शादी में प्रियंका का अपमान किया था और मैं इसके बारे में सोचना बंद नहीं कर सकती। मेरे उस वीडियो को 50 मिलियन बार देखा जा चुका है। प्रियंका मुझे और भी बातें बताने की कोशिश कर रही थीं, मगर मैंने उन्हें बीच में ही रोक दिया था। प्रियंका ने मुझसे कहा था कि वो मुझे जानती हैं और यह मेरे लिए रेड अलर्ट की तरह था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क