न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : भारत में भाइयों के साथ परफोरमेंस देने आए प्रियंका के पति निक, इधर-नवाज ने शराब को लेकर कही यह बात

बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी धूम मचाने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा उनके पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी हमेशा सुर्खियों में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 27 Jan 2024 1:59:33

2 News : भारत में भाइयों के साथ परफोरमेंस देने आए प्रियंका के पति निक, इधर-नवाज ने शराब को लेकर कही यह बात

बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड में भी धूम मचाने वालीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा उनके पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं। प्रियंका अक्सर निक और मालती के साथ बिताए गए हसीन पलों की झलक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से फैंस को दिखाती रहती हैं। इस बीच खबर है कि मुंबई में जल्द ही जोनस ब्रदर्स का शो होने वाला है। वे 27-28 जनवरी को होने वाले लोलापालूजा इवेंट में परफोरमेंस देंगे।

गायक निक जोनास, केविन जोनास और जो जोनास आज शनिवार (27 जनवरी) की सुबह मुंबई पहुंचे। सामने आए एक वीडियो में तीनों को टर्मिनल बिल्डिंग से बाहर निकलते समय मुस्कुराते और कैमरे के लिए पोज देते देखा गया। निक ने बेज रंग की शर्ट और पैंट पहनी थी। उन्होंने सफेद स्नीकर्स, एक टोपी चुनी और एक बैग भी रखा। उनके एक भाई ब्लू शर्ट तो दूसरे भाई ब्राउन टी-शर्ट में डेशिंग पोज देते नजर आ रहे हैं। कार के अंदर जाने से पहले निक ने अपने आस-पास मौजूद लोगों को थैंक्स बोला।

जोनास ब्रदर्स के अलावा वनरिपब्लिक और प्रसिद्ध गायक स्टिंग लोलापालूजा के सैकंड एडिशन में प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा फैंस को और भी कई भारतीय और विदेशी कलाकारों की परफोरमेंस देखने को मिलेगी। निक को देखने के बाद नेटीजंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “जीजू आ गए जीजू आ गए।” तो एक यूजर ने प्रियंका के बारे में पूछ लिया कि वह किधर हैं। प्रियंका ने हाल ही में कैलिफोर्निया से अपनी वेकेशन की तस्वीरें शेयर की थीं। फोटो में प्रियंका और निक कोजी होते तो उनकी बेटी मालती अपने दादा की गोद में बैठी नजर आई थी।

priyanka chopra,nick jonas,joe jonas,kevin jonas,mumbai,lollapalooza event,nawazuddin siddiqui,nawaz holi,nawaz nsd

नवाजुद्दीन ने कहा, एक ड्रिंक में ही मुझे मेरी औकात याद आ जाती है

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी खास शैली की एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। साधारण चेहरा-मोहरा और पर्सनलिटी होने के बावजूद उन्होंने साबित कर दिया कि मेहनत और प्रतिभा के दम पर कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। नवाज ने अब तक के करिअर में कई दमदार भूमिकाएं निभाई हैं। इस बीच नवाजुद्दीन ने हाल ही में ‘अनफिल्टर्ड विद समदीश’ के एक एपिसोड के दौरान इंटरव्यू में शराब पीने की आदत के बारे में खुलकर कुछ बातें शेयर कीं।

नवाज ने कहा कि मुझे शराब पीने की रोजाना वाली आदत नहीं है। मैं सिर्फ कभी-कभार ही ड्रिंक करता हूं। मैं अधिक मात्रा में शराब का नशा बर्दाश्त नहीं कर पाता। मैं सिर्फ सीमित मात्रा में पीना पसंद करता हूं। मैंने एक बार होली पर ठंडाई पी ली थी, जिसका असर दो दिन तक रहा। मैं होश खो बैठा। मुझे इतना भी नहीं पता था कि मैं कहां हूं। मैं जब नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) में एक नाटक देखने गया था, तब मैंने पहली बार शराब पी थी। मैं थोड़ा पीने वाला आदमी हूं। एक ड्रिंक में ही मुझे मेरी औकात याद आ जाती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम