न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नवाजुद्दीन की हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘अद्भुत’ का ट्रेलर रिलीज, इस फिल्म से सामने आया करीना का पोस्टर

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘अद्भुत’ का ट्रेलर आज शनिवार (24 अगस्त) को रिलीज किया गया। साबिर खान के डायरेक्शन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 24 Aug 2024 7:13:20

2 News : नवाजुद्दीन की हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘अद्भुत’ का ट्रेलर रिलीज, इस फिल्म से सामने आया करीना का पोस्टर

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘अद्भुत’ का ट्रेलर आज शनिवार (24 अगस्त) को रिलीज किया गया। साबिर खान के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एक इन्वेस्टिगेटिव हॉरर थ्रिलर है। इसमें नवाज एक जासूस की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में डायना पेंटी, श्रेया धनवंतरी और रोहन मेहरा भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म न तो सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और न ही OTT प्लेटफॉर्म पर। यह सीधे टीवी पर प्रसारित होगी। फिल्म सोनी मैक्स चैनल पर 15 सितंबर को रात 8 बजे रिलीज होगी।

ट्रेलर की शुरुआत ‘रोहन’ और ‘श्रेया’ के किरदारों से होती है, जो जंगल के बीच सुनसान जगह पर आलीशान घर में छुट्टियां मना रहे होते हैं। वहां ‘श्रेया’ के साथ अजीबोगरीब घटनाएं होने लगती हैं। तब जांच के लिए पुलिस की जगह डिटेक्टिव नवाज को बुलाया जाता है। इस दौरान डायना की एंट्री होती है और सारा सस्पेंस उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमता है। जांच में कुछ पत्ते खुलते हैं और पुराने राज सामने आते हैं।

बता दें नवाजुद्दीन इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचाते नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही उनकी फिल्म 'रौतू का राज' जी5 पर रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। नवाज को काफी प्रतिभाशाली अभिनेता माना जाता है। वे अब तक कई दमदार भूमिकाएं निभा चुके हैं। खास बात ये है कि उन्हें बॉलीवुड के तीन सुपरस्टार खान तिकड़ी सलमान, शाहरुख और आमिर खान के साथ भी काम करने का मौका मिल चुका है।

करीना कपूर खान की फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' इस दिन होगी रिलीज

करीना कपूर खान की अपकमिंग फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' के इन दिनों खूब चर्चे हैं। हाल ही में इसका टीजर रिलीज हुआ था, जिसे शानदार रिस्पॉन्स मिला। मेकर्स ने आज शनिवार (24 अगस्त) को फिल्म का लेटेस्ट पोस्टर शेयर किया है। इसमें करीना बॉसी लुक में दिख रही हैं। करीना एक फॉर्मल कोट, पैंट और ब्लेजर पहने ब्लैक अवतार में हैं। उनका एटीट्यूड इस लुक को बढ़ाता है।

करीना एक पुलिस के किरदार को निभाती नजर आएंगी। हालांकि अभी फिल्म की कहानी व अन्य चीजों का मेकर्स ने ज्यादा खुलासा नहीं किया है। फिल्म में करीना के साथ ऐश टंडन, रणवीर बरार और कीथ एलन जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म के लेखक असीम अरोड़ा, कश्यप कपूर और राघव राज कक्कड़ हैं। फिल्म के डायरेक्टर हंसल मेहता हैं। यह इंटेंस मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म 13 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

यह फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ और ‘क्रू’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद एकता कपूर और करीना के बीच एक और सहयोग है। करीना के लिए यह फिल्म उनका प्रोड्यूसर के रूप में पहला प्रोजेक्ट है। यह महाना फिल्म्स और टीबीएम फिल्म्स का प्रोडक्शन है, जिसे बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा प्रेजेंट किया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री