न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सिद्धांत के साथ फिर दिखीं नव्या, वीडियो वायरल, BB-17 में अंकिता ने सुशांत के बारे में बताईं ये बातें

एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और अमिताभ बच्चन की नातिन/दोहिती नव्या नवेली नंदा को लेकर पिछले काफी समय से खबरों का बाजार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 31 Oct 2023 8:15:48

2 News : सिद्धांत के साथ फिर दिखीं नव्या, वीडियो वायरल, BB-17 में अंकिता ने सुशांत के बारे में बताईं ये बातें

एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और अमिताभ बच्चन की नातिन/दोहिती नव्या नवेली नंदा को लेकर पिछले काफी समय से खबरों का बाजार गरम है। दोनों को कई दफा एक साथ देखा जा चुका है, जिससे लगता है कि उनके बीच सीरियस रिलेशनशिप है। इस बीच, एक बार फिर उन्हें डिनर डेट पर स्पॉट किया गया। इसका एक वीडियो सामने आया है।

नव्या व सिद्धांत को डायरेक्टर शकुन बत्रा और नव्या की मां श्वेता बच्चन के साथ डिनर डेट के लिए बाहर निकलते हुए देखा गया। श्वेता सबसे पहले इवेंट वेन्यू से बाहर निकलती हैं। वह अपनी दोस्त के साथ बातचीत करती दिखीं। उनके बाद नव्या, सिद्धांत और शकुन नजर आए। बाहर निकलते समय नव्या और सिद्धांत बात कर रहे थे।

इस दौरान नव्या स्लिट वाली नेवी ब्लू मिडी ड्रेस, ओपन हेयरस्टाइल और एक हैंडबैग में खूबसूरत लग रही थीं। सिद्धांत ऑल-ब्लैक आउटफिट में हैंडसम दिख रहे थे। हालांकि दोनों ने रेस्तरां से बाहर आकर पेप्स को देखकर दूरी बना ली थी। इससे पहले इस जोड़ी को मूवी डेट पर देखा गया था, जहां उन्होंने फेस पर मास्क लगा रखे थे।

बता दें कि नव्या न्यूयॉर्क के एक कॉलेज से ग्रेजुएट हैं। नव्या अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए इंडस्ट्री में फेमस है। इसके साथ ही वह डिजिटल टेक्नोलॉजी एंज यूएक्स डिजाइन में मेजर हैं। नव्या प्रोजेक्ट नवेली की फाउंडर भी हैं। नव्या सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।

अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत 7 साल तक रिलेशनशिप में रहे

एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों 'बिग बॉस 17' में अपने पति विक्की जैन के साथ कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रही हैं। सोमवार के एपिसोड में अंकिता को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हुए देखा गया। उन्होंने बताया कि कैसे उनका रिश्ता टूट गया और उन्हें आखिरी बार कब देखा।

बता दें कि अंकिता और सुशांत 7 साल तक रिलेशनशिप में रहे, लेकिन साल 2016 में रिश्ता टूट गया। अंकिता ने मुनव्वर फारुकी को बताया कि उसका चले जाना एक अलग चीज थी। मैं टूट गई थी, मेरे पेरेंट्स टूट गए थे। मैं कहीं भी इन्वॉल्व नहीं थीं, फिर भी मैं खड़ी रही, क्योंकि मैं चाहती थी कि उसको लोग जाने वो कौन था। ये लोग तब कहां गए थे जब मेरा ब्रेकअप हो गया था।

मैं तब अकेली थी। ब्रेकअप की कोई वजह भी नहीं थी। एक रात में चीजें बदल गई थी मेरी लाइफ में वो मेरी उससे आखिरी मुलाकात थी। इसके बाद लास्ट मैंने तब देखा था उसे। फिर कभी नहीं मिली। मेरी चिंता थी कि मुझे बताकर चीजें करता, तो मुझे पता रहता। मैं भी तैयार रहती उस चीज के लिए।

उसकी आंखों में दिखने लगा था कि अब कोई चीज नहीं है। तरक्की मिलते ही कान भरने वाले भी बहुत मिल जाते हैं। अंकिता और सुशांत की मुलाकात टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' के सेट पर हुई थी। ब्रेकअप के बाद अंकिता ने दिसंबर 2021 में विक्की से शादी कर ली। उल्लेखनीय है कि सुशांत का जून 2020 में निधन हो गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका