न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस को शुरू में पैसे के लिए करने पड़े ‘गंदे’ रोल, दिव्या खोसला ने अपनी शादी पर की खुलकर बात

लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायत के तीसरे सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘पंचायत 3’ आगामी 28 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 25 May 2024 6:57:37

2 News : इस एक्ट्रेस को शुरू में पैसे के लिए करने पड़े ‘गंदे’ रोल, दिव्या खोसला ने अपनी शादी पर की खुलकर बात

लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायत के तीसरे सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ‘पंचायत 3’ आगामी 28 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इसमें एक्ट्रेस नीना गुप्ता (64) का अहम रोल है। वह एक बार फिर ग्राम प्रधान मंजू देवी के किरदार से लोगों का मनोरंजन करेंगी। इस बीच एक इंटरव्यू में नीना ने खुलासा किया कि उन्होंने पैसों के लिए कई गलत काम किए।

नीना ने ‘शोशा’ के साथ बातचीत में कहा कि करिअर की शुरुआत में सिर्फ पैसे की जरूरत के चलते मुझे गंदे रोल करने पड़े थे। जरूरत के हिसाब से ये बदल गया है। पहले ज्यादा पैसे की जरूरत थी तो बहुत बुरे काम करने पड़ते थे। कई बार मैं भगवान से प्रार्थना करती थी कि ये फिल्म रिलीज ही न हो। कैसे समय में बदलाव आया और मैं करिअर में ऊपर चढ़ने लगी। अब मैं अपनी इच्छा से प्रोजेक्ट को एनालाइज और रिजेक्ट कर सकती हूं।

जो स्क्रिप्ट मुझे बहुत अच्छी लगती है, रोल बहुत अच्छा लगता है वो मैं करती हूं। जो नहीं अच्छा लगता वो नहीं करती हूं। मैंने वास्तव में कभी भी कोई ग्लैमरस भूमिकाएं नहीं निभाई हैं और इसके बजाय मुझे ज्यादातर मासूम रोल ही मिले हैं। मेरी सिंगल मां की पहचान को गलत तरीके से प्रजेंट किया गया, जो अभी भी एक कामकाजी समाज के मानदंडों से परे होने का कलंक है लेकिन मैंने हार नहीं मानी।

उल्लेखनीय है कि नीना ने साल 1982 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। नीना ने छोटे पर्दे पर भी अपनी छाप छोड़ी। नीना ने दिल्ली के रहने वाले अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी की है। नीना की इकलौती बेटी मसाबा गुप्ता देश की फेमस फैशन डिजाइनर हैं।

neena gupta,actress neena gupta,panchayat 3,neena web series,neena role,masaba gupta,divya khosla kumar,actress divya khosla kumar,bhushan kumar,divya bhushan,savi movie

टी सीरीज के मालिक से हुई है दिव्या की शादी, जल्द रिलीज होगी एक्ट्रेस की फिल्म ‘सावी’

एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार एक अभिनेत्री, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। दिव्या प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में रहती हैं। दिव्या ने टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार संग शादी रचाई है। दिव्या जल्द ही फिल्म 'सावी' में नजर आने वाली हैं। इसमें उनके साथ हर्षवर्धन राणे और अनिल कपूर हैं। हाल ही इसका ट्रेलर रिलीज हुआ था।

इस बीच दिव्या ने एक इवेंट में कई मुद्दों पर बात की। दिव्या ने कहा कि मैं बहुत थिक स्किन वाली हूं। मैं एक फाइटर हूं। मुझे जिंदगी में किसी भी चीज से डर नहीं लगता है। मैं बाहरी दुनिया के शोर का खुद पर प्रभाव नहीं पड़ने देती। पिछले साल 'यारियां 2' फ्लॉप हुई, मगर जिसने भी मेरी फिल्म देखी उसने मेरे काम को सराहा। मेरा परिवार नहीं चाहता था कि मैं एक्ट्रेस बनूं।

वे चाहते थे कि मैं शादी करके सेटल हो जाऊं। ऐसे में अपने करिअर को पीछे छोड़ना मेरे लिए बहुत मुश्किल था। मेरी फिल्म 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' के बाद मेरी शादी हो गई थी। मैं उस समय बहुत यंग थी, जब मुझे करिअर छोड़कर शादी करके घर बसाना पड़ा। इंडस्ट्री को लेकर जिस प्रकार की बातें सामने आती थीं उस कारण मेरे पेरेंट्स इंडस्ट्री को पसंद नहीं करते थे।

वो चाहते थे कि मैं एक हैप्पी और सिक्योर लाइफ जिऊं। मैंने जल्दी शादी की, क्योंकि मैं एक अच्छी बेटी बनना चाहती थी। मेरी अरेंज मैरिज थी। दिव्या और भूषण की शादी को 19 साल हो चुके हैं। कुछ समय पहले दोनों के तलाक को लेकर कई खबरें चल रही थीं, जो निराधार निकलीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर धंसे हिस्से की मरम्मत पूरी, यातायात बहाल; लापरवाही पर अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
धर्मेंद्र प्रधान सहित 2 मंत्रियों की छुट्टी संभव; कैबिनेट में एक का हो सकता है प्रमोशन
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, जमानत पर रोक लगाने से इनकार; सुनवाई में केतन और सिया का भी जिक्र
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज, स्मृति ईरानी की वापसी संभव; राजनाथ सिंह और गडकरी को लेकर भी चर्चाएं गर्म
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
'5 जुलाई को हमारी शादी है...', आमिर खान ने गौरी स्प्रैट संग वेडिंग प्लान का किया खुलासा, बताया कैसी होगी सेरेमनी
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
लखनऊ के ATM में दिखा अनोखा नज़ारा, दो लोगों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष
साढ़े पांच साल की नौकरी के बाद अचानक निकाले जाने पर युवती का भावुक वीडियो वायरल, शेयर किया अपना दर्द और संघर्ष