निया की तस्वीरें ब्लैक एंड ह्वाइट हैं। लेकिन वह जिस तरह से पोज दे रही हैं वह दिखने में काफी कमाल का लग रहा है। इस फोटोशूट के दौरान निया ने शॉर्ट ब्रालैट टॉप के साथ ब्लैक पैंट पहनकर कभी बैठ कर तो कभी खड़ी होकर स्टाइल मार रही हैं। बालों में हाफ हाई पोनी डाले वह एकदम किलर लग रही है। जैसा की हमने आपको बताया कि पोस्ट के साथ निया का कैप्शन भी चर्चा में बना हुआ है। निया शर्मा ने अपनी फोटोज के साथ कैप्शन में लिखा- 'मैं मोटिवेट नहीं होती... मैं चार्ज हो गई हूं! अब मैं आपसे वसूल करुंगी... लेकिन तब मुझे अपनी नींद की जरूरत होगी...। बाकी अंडररेटेड है। (काश मैं समझा पाती, लेकिन मैं अपनी एनर्जी बचाऊंगीं।'
जैसा हर बार होता है इस बार भी हुआ निया शर्मा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों पर खबर लिखे जाने तक 1 लाख से ज्यादा लाइक्स आ चुके है। आपको बता दे, सोशल मीडिया पर निया शर्मा की फैन फॉलोइंग तगड़ी है। इंस्टाग्राम 77 लाख लोग निया शर्मा को फॉलो करते हैं।
















