न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘जवान’ फेम नयनतारा ने जुड़वा बच्चों के साथ मनाया ओणम, इधर एक्स वाइफ को दूसरे हीरो के साथ देख टूटा एक्टर का दिल!

साउथ इंडियन एक्ट्रेस नयनतारा जल्द ही शाहरुख खान के साथ ‘जवान’ फिल्म में नजर आएंगी। फैंस शाहरुख-नयनतारा की जोड़ी को बड़े...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 27 Aug 2023 6:14:09

‘जवान’ फेम नयनतारा ने जुड़वा बच्चों के साथ मनाया ओणम, इधर एक्स वाइफ को दूसरे हीरो के साथ देख टूटा एक्टर का दिल!

साउथ इंडियन एक्ट्रेस नयनतारा जल्द ही शाहरुख खान के साथ ‘जवान’ फिल्म में नजर आएंगी। फैंस शाहरुख-नयनतारा की जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने को बेकरार हैं। फिल्म 7 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नयनतारा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। नयनतारा ने पिछले साल लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड व डायरेक्टर विग्नेश शिवन के साथ शादी कर ली थी। शादी के कुछ महीनों बाद वे जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने।

आज रविवार (27 अगस्त) को नयनतारा और विग्नेश बच्चों के साथ पहली बार ओणम सेलिब्रेट करते दिखे। ओणम 10 दिनों तक चलने वाला फेस्टिवल है। विग्नेश ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं। पहली पोस्ट में उनके जुड़वां बच्चे धोती पहने हैं। उनकी खाना खाते हुए पीछे से फोटो ली गई है। एक फोटो में नयनतारा-विग्नेश बच्चों पर प्यार लुटा रहे हैं।

विग्नेश ने कैप्शन में लिखा, "हमारी सिंपल और खूबसूरत जिंदगी में, एक सुंदर और सिंपल मोमेंट जो बहुत खास लगता है। मेरे उइर और उलगम के साथ पहला ओणम। जैसा कि यहां त्योहार जल्दी शुरू हो गया। सभी को एडवांस में हैप्पी ओणम।" विग्नेश ने कुछ और फोटो शेयर कीं, जिनमें वे नयनतारा के साथ रोमांटिक नजर आ रहे हैं। दोनों को एक-दूसरे की आंखों में खोया हुआ देखा जा सकता है। नयनतारा सफेद सूट और गजरों में कहर ढा रही हैं, जबकि विग्नेश ने सफेद ट्रेडिशनल आउटफिट में ट्विन किया है।

nayanthara,vignesh shivan,naga chaitanya,samantha ruth prabhu,vijay devarakonda,south indian star,kushi

सामंथा के पूर्व पति नागा चैतन्य ने ‘कुशी’ का ट्रेलर देख थिएटर छोड़ा

साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अपकमिंग रोमांटिक फिल्म 'कुशी' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसमें वह सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। हाल ही में ‘कुशी’ का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे जबरदस्त रिस्पोंस मिला। इसने फैंस के बीच उत्सुकता पैदा कर दी है और गाने सभी को पसंद आ रहे हैं।

इस बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सामंथा के पूर्व पति नागा चैतन्य हाल ही में एक फिल्म देखने थिएटर पहुंचे थे, जहां जब उन्होंने ‘कुशी’ का ट्रेलर देखा तो वे कथित तौर पर फिल्म छोड़कर ही चले गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, शुक्रवार को चैतन्य कन्नड़ फिल्म 'बॉयज हॉस्टल' की तेलुगु-डब की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए पहुंचे थे।

थिएटर जाते हुए उनका एक वीडियो भी सामने आया। एक पोर्टल ने दावा किया कि चैतन्य ‘कुशी’ का ट्रेलर देखने के बाद इंटरवेल के दौरान स्क्रीनिंग से बाहर चले गए। चैतन्य ने फिल्म के पहले भाग का ही लुत्फ उठाया। अभी यह साफ नहीं हुआ कि चैतन्य का ‘कुशी’ का ट्रेलर देखने के बाद मूड खराब हो गया था या उनके दूसरे कमिटमेंट थे, जिसकी वजह से वे जाने को मजबूर हुए।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार