न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘नागिन’ फेम एक्ट्रेस ने दोस्तों के साथ की बैचलर पार्टी, इस एक्ट्रेस ने शादी से पहले शुरू की बेबी शॉवर की तैयारी

टीवी एक्ट्रेस नेहालक्ष्मी अय्यर 22 फरवरी को रुद्रायश जोशी के साथ विवाह बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। नेहा ने लोकप्रिय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 05 Feb 2024 11:05:27

2 News : ‘नागिन’ फेम एक्ट्रेस ने दोस्तों के साथ की बैचलर पार्टी, इस एक्ट्रेस ने शादी से पहले शुरू की बेबी शॉवर की तैयारी

टीवी एक्ट्रेस नेहालक्ष्मी अय्यर 22 फरवरी को रुद्रायश जोशी के साथ विवाह बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। नेहा ने लोकप्रिय सीरियल 'कुबूल है' में 'नजमा अहमद खान' और 'इश्कबाज' में 'सौम्या कपूर' की भूमिका के साथ फैंस के दिलों में जगह बना ली। इस बीच नेहा ने अपने करीबी दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी का जश्न मनाया। इसकी कुछ झलकियां सामने आई हैं।

ये फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। नेहा ब्लैक कलर की सीक्विन ड्रेस के साथ मैचिंग कलर के बूट्स में बहुत खूबसूरत लग रही थीं। रुद्रायश ब्लैक कलर के आउटफिट में नेहा के साथ ट्विनिंग कर रहे थे। पार्टी में एक्ट्रेस सुरभि चंदना, मानसी श्रीवास्तव, मृणाल देशराज, भारती के जयसिंह और श्रेनु पारिख भी दिखे और उन्होंने खूब मस्ती की। नेहा व रुद्रायश दो कपकेक के साथ एक चॉकलेट केक काटते दिखे, जिसमें उनकी छोटी-छोटी कार्टून इमेज थीं।

दूल्हे के सभी दोस्त ब्लैक और दुल्हन की सहेलियां पिंक आउटफिट में थीं। वे सभी वहां बज रहे गानों पर झूम रहे थे। बता दें कि नेहा की रुद्रायश से पहली मुलाकात कुछ साल पहले 'जुम्बा क्लास' में हुई थी। उन्होंने पिछले साल अगस्त में एक रोका सेरेमनी में सगाई की। तब से वे फैंस के लिए प्यारी झलकियां शेयर करते रहते हैं। हाल ही वे अपने करीबी दोस्तों श्रेनु पारिख और अक्षय म्हात्रे की शादी में भी शामिल हुए थे।

सुरभि चंदना मार्च में करेंगी शादी, नेहालक्ष्मी की बैचलर पार्टी से शेयर की तस्वीरें

'नागिन' फेम सुरभि चंदना जल्द ही शादी करने वाली हैं लेकिन उन्होंने बेबी शॉवर की भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। यह बात उन्होंने नेहालक्ष्मी अय्यर की बैचलर पार्टी की तस्वीरों को शेयर करते हुए बताया। इन तस्वीरों में सुरभि गर्ल गैंग के साथ मस्ती कर रही हैं। नेहा ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी है। सुरभि ने बताया कि 'इश्कबाज' की टीम के साथ उनकी किस कदर की बॉन्डिंग है। शो के खत्म होने के बाद भी उनकी दोस्ती बरकरार है।

उन्होंने यह भी बताया कि नेहालक्ष्मी की शादी के बाद उनकी शादी है। सुरभि लिखती हैं, “हमारे ग्रुप की सैकंड लास्ट शादी नेहा की है जिसे सेलिब्रेट करने के लिए हैं। पूरी रात सिर्फ प्यार, क्रेजी हंसी, थोड़े आंसू, डांस से फ्लोर पर धमाल मचा दिया। सेलिब्रेशन के शॉट्स। एक-दूसरे के लिए शुभकामनाएं। हमने इस ग्रुप को बनाए रखने की हमेशा कोशिश की।

उस बॉन्ड के लिए जो मजबूत बना हुआ है। नोट- शादी के बाद एक-दूसरे के बेबी शॉवर में शामिल होंगे।” सुरभि अपने लॉन्गटाइम ब्वॉयफ्रेंड संग शादी करेंगी। दोनों 13 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक शादी मार्च में होगी और अभी शादी की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका