न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फिर एक हुए नवाज-आलिया, बच्चों की खातिर किया पूरी तरह से आत्मसमर्पण, तीसरे व्यक्ति के कारण थी गलतफहमी

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के फैंस के लिए अच्छी खबर है। नवाज और आलिया के बीच के रिश्ते सुधरते दिख रहे हैं। दोनों सेपरेशन के बाद दोबारा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 28 Mar 2024 11:51:02

फिर एक हुए नवाज-आलिया, बच्चों की खातिर किया पूरी तरह से आत्मसमर्पण, तीसरे व्यक्ति के कारण थी गलतफहमी

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के फैंस के लिए अच्छी खबर है। नवाज और आलिया के बीच के रिश्ते सुधरते दिख रहे हैं। दोनों सेपरेशन के बाद दोबारा एक साथ रहने लगे हैं। आलिया ने हाल ही नवाज के साथ 14वीं मैरिज एनिवर्सरी का जश्न मनाते हुए इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाली थी। कपल ने दुबई में एक साथ सालगिरह मनाई। उनके बच्चे शोरा और यानी पढ़ाई के लिए वहां हैं और आलिया उनके साथ रहती हैं।

अब आलिया ने खुलासा किया कि नवाज और वह एक बार फिर रिलेशन में आ गए हैं। आलिया ने कहा कि हाल के दिनों में मेरे जीवन में कुछ चीजें बदल गई हैं। मुझे लगा कि जब हम दुनिया के साथ बुरी बातें साझा करते हैं तो हमें अच्छी बातें भी साझा करनी चाहिए। मुझे लगता है कि जो अच्छा है उसे भी देखना चाहिए। नवाज भी यहां थे इसलिए हमने बच्चों के साथ मिलकर सालगिरह मनाई। मुझे लगता है कि हमारे रिश्ते में जिन समस्याओं का सामना करना पड़ा, वे हमेशा किसी तीसरे व्यक्ति के कारण थीं, लेकिन अब वह गलतफहमी हमारे जीवन से दूर हो गई है।

बच्चों की वजह से हमने पूरी तरह से आत्मसमर्पण कर दिया है। अब जिंदगी में अलग रहने का कोई विकल्प नहीं है, क्योंकि बच्चे भी बड़े हो रहे हैं। साथ ही नवाज, शोरा के काफी करीब हैं और जो कुछ भी हुआ उसके बाद मेरी बेटी काफी परेशान थीं। शोरा इसे बर्दाश्त नहीं कर सकीं। इसलिए हमने फैसला किया कि हम लड़ाई नहीं करेंगे और शांति से साथ रहेंगे। बता दें कि आलिया पिछले साल 'बिग बॉस ओटीटी 2' में नजर आई थीं लेकिन उनका सफर लंबा नहीं रहा।

nawazuddin siddiqui,actor nawazuddin siddiqui,aaliya siddiqui,nawaz aaliya,nawaz aaliya together,nawaz aaliya children,nawa aaliya marriage anniversary

साल 2009 में हुई थी नवाजुद्दीन सिद्दिकी और आलिया की शादी

बाद में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के साथ कई तस्वीरें पोस्ट की थी और बताया कि वो जिंदगी में आगे बढ़ गई हैं। इस सबके कुछ वक्त बाद ही आलिया ने बॉयफ्रेंड के साथ वाली सारी तस्वीरें भी सोशल मीडिया से हटा दीं। पिछले दिनों आलिया ने नवाज की तारीफें भी कीं। उन्होंने बताया कि उनकी गैरमौजूदगी में नवाज बच्चों के साथ किस तरह वक्त बिताते हैं। बता दें नवाज और आलिया की शादी साल 2009 में हुई थी।

आलिया का शादी से पहले नाम अंजलि था और इस शादी से कपल के 2 बच्चे हैं। साल 2020 में दोनों के रिश्ते में अनबन की खबर सामने आई थी। इसके बाद से दोनों की लड़ाई काफी बढ़ती नजर आई। ये कपल अपनी शादी को कोर्ट कचहरी तक लेकर गया। इस बीच आलिया ने सोशल मीडिया पर नवाज समेत उनके परिवार को लेकर भी कई तरह के खुलासे किए थे। इतना ही नहीं आलिया ने तलाक का केस भी दायर किया था। वह अपने बच्चों के साथ अलग रहने लगी थीं। अब दोनों ने अपने रिश्ते को दूसरा मौका दिया है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका