न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नयनतारा के जुड़वा बेटे हुए 1 साल के, ऐसे दी बधाई, एक्ट्रेस का थ्रो बैक वीडियो भी हो रहा वायरल

यूं तो नयनतारा साउथ फिल्म इंडस्ट्री की स्थापित एक्ट्रेस हैं, लेकिन शाहरुख खान के साथ ‘जवान’ फिल्म में काम करने के बाद उनकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 27 Sep 2023 10:42:55

नयनतारा के जुड़वा बेटे हुए 1 साल के, ऐसे दी बधाई, एक्ट्रेस का थ्रो बैक वीडियो भी हो रहा वायरल

यूं तो नयनतारा साउथ फिल्म इंडस्ट्री की स्थापित एक्ट्रेस हैं, लेकिन शाहरुख खान के साथ ‘जवान’ फिल्म में काम करने के बाद उनकी शौहरत में जबरदस्त इजाफा हुआ है। हिंदी भाषी क्षेत्रों में भी उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ गई है और नयनतारा से जुड़ी हर गतिविधि तुरंत चारों ओर फैल जाती है। अब वो अपने जुड़वा बच्चों को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दरअसल मंगलवार (26 सितंबर) को उनके बच्चों का जन्मदिन था।

इस मौके पर नयनतारा द्वारा डाली गई पोस्ट खूब वायरल हो रही है। इस पोस्ट में नयनतारा के साथ उनके पति फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन हैं। नयनतारा ने बच्चों की तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की। नयनतारा ने कैप्शन में लिखा, “हमने प्यारे बेटों की तस्वीरें पोस्ट करने के लिए लंबा इंतजार किया। हैप्पी बर्थडे डियर उयिर रुद्र नील और उलग दैविक। अप्पा और अम्मा आप दोनों से बहुत प्यार करते हैं। हमारी जिंदगी में आने और इसे खूबसूरत बनाने के लिए शुक्रिया।

तुम हमारी जिंदगी में पॉजिटिविटी और ढेर सारी दुआएं लेकर आए हो। यह पूरा एक साल प्यारी यादों और खास पलों से भरा हुआ है, जिन्हें हम हमेशा याद रखेंगे। तुम दोनों को ढेर सारा प्यार। तुम हमारी दुनिया हो और हमारी जिंदगी धन्य हो गई है।” पूल के किनारे क्लिक की गईं इन तस्वीरों में नयनतारा और विग्नेश ने बेटों को सहारा देकर खड़ा किया हुआ है। बता दें कि नयनतारा और विग्नेश ने जून 2022 में शादी की थी। शादी के तीन महीने बाद ही एक्ट्रेस सरोगेसी से जुड़वां बच्चों की मां बनी थीं। बच्चों का नाम उइर और उलाग है।

फिल्मों में आने से पहले टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी थीं नयनतारा

नयनतारा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस थ्रोबैक वीडियो में वह खबरें पढ़ती दिखाई पड़ रही हैं। मालूम हो कि सिल्वर स्क्रीन पर ब्रेक मिलने से पहले नयनतारा टीवी इंडस्ट्री में काम कर रही थीं। नयनतारा Chamayam नाम का एक शो होस्ट करती थीं जिसमें दर्शकों को फैशन और ब्यूटी से जुड़े टिप्स दिए जाते थे।

नयनतारा ने साल 2003 में मलयालम फिल्म Manassinakkare के माध्यम से सिनेमा जगत में एंट्री की थी। साल 2005 में आई फिल्म Ayya से उन्होंने तमिल और साल 2006 में आई फिल्म Lakshmi से तेलुगू सिनेमा में डेब्यू किया। अब साल 2023 में हिंदी सिनेमा में शुरुआत करने के बाद नयनतारा लगभग पूरे देश पर छाने की तैयारी कर चुकी हैं। नयनतारा को इस वीडियो में पहचान पाना मुश्किल है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार