न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नीना गुप्ता ने दिखाई अपनी शादी की झलक, आयरा खान ने शेयर की ऐसी फोटो तो हो गईं ट्रोल

एक्ट्रेस नीना गुप्ता अक्सर खबरों में रहती हैं। नीना ने टीवी और सिनेमा दोनों में काफी नाम कमाया है। वह बेबाक और बिंदास अंदाज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 16 Jan 2024 6:40:35

2 News : नीना गुप्ता ने दिखाई अपनी शादी की झलक, आयरा खान ने शेयर की ऐसी फोटो तो हो गईं ट्रोल

एक्ट्रेस नीना गुप्ता अक्सर खबरों में रहती हैं। नीना ने टीवी और सिनेमा दोनों में काफी नाम कमाया है। वह बेबाक और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। नीना की पर्सनल लाइफ हमेशा से चर्चाओं में रही है। उन्होंने विवेक मेहरा के साथ शादी रचाई थी और आज इसकी एक झलक अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है। नीना ने 48 साल की उम्र में शादी की थी। अब शादी को 16 साल होने वाले हैं। नीना ने सालों बाद शादी की तस्वीर साझा की है।

तस्वीर में नजर आ रहा है कि नीना ने साड़ी पहनी हुई है और बालों में गजरा लगाए हुआ है। विवेक ब्लैक कलर की शर्ट पहने नजर आए। फोटो में पंडित के अलावा नीना की बेटी मसाबा गुप्ता ने छाता पकड़ रखा था। हालांकि मसाबा बमुश्किल पहचान में आ रही है। नीना ने कैप्शन लिखा, “मेरी सिंपल शादी की तस्वीर।”

फोटो देखने के बाद यह साफ हो चुका है की घर पर हुई इस शादी में नीना ने परिवार के कुछ ही लोगों को शामिल किया था। बता दें कि नीना पूर्व में वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज विवियन रिचर्ड्स के साथ रिलेशनशिप में थीं। हालांकि रिचर्ड्स ने शादी के लिए मना कर दिया था। नीना बिन शादी के ही साल 1989 में मसाबा की मां बन गईं। नीना ने मसाबा की परवरिश अकेले ही की है। नीना के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो अब वह 'पंचायत 3' वेबसीरीज में दिखेंगी।

neena gupta,actress neena gupta,neena gupta marriage,vivek mehra,vivian richards,masaba gupta,ira khan,aamir khan,nupur shikhare,ira nupur marriage

आमिर खान की बेटी आयरा ने हाल ही में की है नुपुर शिखरे के साथ शादी

सुपरस्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान इसी महीने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे के साथ विवाह बंधन में बंधी हैं। उनकी 3 जनवरी को मुंबई में कोर्ट मैरिज हुई। इसके बाद उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग हुई। वहां 7 से 10 जनवरी तक कई फंक्शंस हुए, जिनकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए। अब आयरा ने अपने प्री वेडिंग फंक्शंस की फोटो शेयर की हैं।

इसमें किसी में वह नुपुर के साथ दिख रही हैं तो किसी में आई मास्क लगाए लेटी हुई हैं। आयरा ने एक फोटो शेयर की है जिसमें वह स्मोक कर रही हैं। उनके मुंह में सिगरेट है। इस फोटो के चलते आयरा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, “नो स्मोकिंग बेटा जी। दूसरे ने लिखा, “यही सब करोगी।”

तीसरे ने लिखा, “आखिरी तस्वीर क्यों दिखाई लोगों को आपने। आपकी अच्छी आदतों की वजह से आपको फॉलो करते हैं, अपनी इमेज खराब मत करो।” उल्लेखनीय है कि उदयपुर में फुटबॉल मैच, संगीत, मेहंदी और पायजामा पार्टी रखी गई थी। आयरा और नुपुर ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका