न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कृति ने पुलकित के साथ नाचते-गाते किया गृहप्रवेश, अर्पिता-अलवीरा नहीं चाहती थीं अरबाज-शूरा की शादी!

बॉलीवुड के क्यूट कपल कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट शुक्रवार (15 मार्च) को हरियाणा के आईटीसी भारत में शादी के बंधन में बंध...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 17 Mar 2024 2:10:41

2 News : कृति ने पुलकित के साथ नाचते-गाते किया गृहप्रवेश, अर्पिता-अलवीरा नहीं चाहती थीं अरबाज-शूरा की शादी!

बॉलीवुड के क्यूट कपल कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट शुक्रवार (15 मार्च) को हरियाणा के आईटीसी भारत में शादी के बंधन में बंध गए। शादी की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। फैंस लंबे समय से शादी का इंतजार कर रहे थे। अब शादी के बाद कृति का ससुराल में कैसे गृहप्रवेश हुआ उससे जुड़े वीडियो सामने आए हैं। इनमें कृति खुशी से झूमती हुई नजर आईं। एक वीडियो में पुलकित अपनी पत्नी को गृह प्रवेश के लिए लेकर आते हैं। पुलकित व्हाइट कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लगते हैं।

नई नवेली दुल्हन कृति भी साड़ी पहने कहर ढाती दिखीं। कृति रेड कलर की फ्लोरल साड़ी के साथ हाथों में चूड़ा और मांग में सिंदूर फ्लांट करते हुए बेहद गॉर्जियस लग रही हैं। पुलकित गाड़ी का दरवाजा खोलकर कृति को घर लेकर आते हैं। दूसरे वीडियो में पुलकित और कृति जमकर ढोल पर नाचते हुए नजर आ रहे हैं। ससुराल में जिस तरह से कृति का स्वागत हुआ उसे देख हर कोई खुश हो गया। उन दोनों के चेहरे पर भी खुशी साफ झलक रही है।

इससे पहले कपल ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें भी शेयर की थीं। कृति बेबी गुलाबी रंग के लहंगे में खूबसूरत लग रही थीं, जिसमें भारी फूलों की कढ़ाई, जरी और अलंकरण का काम था। उन्होंने इसे मैचिंग चोली के साथ पेयर किया और स्कैलप्ड बॉर्डर वाला दुपट्टा ओढ़ा। दूसरी ओर, पुलकित मैचिंग धोती के साथ पुदीने हरे रंग की शेरवानी में बेहद आकर्षक लग रहे थे।

उन्होंने एक ही रंग की पगड़ी और दोशाला पहनी थी। बता दें कि 4-5 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद कृति व पुलकित ने शादी की है। उनकी प्रेम कहानी फिल्म ‘पागलपंती’ के सेट पर परवान चढ़ी। इस दौरान हुई दोस्ती वक्त के साथ और मजबूत हुई। दोनों ने फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ और ‘तैश’ में भी साथ काम किया है। पुलकित की पहली शादी श्वेता रोहिरा से हुई थी, जो 11 महीने में टूट गई थी।

अर्पिता और अलवीरा को पसंद नहीं थीं शूरा, सलमान ने भी अरबाज को दी थी सलाह

अरबाज खान पिछले कुछ समय से दूसरी शादी की वजह से सुर्खियों में छाए हुए हैं। उन्होंने पिछले साल 24 दिसंबर को मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान के साथ शादी की थी। अब एक मीडिया रिपोर्ट में शादी को लेकर खास बातें सामने आई हैं। 'जूम' की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक अरबाज के परिवार वाले इस शादी से खुश नहीं थे। अरबाज की बहनों अर्पिता शर्मा और अलवीरा अग्निहोत्री को शूरा कभी पसंद नहीं थीं।

इसके अलावा अरबाज के बड़े भाई सलमान खान ने कथित तौर पर उन्हें शादी करने के फैसले के बारे में दो बार सोचने के लिए कहा था। हालांकि कुछ समय बाद सबने इस मामले पर चुप्पी साध ली। हालांकि इसी रिपोर्ट के अनुसार अरबाज ने इन सभी दावों को खारिज कर दिया।

अरबाज ने कहा कि मेरे परिवार को स्पष्ट रूप से कोई समस्या नहीं है और वे मेरी शादी से पूरी तरह सहमत हैं। यह खबर बहुत परेशान करने वाली है... सोर्स का परिवार से कोई संबंध नहीं है। दूसरी ओर 'BollyoowdLife' की रिपोर्ट के मुताबिक शूरा तलाकशुदा हैं और उनका अपने पूर्व पति से 8 साल का बेटा है। शूरा ने अरबाज को बेटे से मिलने नहीं दिया, जिससे अर्पिता और अलवीरा तनाव में थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका