न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : निक ने प्रियंका की फोटो शेयर कर ऐसे की तारीफ, इधर-मां आनंद शीला चाहती हैं ये एक्ट्रेस निभाए उनका रोल

इन दिनों सोशल मीडिया पर 'सो ब्यूटिफुल, सो एलिगेंट, जस्ट लुकिंग लाइक अ वॉव' खूब ट्रेंडिंग में है। इसे बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी फॉलो...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 Nov 2023 1:42:16

2 News : निक ने प्रियंका की फोटो शेयर कर ऐसे की तारीफ, इधर-मां आनंद शीला चाहती हैं ये एक्ट्रेस निभाए उनका रोल

इन दिनों सोशल मीडिया पर 'सो ब्यूटिफुल, सो एलिगेंट, जस्ट लुकिंग लाइक अ वॉव' खूब ट्रेंडिंग में है। इसे बॉलीवुड सेलेब्रिटीज भी फॉलो कर रहे हैं। निक जोनास पर भी इसका जादू चल गया। दरअसल निक ने हाल ही में अपनी पत्नी ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की फोटो शेयर कर खूब प्यार बरसाया। प्रियंका ग्रीन साड़ी पहनी दिखीं, जिसमें वे काफी सुंदर लग रही हैं।

निक ने वायरल ट्रेंड को फॉलो करते हुए प्रियंका के लिए लिखा, “सो ब्यूटिफुल, सो एलिगेंट, जस्ट लुकिंग लाइक अ वॉव।” बता दें कि निक अपने भाइयों के साथ 'जोनास ब्रदर्स टूर' पर हैं। इस बीच प्रियंका ने बुधवार (1 नवंबर) को अपने करवा चौथ सेलिब्रेशन की फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड की। इनमें उन्होंने छलनी और चांद की फोटो शेयर की।

प्रियंका करवा चौथ पर मुंबई में ही थीं। अब वह अमेरिका लौट गई हैं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर मुंबई की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “मैं तुम्हें मिस करूंगी मुंबई..अलविदा मेरी जान..जल्द मुलाकात होगी।” बता दें कि प्रियंका MAMI Film Festival के लिए 27 अक्टूबर को मुंबई पहुंची थीं। फेस्टिवल के पहले दिन प्रियंका ने खूबसूरत व्हाइट गाउन और दूसरे दिन फ्लोरल साड़ी में महफिल लूट ली।

nick jonas,priyanka chopra,ma anand sheela,alia bhatt,nick priyanka,actress priyanka chopra,priyanka photo

मां आनंद शीला ने प्रियंका के बजाय आलिया भट्ट के नाम पर जताई सहमति

आध्यात्मिक गुरु ओशो की करीबी और बायोआतंकवाद की दोषी रहीं मां आनंद शीला पर इन दिनों 2 प्रोजेक्ट की चर्चा चल रही है। हालांकि दोनों ही फिल्मों का निर्माण शुरु नहीं हो सका है। इनमें प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट के मुख्य भूमिका निभाने की चर्चा है। आनंद शीला फिल्म को छोड़ने के लिए प्रियंका को कानूनी नोटिस भेज चुकी हैं, जबकि आलिया पर वह सहमत हैं।

इस बीच शीला ने एक यूट्यूब चैनल के साथ बातचीत में कहा कि ना तो प्रियंका और ना ही डायरेक्टर बैरी लैविनसन ने मेरे जीवन पर फिल्म बनाने से पहले इजाजत ली। प्रियंका ने कभी मुझसे औपचारिक रूप से नहीं पूछा। निर्देशक ने भी नहीं बात की। मुझसे इस बारे में सिर्फ पत्रकारों ने पूछा है। मेरी पसंद आलिया हैं, क्योंकि उस उम्र में मैं उनके जैसी ही दिखती थी। साल 2021 में शीला ने प्रियंका को ई-मेल के जरिए एक नोटिस भेजा था।

उल्लेखनीय है कि शकुन बत्रा ने शीला के जीवन पर एक प्रोजेक्ट शुरू किया था। इसमें वह आलिया को मुख्य भूमिका में लेने वाले थे। शीला का असली नाम शीला अंबालाल पटेल है। वह एक गुजराती-स्विस महिला हैं। 80 के दशक में वह अमेरिका में ओशो के ओरेगॉन आश्रम में उनके सचिव के रूप में काम कर रही थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका