न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नवाजुद्दीन की बेटी में एक्टिंग को लेकर है जबरदस्त दीवानगी, सुनील शेट्टी ने बताया पिता का संघर्ष

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्धिकी अपनी विशेष प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं। साधारण नैन नक्श और पर्सनलिटी होने के बावजूद नवाजुद्दीन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 18 Jun 2024 7:11:52

2 News : नवाजुद्दीन की बेटी में एक्टिंग को लेकर है जबरदस्त दीवानगी, सुनील शेट्टी ने बताया पिता का संघर्ष

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्धिकी अपनी विशेष प्रतिभा के लिए जाने जाते हैं। साधारण नैन नक्श और पर्सनलिटी होने के बावजूद नवाजुद्दीन ने अपनी एक्टिंग से सब पर जादू कर डाला। वे बड़े-बड़े स्टार को टक्कर देते हैं। उन्होंने कड़ा संघर्ष करने के बाद बॉलीवुड में एक खास मुकाम हासिल कर लिया है। अब नवाज की बेटी शोरा भी फिल्मों में आना चाहती हैं। नवाज ने हाल में फिल्म कम्पैनियन को दिए एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि शोरा खुद को एक एक्ट्रेस बनने के लिए प्रशिक्षित कर रही हैं और 14 साल की उम्र में उसने अपने टीचर के सामने स्कूल परफॉर्मिंग आर्ट फैकल्टी में एडमिशन के लिए हाथ जोड़े और वर्ल्ड सिनेमा देख रही हैं।

मेरी बेटी अभी ट्रेनिंग ले रही है। वह खुद जाकर परफॉर्मिंग आर्ट फैकल्टी में भर्ती हो गई। हाथ जोड़कर टीचर के सामने उसने कहा कि मैं एक्टिंग सीखना चाहती हूं। शोरा अपने फाइनल ईयर में प्ले को परफॉर्म करेंगी। इसके लिए वह खुद को ट्रेंड कर रही हैं। वो ये सब खुद ही कर रही हैं। हालांकि मैंने शोरा से कभी भी एक्टिंग में करिअर बनाने को लेकर कुछ नहीं कहा, लेकिन मैं हर तरह से बेटी के जुनून का समर्थन कर रहा हूं।

जब नवाज से पूछा गया कि क्या वे शोरा को एक्टिंग के कुछ टिप्स देते हैं या फिर वह कभी इसके लिए उनके पास आई तो उन्होंने कहा कि नहीं, घर की मुर्गी दाल बराबर होती है न। वो बहुत सारी फिल्में देखती है, वो वर्ल्ड सिनेमा देखती है। वो केवल 14 की है और वो हर दिन एक फिल्म देखती है। उसने एक बार अपने परफॉर्मेंस की छोटी सी झलक दिखाई थी मुझे तो मैंने पूछा कि उसने ये कैसे किया। शोरा ने कहा कि पापा मैं पूरी तैयारी कर रही हूं, फिल्में देखती हूं मैं। तो ये इस तरह से है, ये उसका पैशन है, तो मैं और क्या कह सकता हूं।

nawazuddin siddiqui,actor nawazuddin siddiqui,shora,nawaz shora,shora acting,shora bollywood,suniel shetty,actor suniel shetty,suniel shetty father

सुनील शेट्टी ने भारती और हर्ष के पॉडकास्ट में पिता को किया याद

एक्टर सुनील शेट्टी (62) ने काफी संघर्ष के बाद बॉलीवुड में अच्छी पहचान बनाई है। हालांकि सुनील का मानना है कि जो संघर्ष उनके पिता ने किया है, वो उसके आस-पास भी नहीं है। स्टार कपल भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में सुनील ने कहा कि मेरे पिता बचपन में ही भागकर मुंबई आ गए। उनके पिता नहीं थे, लेकिन उनकी 3 बहनें थीं। उन्हें 9 साल की उम्र में जीवन में पहली नौकरी एक दक्षिण भारतीय रेस्तरां में मिली थी, जहां उनका काम मेज की साफ-सफाई करना था।

मेज इतनी छोटी थी कि उसे चारों ओर से सफाई करने के लिए उसके 4 चक्कर लगाने पड़ते थे। वो चावल की बोरी पर सोते थे। मेरे पिता के बॉस ने 3 इमारतें खरीदी थीं और पिताजी को उनका प्रबंधन करने के लिए कहा गया। जब उनके बॉस रिटायर हुए तो पिताजी ने वो तीनों इमारतें खरीद लीं। आज भी मेरे पास ये तीनों इमारतें हैं और यहीं से हमारी यात्रा शुरू हुई थी।

मेरे पिता बहुत विनम्र व्यक्ति थे, लेकिन अगर कोई उनके बच्चों या उनके स्टाफ के खिलाफ एक शब्द भी कहता था तो वे शेर बन जाते थे। उनकी एक पंक्ति होती थी, “बेच डालूंगा सब कुछ, गांव चले जाऊंगा, पर नाइंसाफी नहीं झेलूंगा।” बता दें साल 2017 में सुनील के पिता वीरप्पा शेट्टी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
पेट्रोल-डीजल के दाम घटेंगे या नहीं? जानिए क्या बोले हरदीप सिंह पुरी
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
चीनी ऐप से ई-रिक्शा बंद होने के दावों पर दिल्ली सरकार सख्त, परिवहन मंत्री बोले- 'यह पूरी तरह गैर-कानूनी'
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
राम मंदिर चढ़ावा जांच: चंपत राय से छह घंटे तक पूछताछ, SIT की रडार पर आ सकते हैं और लोग
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
दबंगई दिखाने के लिए हथियार के साथ बनाया VIDEO, वायरल होते ही पहुंचा सलाखों के पीछे
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
एटा में भीषण सड़क हादसा: खराब रोडवेज बस के पास खड़े यात्रियों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत; CM योगी ने दिए सख्त निर्देश
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
BAT-BMS ऐप से ई-रिक्शा रोकना पड़ सकता है भारी, 3 साल की जेल और 5 लाख तक जुर्माने का प्रावधान
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
8 दिन तक मौत से लड़ता रहा गार्ड, वेनेजुएला में मलबे से जिंदा निकला; देखें रेस्क्यू VIDEO
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से घटेगा गाड़ी का माइलेज? सरकार ने दिया बड़ा जवाब, बताए इसके फायदे और आगे की योजना
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने रचा इतिहास, क्रोएशिया के खिलाफ गोल दागकर अपने नाम किया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
'वेलकम टू द जंगल' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 7वें दिन भी की शानदार कमाई
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
आयुष मंत्रालय की सलाह: मानसून में सुबह की शुरुआत इस आसान ड्रिंक से करें, दिनभर महसूस होगी ताजगी
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क