न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नेहा ने दोनों बच्चों की डिलीवरी के बाद घटाया 23 किलो वजन, यह एक्ट्रेस पूरी रात सांप के साथ रहीं

नेहा धूपिया शानदार एक्टिंग के साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। नेहा एक बार फिर परफेक्ट फिगर में लौट चुकी हैं। दरअसल...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 04 Jul 2024 7:48:47

2 News : नेहा ने दोनों बच्चों की डिलीवरी के बाद घटाया 23 किलो वजन, यह एक्ट्रेस पूरी रात सांप के साथ रहीं

नेहा धूपिया शानदार एक्टिंग के साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं। नेहा एक बार फिर परफेक्ट फिगर में लौट चुकी हैं। दरअसल नेहा का दो बच्चों की डिलीवरी के बाद काफी ज्यादा वजन बढ़ गया था। इससे उन्हें सोशल मीडिया पर खूब ट्रॉल किया गया था। नेहा ने अब अपनी वेट लॉस जर्नी पर खुलकर बात की है। 43 साल की नेहा ने कहा कि जब मैंने बेटी महर को जन्म दिया था तो लॉकडाउन था। ऐसे में घर रहकर वजन जल्दी ही कम कर लिया था।

जैसे ही मैंने वजन कम किया मैं फिर से प्रेग्नेंट हो गईं। वो वक्त मेरे लिए पागलपन भरा समय था, क्योंकि मेरा वजन बार-बार कम होता फिर बढ़ता गया। उस दौरान मुझे ये भी चिंता होने लगी थी कि मैं डिलीवरी के बाद कैसी दिखूंगी। मैंने अपने दोनों बच्चों को एक साल तक फीड करवाया जिससे मुझे भूख बहुत लगती थी इसलिए वजन बढ़ा। लेकिन अब मैंने 23 किलो वजन कम कर लिया है। हालांकि अभी भी मैं वहां तक नहीं पहुंच पाई हूं जहां मैं अपने मामले में पहुंचना चाहती थी। भविष्य में जरूर पहुंच जाऊंगी।

वजन घटाने के बाद मेरी सेहत के साथ-साथ काम पर भी बहुत अच्छा बदलाव आया है क्योंकि मैं उस इंडस्ट्री से हूं जहां आपकी बॉडी और लुक बहुत मायने रखते हैं। अब मैंने अपने काम में बहुत बढ़ोतरी देखी है। साथ ही मैं पहले से ज्यादा अच्छी भी दिखती हूं। मैंने चीनी, तली हुई चीजें और ग्लूटेन को कम कर दिया है।

मैं जानबूझकर इंटरमिटेंट फास्टिंग नहीं करती बल्कि मेरे काम की वजह से वो हो जाता है। मैं अपने बच्चों के साथ शाम को 7:00 बजे खाना खा लेती हूं, फिर सुबह 11 बजे अपने पति के साथ नाश्ता करती हूं और ये सब सच में मदद करता है...'' नेहा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह अब विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी व एमी विर्क की फिल्म ‘बैड न्यूज’ में दिखेंगी।

neha dhupia,actress neha dhupia,angad bedi,neha postpartum,neha delivery,neha weigh,bad newz,shweta tiwari,actress shweta tiwari,kasauti zindagi kay

श्वेता तिवारी ने शेयर किया ‘कसौटी जिंदगी की’ शूटिंग के दौरान का किस्सा

श्वेता तिवारी टीवी की दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस हैं। श्वेता अपनी फिटनेस और बोल्डनेस के लिए भी जानी जाती हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर खुद की फोटो और वीडियो शेयर करती हैं। श्वेता की बेटी पलक भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। श्वेता को 'कसौटी जिंदगी की' टीवी सीरियल से पहचान मिली थी। इस शो ने श्वेता की लाइफ रातोंरात बदल दी और वो स्टार बन गईं। हाल ही में श्वेता ने शूटिंग के दौरान के अनुभव शेयर किए।

श्वेता ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में कहा कि मैं और सीजेन एक सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे थे। ये बात तब की है जब कुछ ही एपिसोड ऑन एयर हुए थे यानी कि सीरियल के शुरुआती दिनों की। सीन ये था कि मैं नदी में गिर जाती हूं और सीजेन मुझे बचाने के लिए उसमें कूद जाते हैं। स्टोरी की रिक्वायरमेंट के अनुसार हम दोनों को रातभर पानी में ही रहना था। हम लोग फिल्म सिटी वाली लेक में शूट कर रहे थे। रातभर हम दोनों पानी में रहे। बाद में हम लोगों को पता चला कि कुछ बच्चे इस लेक में पॉटी कर रहे हैं।

इतना ही नहीं मैंने पानी के अंदर सुबह सांप भी देखा। फिर एहसास हुआ कि ये रातभर इसी पानी में हमारे साथ था। उल्लेखनीय है कि 'कसौटी जिंदगी की' सीरियल साल 2001 में टेलीकास्ट हुआ था जो कि साल 2008 तक चला। इस शो ने ना केवल श्वेता बल्कि सीजेन सहित अन्य कलाकारों की भी किस्मत खोल दी। श्वेता का पिछला प्रोजेक्ट रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' था। इसमें उन्होंने विवेक ओबेरॉय की पत्नी का रोल निभाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
एक महीने में बकाया डीए चुकाए पंजाब सरकार, हाईकोर्ट का सख्त आदेश; विज्ञापन और गैर-जरूरी खर्चों पर भी लगी रोक
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय