न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस मशहूर एक्ट्रेस ने शेयर की अपनी शादी की कुछ झलकियां, माधुरी दीक्षित का यह वीडियो हो रहा वायरल

टीवी सीरियल 'इश्कबाज' फेम एक्ट्रेस नेहा लक्ष्मी अय्यर विवाह बंधन में बंध गई हैं। नेहा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रुद्रायश...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 26 Feb 2024 7:25:59

2 News : इस मशहूर एक्ट्रेस ने शेयर की अपनी शादी की कुछ झलकियां, माधुरी दीक्षित का यह वीडियो हो रहा वायरल

टीवी सीरियल 'इश्कबाज' फेम एक्ट्रेस नेहा लक्ष्मी अय्यर विवाह बंधन में बंध गई हैं। नेहा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रुद्रायश जोशी संग शादी रचा ली है। नेहा और रुद्रायश की शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाज से हुई है। शादी में करीबी दोस्त और रिश्तेदार शामिल हुए। अब नेहा ने इंस्टा स्टोरी पर शादी की कुछ झलकियां फैंस के साथ शेयर की हैं, जिसमें नेहा दुल्हन के रूप में काफी खूबसूरत दिख रही हैं।

फेरे के वक्त नेहा ने लाल नौवारी साड़ी और इसके साथ लाल चूड़ा पहना। उन्होंने हैवी माथा-पट्टी और नेकलेस के साथ लुक कंप्लीट किया। गजरे के साथ स्लीक हेयर बन बनाया। जयमाला के समय नेहा ने ब्लू कलर की सिल्क साड़ी कैरी की थी। रुद्रायश ने लाल कुर्ता और सफेद धोती पहनी थी। नेहा के प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज के वीडियो और फोटो भी खूब वायरल हुए थे। नेहा ने ट्रेडिशनल अटायर पहना था।

हल्दी फंक्शन में नेहा ने फ्लोरल प्रिंट का लहंगा तथा मेहंदी फंक्शन में मिरर वर्क वाला लहंगा पहना था। चूड़े की रस्म के लिए नेहा ने गोल्डन कलर की ड्रेस पहनी थी। नेहा 'इश्कबाज', 'कुबूल है', 'ना आना इस देस लाडो', 'कृष्णा बेन खाखरावाला', 'मुझसे कुछ कहती है...ये खामोशियां', 'ससुराल सिमर का', 'दिल बोले ओबेरॉय' और 'भल्ला कॉलिंग भल्ला' जैसे कई शो में नजर आ चुकी हैं।

माधुरी ने ‘डांस दीवाने 4’ के सेट पर रीक्रिएट किया ‘हम आपके हैं कौन’ का लुक

माधुरी दीक्षित ने न सिर्फ अपनी अदाकारी बल्कि डांस और अदाओं से भी दर्शकों का दिल जीता है। इन दिनों माधुरी रियलिटी शो 'डांस दीवाने 4' में जज की भूमिका में नजर आ रही हैं। अब माधुरी का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। माधुरी एक बार फिर 'हम आपके हैं कौन' की ‘निशा’ के लुक में दिखीं।

माधुरी ने लुक रीक्रिएट किया है। राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म के गाने 'दीदी तेरा देवर दीवाना' में माधुरी ने बैंगनी रंग की साड़ी पहनी थी। फिल्म 1994 में रिलीज हुई थी। इसमें माधुरी की जोड़ी सलमान खान के साथ बनी थी। वीडियो ‘डांस दीवाने 4’ के सेट का है जहां माधुरी बैंगनी साड़ी में सजी-धजी नजर आ रही हैं। माधुरी को ‘निशा’ बने देखना फैंस के लिए पुरानी यादों में वापस जाने जैसा है।

बता दें कि ‘हम आपके हैं कौन’ उस साल की सबसे बेहतरीन फिल्म थीं। नेशनल अवार्ड के साथ कई अन्य अवार्ड भी फिल्म ने अपने नाम किए थे। इन दिनों माधुरी फिल्मों और वेब स्टोरी में भी एक्टिव हैं। उन्हें हिंदी के साथ मराठी फिल्मों में भी काम करते देखा जा रहा है। हाल में माधुरी को भाग्यश्री की बर्थडे पार्टी में देखा गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
केतन मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी कोड वर्ड में करते थे बातचीत
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा दावा, अविनाश ने बताया- 14 कोसी मार्ग पर होता था रकम का बंटवारा
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर पहली बार RSS का आधिकारिक बयान, कहा- 'यह महापाप है, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सजा'
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द मिल सकती है खुशखबरी, जुलाई 2026 से महंगाई भत्ता 3% बढ़ने की संभावना
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
'मैं सिर्फ 2 रोटी खाता हूं, फिर भी पेट क्यों निकल रहा है?' जानिए असली वजह और कहां हो रही है गलती
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर विनय कटियार का बड़ा दावा, बोले- जेल जा सकते हैं चंपत राय; पीएम मोदी से बातचीत का किया जिक्र
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली 26 वर्षीय रेणुका की लाश, फारूक के साथ किया था रूम बुक
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
ई-रिक्शा बैटरी हैकिंग ऐप्स पर सरकार का शिकंजा, BAT BMS और Epoch Li-ion को प्ले स्टोर से हटाने के निर्देश
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
सोनम-सिया के बाद आगरा में एक और सनसनीखेज मामला! पति की हत्या कर बाथरूम में दफनाया, 45 दिन बाद टाइल्स के नीचे मिला कंकाल
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
अन्नू कपूर की 'उत्तर दा पुत्तर' का ट्रेलर रिलीज, अंधविश्वास और वास्तु पर व्यंग्य के साथ भरपूर कॉमेडी का वादा
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम
ममता बनर्जी के लिए नई चुनौती! बागी नेताओं ने TMC मुख्यालय पर जमाया डेरा, बोले- अब यहीं से चलेगा पार्टी का काम