न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नेहा धूपिया ने Photos शेयर कर ससुर को किया याद, सुनील शेट्टी के पसंदीदा क्रिकेटर राहुल के बजाय ये हैं

भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के दिग्गज स्पिनर रहे बिशन सिंह बेदी का हाल ही में निधन हुआ है। वे एक्टर अंगद बेटी के पिता और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 01 Nov 2023 11:34:23

2 News : नेहा धूपिया ने Photos शेयर कर ससुर को किया याद, सुनील शेट्टी के पसंदीदा क्रिकेटर राहुल के बजाय ये हैं

भारतीय क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के दिग्गज स्पिनर रहे बिशन सिंह बेदी का हाल ही में निधन हुआ है। वे एक्टर अंगद बेटी के पिता और एक्ट्रेस नेहा धूपिया के ससुर थे। बेटा-बहू उन्हें लगातार याद कर रहे हैं। अब नेहा ने एक बार फिर ससुर को याद किया है। नेहा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई फोटो शेयर की हैं, जिनमें बिशन परिवार के संग बेहद खुश दिख रहे हैं।

वे पोते-पोती के साथ खूब मस्ती करते दिखे। बच्चे भी दादाजी के साथ काफी अच्छा फील कर रहे हैं। नेहा ने तस्वीरों को शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा, ''हम उन सभी चीजों को संभाले हुए हैं, जो आप हमें देकर गए हैं। इनमें खुशी, साहस, यादें, नैतिक मूल्य और ताकत ये सभी शामिल हैं। आप हमारे दिल में हमेशा रहेंगे। जिंदगी काश कुछ गुजरे लम्हें लौटा दे। हम ही जानते हैं कि ये वक्त कैसा गुजर रहा है।”

नेहा ने अंगद संग बिशन की भी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें बाप-बेटे का मजबूत बॉन्ड नजर आ रहा है। एक फोटो में अंगद पिता को चूम रहे हैं। हाल ही में अंगद ने दुबई में 400 मीटर की दौड़ में भाग लिया और गोल्ड मेडल जीता। यह मेडल उन्होंने पिता को डेडिकेट किया।

सुनील शेट्टी को विराट कोहली इसलिए हैं सबसे ज्यादा पसंद

एक्टर सुनील शेट्टी हाल ही एक्ट्रेस कृति खरबंदा के जन्मदिन पर आयोजित एक इवेंट में नजर आए। 62 साल के सुनील के साथ उनकी बेटी एक्ट्रेस अथिया भी थीं। बता दें कि अथिया ने इस साल 23 जनवरी को भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की। उन्होंने शादी करने से पहले चार साल तक राहुल को डेट भी किया था।

इस बीच, सुनील ने खुलासा किया है कि राहुल उनके पसंदीदा क्रिकेटर नहीं हैं। उनके पसंदीदा क्रिकेटर एक और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हैं। सुनील ने कहा कि मेरे पसंदीदा क्रिकेटर आज के समय निश्चित रूप से विराट कोहली। केएल मेरा बेटा है, आप जानते हैं, जब यह परिवार होता है, तो आप परिवार के बारे में बात नहीं करते हैं।

मेरे पसंदीदा क्रिकेटर विराट कोहली हैं क्योंकि वह लक्ष्य का पीछा करने में माहिर है। यह पहली बार है जब आपको महसूस होता है कि आप घर पर हैं और 'धक-धक' नहीं हो रहा है। उल्लेखनीय है कि सुनील को क्रिकेट का काफी शौक है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार