न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : नव्या नवेली नंदा ने नाना-नानी को ऐसे दी बधाई, इन्होंने बताया सनी के साथ किसिंग सीन का किस्सा

लोगों के दिलों में खास जगह रखने वाले सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस जया बच्चन आज सोमवार (3 जून) को मैरिज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 03 Jun 2024 7:02:05

2 News : नव्या नवेली नंदा ने नाना-नानी को ऐसे दी बधाई, इन्होंने बताया सनी के साथ किसिंग सीन का किस्सा

लोगों के दिलों में खास जगह रखने वाले सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और एक्ट्रेस जया बच्चन आज सोमवार (3 जून) को मैरिज एनिवर्सरी मना रहे हैं। उनकी शादी के 51 साल हो गए हैं। इस प्यारे कपल को सोशल मीडिया के माध्यम से उनके परिवार वाले, फिल्म इंडस्ट्री के लोग और फैंस जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनकी नातिन/दोहिती नव्या नवेली नंदा ने भी नाना-नानी पर खास अंदाज में प्यार बरसाया है।

नव्या ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस पावर कपल की एक पुरानी फोटो शेयर की है। यह ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है, जिसमें दोनों रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। नव्या ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, “51 साल हैप्पी एनिवर्सरी।” बता दें कि नव्या अपने नाना-नानी के बेहद करीब हैं। नव्या भले ही इंडस्ट्री का हिस्सा न हो, लेकिन हमेशा सुर्खियों में रहती हैं।

इससे पहले अमिताभ ने भी आज सुबह अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वे अपने घर के मंदिर में भगवान शिव पर दूध चढ़ाते दिख रहे हैं। अमिताभ वुलन कैप और ब्लैक एंड व्हाइट प्रिंटेड जिपर पहने हैं। अमिताभ ने कैप्शन में लिखा, “ओम नम: शिवाय।” अमिताभ के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे जल्द ही ‘कल्कि 2898एडी’ फिल्म में नजर आएंगे। इसमें प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी भी हैं।

navya naveli nanda,amitabh bachchan,jaya bachchan,amitabh jaya,amitabh jaya 51ts marriage anniversary,meenakshi seshadri,sunny deol,meenakshi sunny,dacait

मीनाक्षी शेषाद्री और सनी देओल ने दी है कई हिट फिल्में

एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि (60) लंबे समय से बॉलीवुड से दूर हैं। मीनाक्षी ने सनी देओल के साथ कई हिट फिल्मों में काम किया। इस बीच मीनाक्षी ने जूम को दिए इंटरव्यू में सनी के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया। मीनाक्षी ने कहा कि हम दोनों ने एक रोमांटिक गाना किया, जिसमें हम एक नाव में थे और गाना शुरू होने से पहले उन्होंने मुझे किस किया। यह सच में किस थी। यह मेरे लिए थोड़ा परेशान करने वाला था क्योंकि मैं बहुत रूढ़िवादी हूं।

सनी बहुत जेंटलमैन हैं। वह इतने सहज थे कि उनके साथ काम करना बहुत आसान था। सब कुछ इतनी आसानी से हो गया और मुझे लगता है कि यही वजह है कि मैंने उनके साथ जितनी भी फिल्में कीं, ‘घायल’, ‘घातक’ और ‘दामिनी’, उनमें हमारे बीच बहुत अच्छा तालमेल और समझ थी। मीनाक्षी ने दो साल पहले भी एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘डकैत’ (1987) में सनी के साथ मेरा एक किसिंग सीन था, जो एक गाने से ठीक पहले होता है।

मैं सनी को इसका पूरा श्रेय देती हूं कि उन्होंने इसे बहुत पेशेवर तरीके से किया और मुझे सहज महसूस कराया लेकिन सेंसर बोर्ड ने उसे काट दिया। बता दें कि मीनाक्षी ने साल 1983 में फिल्म ‘पेंटर बाबू’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। जैकी श्रॉफ के साथ उनकी फिल्म ‘हीरो’ ने उनके करिअर को चमका दिया। मीनाक्षी ने 80-90 के दशक में कई फिल्मों में काम किया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका