न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

निया ने बर्थडे पर फ्रेंड को किया लिपलॉक किस, हुईं ट्रोल, आने वाले बेबी को लेकर खुलकर बोलीं रुबीना दिलैक

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। निया अक्सर बोल्ड लुक से तहलका मचाती रहती हैं। निया फिलहाल अपने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 18 Sep 2023 10:58:59

निया ने बर्थडे पर फ्रेंड को किया लिपलॉक किस, हुईं ट्रोल, आने वाले बेबी को लेकर खुलकर बोलीं रुबीना दिलैक

टीवी एक्ट्रेस निया शर्मा फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। निया अक्सर बोल्ड लुक से तहलका मचाती रहती हैं। निया फिलहाल अपने बर्थडे के कारण चर्चा में हैं। निया ने रविवार (17 सितंबर) को अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। निया ने दोस्तों संग एक धमाकेदार पार्टी रखी, जहां सब खूब मौज-मस्ती करते दिखे।

पार्टी की कई फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। निया का बर्थडे रेस्टोरेंट में मनाया गया, जहां उन्होंने चॉकलेट केक काटा। हालांकि जिस बात की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, वो है निया का अपनी एक दोस्त के साथ लिपलॉक किस। निया ने बेहद बोल्ड ग्लैमरस ड्रेस पहनी थी। निया व्हाइट बैकलेस और फ्रंट डीपकट ड्रेस में हॉट दिख रही थीं।

एक तस्वीर में देख सकते है कि निया अपनी एक फ्रेंड को लिपलॉक किस कर रही हैं। यूजर्स निया को इस हरकत के लिए ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि निया पूर्व में भी कई दफा ऐसी हरकतें कर चुकी हैं। पार्टी में निया के साथ उनके बेस्ट फ्रेंड अर्जुन बिजलानी और रवि दुबे भी नजर आए।

रुबीना ने यूट्यूब पर वीडियो पोस्ट कर शेयर की दिल की बातें

टीवी की दुनिया का प्यारा कपल रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला जल्द ही मम्मी-पापा बनने वाले हैं। रुबीना ने हाल ही में प्रेग्नेंसी की घोषणा की है। उन्होंने पति संग कुछ फोटो भी शेयर कीं, जिनमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। अब रुबीना ने यूट्यूब पर एक वीडियो भी पोस्ट किया, जहां उन्होंने इस नई जर्नी और बेबीमून को लेकर बात की। अभिनव के साथ बैठीं रुबीना बोलती हैं कि यह हमारे जीवन की सबसे बड़ी खुशखबरी है।

हम जीवन के इस नए सफर के साथ आगे बढ़ रहे हैं। माता-पिता के रूप में हम इस जर्नी पर निकल रहे हैं। अभिनव को बेबी आने की काफी खुशी है। वह बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं और अक्सर मुझे खुश करते रहते हैं। जैसे-जैसे हम नई चीजों का अनुभव कर रहे हैं, हम नर्वस हो रहे हैं और नई चीजें तलाश रहे हैं। यह एक खुशी का पल है। जब हमें माता-पिता बनने के बारे में पता चला तो अभिनव की प्रतिक्रिया अनमोल थी।

कुछ चीजें हैं, जिन्हें हमने बेहद निजी रखा है, मैं घबराई हुई हूं और अभिनव पूरी यात्रा को लेकर बिल्कुल उत्साहित हैं। मेरे पास शब्द कम पड़ रहे हैं। यह मिक्सड फीलिंग्स हैं। मैं यह देखने के लिए उत्साहित और घबराई हुई हूं कि यह नया अध्याय कैसे सामने आता है, पूरी यात्रा कैसी होने वाली है। उल्लेखनीय है कि रुबीना फिलहाल इंटरनेशनल ट्रिप पर हैं। कपल ने कुछ फोटो भी शेयर की हैं। रुबीना-अभिनव की शादी साल 2018 में हुई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका