न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अच्छी फिल्मों के लिए 22 साल से संघर्ष कर रही हैं नेहा, रोहमन ने सुष्मिता के साथ रिश्ते पर कहा...

नेहा धूपिया (43) अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग के साथ बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। वह किसी भी बात पर बिंदास अपनी राय...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 22 Jul 2024 2:00:04

2 News : अच्छी फिल्मों के लिए 22 साल से संघर्ष कर रही हैं नेहा, रोहमन ने सुष्मिता के साथ रिश्ते पर कहा...

नेहा धूपिया (43) अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग के साथ बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। वह किसी भी बात पर बिंदास अपनी राय रखती हैं। नेहा ने साल 2003 में तेलुगु फिल्म ‘इश्तापड्डानू’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। उसी साल उन्होंने ‘कयामत’ फिल्म से बॉलीवुड में भी डेब्यू किया। नेहा का मानना है कि बॉलीवुड में दो दशक से भी ज्यादा समय गुजारने के बावजूद उन्हें वो मुकाम हासिल नहीं हुआ जिसकी वह हकदार हैं।

नेहा ने ‘बॉलीवुड हंगामा’ को दिए इंटरव्यू में कहा कि कि मैं अच्छी फिल्मों के लिए पिछले 22 सालों से संघर्ष कर रही हूं। मेरी कुछ फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया, जबकि कुछ फिल्मों को कम ऑडियंस मिली। ‘एक चालीस की लास्ट लोकल’, ‘मिथ्या’ और ‘अ थर्सडे’ फैंस को बहुत पसंद आई। लोगों ने खुद कहा कि उन्हें मेरा काम बहुत अच्छा लगा। पिछले 3 महीने में मुझे बैक-टू-बैक 2 फिल्में मिली हैं, लेकिन आखिरी बार मुझे कब किसी हिंदी फिल्म का ऑफर मिला, ये याद नहीं है। इंडस्ट्री बुरे दौर से गुजर रही है।

काम मांगना कोई बुरी बात नहीं है। अगर आप बाहर जाकर किसी से काम मांग रहे हैं, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है, लेकिन जो लोग काम देते हैं, वे इंडस्ट्री की मैथ को लेकर खुद स्ट्रगल कर रहे हैं। बता दें नेहा हाल ही रिलीज हुई फिल्म ‘बैड न्यूज’ में मालिनी शर्मा का रोल निभा रही हैं। उनके काम की तारीफ हो रही है।

इस बीच नेहा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक बिहाइंड द सीन (BTS) वीडियो शेयर किया है। वीडियो में नेहा को विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और बाकी स्टार्स के साथ ऑटो रिक्शा की सवारी करते देखा जा सकता है। बैकग्राउंड में फिल्म का गाना ‘मेरे महबूब मेरे सनम’ बज रहा है। नेहा ने कैप्शन में लिखा कि इस पागल ग्रुप के साथ कभी भी मजा नहीं आता, मांकोरोना की कसम मजा आ गया।

हम हमेशा से दोस्त रहे हैं और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा : रोहमन शॉल

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। सुष्मिता को हाल में एक अवार्ड फंक्शन में एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ देखा गया। तब रोहमन उन्हें भीड़ से प्रोटेक्ट करते दिखे। ऐसे में एक बार फिर उनकी डेटिंग की खबरें चलने लगीं। हालांकि फंक्शन के बाद ही सुष्मिता ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के चैट शो ‘चैप्टर 2’ में अपने सिंगल होने की घोषणा कर डाली।

सुष्मिता के इस बयान पर अब उनके बॉयफ्रेंड रोहमन की रिएक्शन सामने आई है। रोहमन ने इंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत की। इसमें जब रोहमन से उनके रिलेशनशिप स्टेटस के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वो तो 6 साल से हैं न साथ में तो अभी नया क्या है? हम हमेशा से दोस्त रहे हैं और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा। हमारा रिश्ता बहुत खास है। इस रिश्ते में हम कुछ स्पेशल शेयर करते हैं और यह काफी स्पष्ट भी है। इससे पहले सुष्मिता ने चैट शो में घोषणा की थी कि उनकी जिंदगी में कोई पुरुष नहीं है।

उन्होंने कहा कि आज जब हम यहां बैठे हैं, तो मेरी जिंदगी में कोई पुरुष नहीं है। मैं पिछले कुछ समय से सिंगल हूं। मैं 3 साल से सिंगल हूं और फिलहाल किसी में रुचि नहीं रखती हूं। बता दें कि सुष्मिता और रोहमन ने लंबे समय तक डेट करने के बाद 2021 में ब्रेकअप की घोषणा कर दी थी। हालांकि पिछले कुछ समय से दोनों एक बार फिर साथ-साथ नजर आने लगे हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उनका पैचअप हो गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क