न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शादी को लेकर ये क्या बोल गए नवाजुद्दीन सिद्दीकी! इस बात पर किया रणवीर सिंह का समर्थन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मंझा हुआ अभिनेता माना जाता है। कोई फिल्मी बैकग्राउंड न होने के बावजूद अपनी प्रतिभा के दम पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 29 Jun 2024 11:59:34

2 News : शादी को लेकर ये क्या बोल गए नवाजुद्दीन सिद्दीकी! इस बात पर किया रणवीर सिंह का समर्थन

नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मंझा हुआ अभिनेता माना जाता है। कोई फिल्मी बैकग्राउंड न होने के बावजूद अपनी प्रतिभा के दम पर नवाज ने बॉलीवुड में एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। वे इन दिनों अपनी फिल्म 'रौतू का राज' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं जो शुक्रवार (28 जून) को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हो गई। फिल्म की कहानी उत्तराखंड के एक छोटे से शहर ‘रौतू’ पर है। नवाज इस फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। वे रणवीर अल्लाहबादिया के द रणवीर शो में पहुंचे।

उन्होंने अपनी मूवी के साथ शादी को लेकर भी कई सवालों के जवाब दिए। जब नवाज से पूछा गया कि क्या इंसान को शादी करनी चाहिए? तो उन्होंने कहा कि मैं बोलना तो चाहता हूं लेकिन पता नहीं गलत निकलेगा या नहीं…शादी नहीं करनी चाहिए। जरुरत क्या है शादी करने की? अगर आपको प्यार है तो बिना शादी के भी रह सकता है आदमी। शादी के बाद ना बहुत टेकन फॉर ग्रांटेड लेने लगते हैं एक-दूसरे को। ये तो मेरी प्रॉपर्टी है, ये तो मेरा है। वो संपत्ति, वो चीज मेरी है। अगर आप शादीशुदा नहीं हैं तो आप अपनी गर्लफ्रेंड से मिलते हैं। आप बहुत प्यार से मिलते हैं।

कहीं ना कहीं शादी के बाद वो खत्म होने लगता है। आपकी एक गर्लफ्रेंड है तो आप एक-दूसरे से बहुत प्यार से मिलते हैं। शादी के बाद बच्चे होने लगते हैं और वह एहसास खत्म हो जाता है। मेरे कुछ दोस्त हैं जो अभी तक कुंवारे हैं और अपनी जिंदगी से खुश हैं। बता दें नवाजुद्दीन और आलिया की शादी पिछले कुछ समय से बहुत मुश्किल दौर से गुजरी। दोनों के दो बच्चे हैं। पिछले साल प्रॉपर्टी विवाद के चलते वे तलाक की और बढ़ रहे थे, लेकिन अब उन्होंने मामला सुलझा लिया है।

nawazuddin siddiqui,actor nawazuddin siddiqui,nawazuddin marriage,ranveer singh,actor ranveer singh,padmavat,prashant narayanan

रणवीर सिंह के ‘पद्मावत’ वाले रोल के लिए ऐसा बोले नवाजुद्दीन सिद्दीकी

साल 2018 में संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ रिलीज हुई थी। इसमें रणवीर सिंह ने ‘अलाउद्दीन खिलजी’ का ऐतिहासिक किरदार निभाया था। इसके बाद रणवीर ने बताया था कि इस किरदार को निभाने के लिए वे डार्क जोन में चले गए थे और अकेले रहने लगे थे। इससे उबरने में उन्हें काफी मुश्किल हुई थी। उनके इस बयान को अभिनेता प्रशांत नारायणन ने झूठ और बकवास करार दिया था। अब नवाजुद्दीन ने इस पर रिएक्शन दी है।

उन्होंने रणवीर का समर्थन करते हुए प्रशांत के बयान को गैर-जिम्मेदाराना बताया। नवाजुद्दीन ने कहा कि कोई भी अभिनेता अपने किरदार को निभाने की प्रक्रिया के दौरान, क्या सोच रहा है, कैसे अपना जीवन जी रहा है, इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। उन्होंने इस दौरान हॉलीवुड के मशहूर एक्टर हीथ लेजर के ‘जोकर’ जैसे कुछ सबसे यादगार किरदारों का जिक्र किया।

नवाज ने कहा कि इस तरह के किरदार तभी जीवंत होते हैं, जब कोई अभिनेता गंभीरता से इन किरदारों को निभाता है। फिल्म के संवादों को तो कोई भी याद कर बोल सकता है, लेकिन असल में अंतर तब आता है, जब अपने पिछले अनुभवों का उपयोग कर ईमानदारी से भूमिका निभाई जाए।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क