न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नवाज ने खुद को बदसूरत बताते हुए कह डालीं ये बातें, इन्होंने अमिताभ-आमिर से की रणबीर की तुलना

साधारण चेहरा-मोहरा होने के बावजूद नवाजुद्दीन सिद्दीकी की गिनती आज बॉलीवुड के सफलतम एक्टर्स में होती है। उन्होंने साबित कर दिया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 02 Jul 2024 2:07:47

2 News : नवाज ने खुद को बदसूरत बताते हुए कह डालीं ये बातें, इन्होंने अमिताभ-आमिर से की रणबीर की तुलना

साधारण चेहरा-मोहरा होने के बावजूद नवाजुद्दीन सिद्दीकी (50) की गिनती आज बॉलीवुड के सफलतम एक्टर्स में होती है। उन्होंने साबित कर दिया कि अगर आप अच्छी एक्टिंग कर सकते हैं तो फिर कोई बाधा आपको आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती। फैंस उन पर बहुत प्यार लुटाते हैं। हालांकि नवाज ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें लुक्स और कलर की वजह से बहुत ताने सुनने पड़े।

नवाज ने न्यूज 18 शोशा के साथ बातचीत में कहा कि पता नहीं शक्लों से हमारी नफरत क्यों है कुछ लोगों को। क्योंकि शक्ल ही ऐसी है, इतने बदसूरत हैं हम लोग। हमें भी लगता है जब अपने आप को आइने में देखते हैं। हम भी बोलते हैं अपने आपको क्यों आ गए फिल्म इंडस्ट्री में, इतनी गंदी शक्ल लेकर। मैं एक बदसूरत एक्टर हूं, फिजिकली इस फिल्म इंडस्ट्री में। मैं तो ये मानता हूं क्योंकि मैं शुरू से ये सब सुनता आ रहा हूं और अभी मानने भी लगा हूं। वैसे फिल्म इंडस्ट्री से मुझे कोई शिकायत नहीं है।

मैं सभी डायरेक्टर्स को शुक्रिया कहना चाहता हूं जिन्होंने मुझे कई तरह के रोल दिए। अगर आपके अंदर थोड़ा सा भी टैलेंट है तो इंडस्ट्री बहुत कुछ देती है। सोसाइटी में डिस्क्रिमिनेशन है, इंडस्ट्री में नहीं। नवाज के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे हाल ही में फिल्म ‘रौतू का राज’ में दिखे, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई। बता दें नवाज खान तिकड़ी सलमान, आमिर व शाहरुख के साथ फिल्में कर चुके हैं। उन्होंने आमिर की सुपरहिट फिल्म 'सरफरोश' में एक छोटे से रोल से शुरुआत की, लेकिन इसके बाद उन्हें 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से असली पहचान मिली। नवाज के खाते में कई सफल फिल्में हैं। नवाज अपने हर किरदार में जान डालने के लिए जाने जाते हैं।

nawazuddin siddiqui,actor nawazuddin siddiqui,nawaz ugliest actor,nawaz bollywood,ranbir kapoor,trainer shivoham,animal,ranbir animal

रणबीर के फिटनेस ट्रेनर शिवोहम ने बताया ‘एनिमल’ के लिए कैसा था एक्टर का माइंडसेट

पिछले साल 1 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। इसके लीड एक्टर रणबीर कपूर (41) के करिअर की यह सबसे सफल फिल्म बन गई। रणबीर की इसके लिए हर ओर तारीफ हुई थी। अब रणबीर के फिटनेस ट्रेलर शिवोहम ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि ‘एनिमल’ के लिए बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे रणबीर का क्या माइंडसेट था।

शिवोहम ने ‘ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे’ के ‘रीअलाइन द पॉडकास्ट’ से बात करते हुए कहा कि रणबीर की 'तू झूठी मैं मक्कार' फिल्म में 6 पैक एब्स के साथ फिट बॉडी नजर आई। 'एनिमल' के लिए उन्होंने एक साल में 10-12 किलो वजन बढ़ा लिया था। यह एक लंबी प्रक्रिया थी। 'तू झूठी मैं मक्कार' के पीछे बहुत मेहनत करनी पड़ी और 'एनिमल' एक अलग कहानी थी। 10-12 किलोग्राम वजन बढ़ाना बेशक ही एक लंबी प्रक्रिया थी लेकिन रणबीर ने मेहनत में भी कसर नहीं छोड़ी।

कभी ऐसा नहीं हुआ कि उन्होंने ट्रेनिंग मिस की हो। टाइमिंग के मामले में वे अमिताभ बच्चन की तरह बहुत पाबंद हैं। साथ ही किरदार की तैयारी को लेकर बिल्कुल आमिर खान की तरह हैं, जो किसी भी हद तक गुजर जाते हैं। उस वक्त रणवीर निश्चित नहीं थे कि कैसा महसूस होगा, लेकिन अब वे इस चीज से प्यार करते हैं। यह उनके लिए न्यू नॉर्मल बन गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
CA ने 6 महीने पहले ही दी थी चेतावनी, फिर जनवरी में क्यों नहीं रुकी राम मंदिर चढ़ावा की कथित चोरी?
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
मुंबई में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, 5 लोगों की मौत के बाद विधानसभा में गरमाई सियासत; मैनहोल हादसे पर सरकार घिरी
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
दिल्ली में सर्दियों से पहले एक्शन मोड में सरकार, नवंबर से लागू होंगी सख्त पाबंदियां; 50% वर्क फ्रॉम होम समेत कई बड़े फैसले
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: किच्छा स्थित खान फार्म को लेकर सियासी विवाद गहराया, भाजपा ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर लगाए गंभीर आरोप
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
दो महीने में ही सवालों के घेरे में दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, सड़क पर उभरे गहरे गड्ढे; वायरल वीडियो से बढ़ी चिंता
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी स्वारा बनीं दुल्हन, शादी के जश्न का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा मामला: शौचालय में छिपाई जाती थी नकदी, कैमरों से बचने के लिए बनाई जाती थी 'मानव ढाल'; जांच में कई नए खुलासे
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
कार की ऐसी 'पार्किंग' शायद ही पहले कभी देखी हो, वायरल वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे हुआ?
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम की जमानत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची मेघालय सरकार, कल होगी अहम सुनवाई
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
मुंबई में मूसलाधार बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा, खुले मैनहोल में गिरने से शख्स की मौत
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
'लॉक अप 2' में कंगना रनौत ने राम कपूर की लगाई क्लास, बोलीं- 'अगर इतना ही बड़ा समझते हो खुद को, तो शो में आए क्यों?'
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
राम मंदिर चढ़ावा मामला: 'टिन्नू यादव ने भरोसे का गलत फायदा उठाया', चंपत राय ने करीबियों से कही बड़ी बात
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
जुलाई में ग्रहों का बदलेगा समीकरण, इन 4 राशियों को मिलेंगे सफलता के नए अवसर, इनको बरतनी होगी विशेष सावधानी
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क
शनि की वक्री चाल बढ़ाएगी चुनौतियां, साढ़ेसाती झेल रही इन 3 राशियों को रहना होगा सबसे ज्यादा सतर्क