न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘जवान’ रिलीज होने पर नयनतारा को पति पर ऐसे आया प्यार, फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे ये सितारे

एक्ट्रेस नयनतारा साउथ इंडियन मूवीज में काफी लोकप्रिय हैं और वे खूब शौहरत बटोर चुकी हैं। अब कई साउथ इंडियन एक्ट्रेस की जैसे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 07 Sep 2023 1:02:04

‘जवान’ रिलीज होने पर नयनतारा को पति पर ऐसे आया प्यार, फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे ये सितारे

एक्ट्रेस नयनतारा साउथ इंडियन मूवीज में काफी लोकप्रिय हैं और वे खूब शौहरत बटोर चुकी हैं। अब कई साउथ इंडियन एक्ट्रेस की जैसे नयनतारा ने भी बॉलीवुड में कदम रख दिया है। नयनतारा की पहली हिंदी फिल्म ‘जवान’ आज गुरुवार (7 सितंबर) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इसमें उनके अपोजिट लाखों-करोड़ों दिलों की धड़कन ‘रोमांस किंग’ शाहरुख खान हैं।

नयनतारा ने आज फिल्म रिलीज होने के साथ ही पति विग्नेश शिवन के लिए स्पेशल पोस्ट शेयर की है। नयनतारा ने विग्नेश के साथ एक रोमांटिक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं।” नयनतारा ने दिल वाले इमोजी के साथ नजर ना लगने वाला इमोजी भी पोस्ट किया है। आपको बता दें कि बुधवार रात ‘जवान’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। फिल्म देखने के बाद विग्नेश ने सोशल मीडिया पर रिव्यू दिया है।

उन्होंने लिखा, “पूरी टीम को मेरी तरफ से बधाई, जिन्होंने 2 घंटे 49 मिनट की इस फिल्म को बनाया। बॉक्स ऑफिस को तोड़ दो और कभी ना टूटने वाले रिकॉर्ड बनाओ। डियर शाहरुख खान, एटली और मेरी पत्नी नयनतारा।” नयनतारा ने जवाब में इस पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर लिखा, “लव यू, आप मेरे लिए आशीर्वाद की तरह हो।”

ऋतिक-कैटरीना सहित इन सितारों ने की स्क्रीनिंग पार्टी में शिरकत

एटली के डायरेक्शन वाली फिल्म ‘जवान’ की बुधवार रात मुंबई के अंधेरी स्थित यशराज फिल्म्स (YRF) स्टूडियो में स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। फिल्म में शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति की मुख्य भूमिकाए हैं। दीपिका पादुकोण ने स्पेशल कैमियो किया है। स्क्रीनिंग के मौके पर कई सितारों ने शिरकत की।

शाहरुख, दीपिका, कैटरीना कैफ, ऋतिक रोशन, सुहाना खान, सुनील ग्रोवर, सान्या मल्होत्रा, एजाज खान, श्वेता त्रिपाठी, मुकेश छाबड़ा सहित कई सेलेब्स स्टाइलिश अवतार में पहुंचे। स्क्रीनिंग के बाद कई स्टार्स ने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का रिव्यू शेयर किया और इसे शाहरुख की बेस्ट फिल्म भी करार दिया।

कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने ट्विटर पर फिल्म को एक इमोशनल रोलरकोस्टर कहा और लिखा कि यह शाहरुख की अब तक की सबसे अच्छी फिल्म है। उन्होंने सभी कलाकारों की तारीफ की। रैपर राजकुमारी ने पैपराजी से कहा कि ‘जवान’ दिमाग हिला देने वाली है।

मैं मूवी देख चिल्ला रही थी और रो रही थीं। मैं आप लोगों को कोई सिक्रेट नहीं बताऊंगी लेकिन यह माइंड ब्लोइंग है। माना जा रहा है कि फिल्म हिंदी में अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बन जाएगी। यह गुरुवार को भारत में 65-70 करोड़ तथा दुनियाभर में 125 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार